The Lallantop

अभिषेक के काम नहीं आई सिराज की जर्सी, ग्रुप स्टेज में खाता भी नहीं खोल सके दुनिया के नंबर एक बैटर

टीम इंडिया के ओपनर Abhishek Sharma नीदरलैंड्स के खिलाफ मैच में Mohammed Siraj की जर्सी पहनकर उतरे थे. लेकिन, इस जर्सी से भी उनकी किस्मत नहीं बदली. वह मैच में भी खाता नहीं खोल पाए.

Advertisement
post-main-image
अभिषेक शर्मा वर्ल्ड कप में प्लॉफ रहे हैं. (फोटो- PTI)

क्रिकेटर्स के टोटकों के बारे में आपने भी सुना होगा. सचिन का मैदान में पहले दाहिना पैर, वर्ल्ड कप फाइनल में सहवाग को हिलने नहीं देना. स्टुअर्ट ब्रॉड का गिल्लियों को छूना. हम वैसे तो अंधविश्वास को प्रमोट नहीं करते, पर अगर इन्हें लगता है कि ये काम करते हैं और टीम इंडिया जीत रही तो हम क्या ही बोलें. 18 फरवरी को जब भारतीय टीम नीदरलैंड्स के ख‍िलाफ अहमदाबाद में उतरी तो अभ‍िषेक सिराज की जर्सी में नज़र आए. कॉमेंटेटर्स की मानें तो, ये उनका टोटका हो सकता है.  

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
अभिषेक के काम नहीं आया टोटका

दरअसल, टीम इंडिया के फायरब्रांड बैटर अभिषेक शर्मा इन दिनों खराब फॉर्में से जूझ रहे हैं. टी20 वर्ल्ड कप 2026 में वह अभी तक खाता नहीं खोल पाए हैं. 18 फरवरी को वह नीदरलैंड्स के खिलाफ टीम इंडिया की पारी का आगाज करने उतरे. नीदरलैंड्स के खिलाफ जब मैच शुरू नहीं हुआ था, तब वह अर्शदीप सिंह की जर्सी पहने नजर आए. वहीं, जब अभिषेक पारी का आगाज करने आए, तब वह मोहम्मद सिराज की जर्सी पहने थे. नीदरलैंड्स के खिलाफ अभिषेक का यह टोटका भी काम नहीं आया. वह क्रीज पर सिर्फ 3 गेंद तक रुक पाए. पहला ओवर डाल रहे आर्यन दत्त ने उन्हें क्लीन बोल्ड कर दिया. इस मैच में भी अभिषेक खाता नहीं खोल पाए.

ये भी पढ़ें: टीम इंडिया के लिए सुपर-8 में क्यों साउथ अफ्रीका होगी सबसे बड़ी चुनौती?

Advertisement
अभिषेक ने जीरो की हैट्रिक लगाई

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में धमाल मचाने वाले अभिषेक शर्मा वर्ल्ड कप में बुरी तरह फ्लॉप रहे. इस टूर्नामेंट में दुनिया के नंबर वन बैटर लगातार तीन मैचों में जीरो पर आउट हुए. इससे पहले, वह मुंबई में यूएसए के खिलाफ खाता नहीं खोल पाए थे. दूसरे मैच में पाकिस्तान के खिलाफ भी उनका यही हाल रहा. जबकि, 18 फरवरी को नीदरलैंड्स के खिलाफ वह एक बार फिर खाता खोलने में नाकाम रहे.

क्या है जर्सी बदलने का नियम?

इंटरनेशनल क्रिकेट मैच के दौरान जर्सी बदलने का कोई विशेष नियम नहीं है. न ही नियमों में ऐसा कुछ लिखा है कि एक प्लेयर दूसरे प्लेयर को अपनी जर्सी पहनने से रोक देगा. लेकिन, प्लेयर आइडेंटिफिकेशन में दिक्कत न हो इस लिए प्लेयर्स की जर्सी पर अलग-अलग नंबर रहते हैं. कभी-कभार प्लेयर अपनी जर्सी होटल रूम में भूल आते हैं. ऐसे में वह मैच के दौरान किसी दूसरे खिलाड़ी की जर्सी पहन लेते हैं. अभिषेक के मामले में क्या हुआ है, इसके बारे में कोई आफिशियल जानकारी सामने नहीं आई. क्या वह अपनी जर्सी होटल में भूल गए थे, या उन्होंने टोटका किया है? कॉमेंटेेेटर नासिर हुसैन ने ऑन एयर इसे टोटका ही बताया था. 

वीडियो: भारत ने जीता U19 वर्ल्ड कप, वैभव सूर्यवंशी चमके

Advertisement

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement