The Lallantop

केएल राहुल ने लगाई सेंचुरी, अफगानिस्तान पर बढ़ा दबाव!

आंकड़ों पर नजर डालें, तो यह KL Rahul के टेस्ट करियर की 12वीं सेंचुरी है. वहीं, होम ग्राउंड पर तीसरी. इससे पहले, उन्होंने चेन्नई में इंग्लैंड और अहमदाबाद में वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने होम ग्राउंड पर टेस्ट में शतक लगाया था.

Advertisement
post-main-image
यह केएल राहुल के टेस्ट करियर की 12वीं सेंचुरी है. (फोटो- PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • केएल राहुल ने न्यू चंडीगढ़ में अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच में 164 गेंदों की पारी खेलकर अपनी 12वीं टेस्ट सेंचुरी पूरी की।
  • 11वें ओवर में एक वेदरली ऑफ द सेंचुरी का मौका अंपायर ने आउट नहीं दिया, जबकि अफगान कप्तान ने DRS लेने से इंकार किया, जिससे राहुल को जीवनदान मिला।
  • इस शतकीय पारी से भारत की स्थिति मजबूत हुई और टीम इंडिया ने कुल मिलाकर अफगानिस्तान के खिलाफ अच्छी स्थिति बना ली।

केएल राहुल (KL Rahul). टीम इंडिया के क्लासिकल बैटर. इस स्टार बल्लेबाज ने न्यू चंडीगढ़ में अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच में अपनी क्लास दिखाई. उन्होंने शानदार बैटिंग करते हुए सेंचुरी जड़ी. केएल राहुल के इस शतक से भारत की स्थिति मजबूत हो गई.

Advertisement
जीवनदान का फायदा मिला

न्यू चंडीगढ़ में 39 डिग्री टेम्परेचर में केएल राहुल ने कूल अंदाज में बैटिंग की. उन्होंने ज्यादा जोखिम नहीं लिया. 11वें ओवर में मिले जीवनदान का फायदा उठाते हुए केएल राहुल ने सेंचुरी जड़ी.  टीम इंडिया की पारी का 11वां ओवर जियाउर रहमान शरीफी ने डाला. इस ओवर की एक गेंद पर कट शॉट खेलने के प्रयास में केएल राहुल एज लगा बैठे.

गेंद विकेटकीपर अफसार जजाई के ग्लव्स में गई. अंपायर ने आउट नहीं दिया तो स्लिप में खड़े रहमानुल्लाह गुरबाज ने कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी से DRS लेने को कहा. लेकिन, अफगानिस्तान के कैप्टन ने रिव्यू लेने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई. 

Advertisement

ये भी पढ़ें: आयरलैंड और इंग्लैंड T20 टूर के लिए टीम इंडिया का ऐलान, श्रेयस बने कप्तान, सूर्यवंशी को भी मौका

इसके बाद, 16वें ओवर में अफगानिस्तान को एक और मौका मिला. 16वां ओवर अफगानिस्तान के पेसर मोहम्मद सलीम सैफी डालने आए. ओवर की दूसरी गेंद, जो लेंथ बॉल थी, वह केएल राहुल के पैड पर लगी. यह बॉल स्टंप को हिट कर रही थी. लेकिन, अफगानिस्तान ने LBW की अपील नहीं की.

राहुल ने जड़ी सेंचुरी

केएल राहुल ने टेस्ट में गजब की कंसिस्टेंसी दिखाई. उन्होंने जिम्मेदारी से खेलते हुए टीम के स्कोर को आगे बढ़ाया. साई सुदर्शन के साथ 139 रनों की पार्टनरशिप की. इसके अलावा, केएल राहुल ने कप्तान शुभमन गिल के साथ मिलकर 67 रन जोड़े.

Advertisement

इस दौरान केएल राहुल ने बेहतरीन बैटिंग करते हुए शतक लगाया. यह सेंचुरी उन्होंने 164 गेंदों में पूरी की. हालांकि, शतक लगाने के बाद वह क्रीज पर ज्यादा देर टिक नहीं पाए. उन्हें 100 के स्कोर पर अफगानिस्तान के पेसर जियाउर रहमान ने आउट किया.

आंकड़ों पर नजर डालें, तो यह केएल राहुल के टेस्ट करियर की 12वीं सेंचुरी है. वहीं, होम ग्राउंड पर तीसरी. इससे पहले, उन्होंने चेन्नई में इंग्लैंड और अहमदाबाद में वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने होम ग्राउंड पर टेस्ट में शतक लगाया था. 

वीडियो: आसान भाषा में: ‘मैं उतना अच्छा नहीं हूं’, विराट कोहली ने ऐसा क्यों कहा?

Advertisement