The Lallantop

भारत-इंग्लैंड के मैच में अगर बारिश हुई तो T20 वर्ल्ड कप के फाइनल में कौन पहुंचेगा?

भारत और इंग्लैंड के बीच सेमीफाइनल मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में गुरुवार, 5 मार्च को खेला जाना है. वेस्टइंडीज को सुपर 8 के एक अहम मुकाबले में हराकर टीम इंडिया सेमीफाइनल में पहुंची है.

Advertisement
post-main-image
ICC के नियमों के मुताबिक, सेमीफाइनल के लिए रिजर्व डे रखा गया है. (फोटो- PTI)

T20 World Cup 2026 में भारत और इंग्लैंड के बीच सेमीफाइनल मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में गुरुवार, 5 मार्च को खेला जाना है. वेस्टइंडीज को सुपर 8 के एक अहम मुकाबले में हराकर टीम इंडिया सेमीफाइनल में पहुंची है. सूर्यकुमार यादव की टीम अब फाइनल में पहुंचने के लिए इंग्लैंड को हराना चाहेगी. इंग्लैंड ने अपने सुपर 8 ग्रुप में शानदार प्रदर्शन किया और तीनों मैच जीतकर टीम टॉप पर रही. वहीं भारत अपने ग्रुप में दूसरे नंबर पर रहा. टीम साउथ अफ्रीका से मैच हारी थी. फैंस के मन में एक बड़ा सवाल है कि अगर बारिश की वजह से भारत vs इंग्लैंड सेमीफाइनल मैच पूरी तरह धुल जाता है तो क्या होगा?

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

इस केस में फाइनल में कौन सी टीम पहुंचेगी? आइए इसका जवाब जानते हैं.

ICC के नियमों के मुताबिक, सेमीफाइनल के लिए रिजर्व डे रखा गया है. अगर गुरुवार, 5 मार्च या 4 मार्च का पहला सेमीफाइनल मैच बारिश की वजह से नहीं हो पाया, तो मैच अगले दिन कराया जाएगा.

Advertisement

वहीं, अगर बारिश की वजह से मैच में देरी हुई तो मैच को पूरा करने के लिए उस दिन अतिरिक्त 90 मिनट का समय रखा गया है. रिजर्व डे पर मैच पूरा करने के लिए 120 मिनट दिए जाते हैं. मैच कम से कम 5-5 ओवर का होना चाहिए.

अगर मैच रिजर्व डे पर भी नहीं हो पाता और पूरी तरह वॉशआउट हो जाता है, तो कोई सुपर ओवर, टॉस या बाउंड्री काउंट नहीं होगा. ऐसे में फैसला सुपर 8 के पॉइंट्स टेबल के आधार पर होगा.

ऐसे में भारत बाहर हो जाएगा

सुपर 8 में इंग्लैंड ने अपने ग्रुप में टॉप किया था. टीम तीनों मैच जीती थी. जबकि भारत दूसरे नंबर पर रहा. टीम को साउथ अफ्रीका से हार मिली थी. इसलिए, अगर मैच वॉशआउट होता है, तो इंग्लैंड की टीम सीधे फाइनल में पहुंच जाएगी. और भारत बाहर हो जाएगा.

Advertisement

अगर दोनों सेमीफाइनल (भारत-इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका-न्यूजीलैंड) बारिश से धुल जाते हैं, तो फाइनल में साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड खेलेंगी. क्योंकि दोनों ने अपने-अपने ग्रुप में टॉप किया है.

ये नियम देखकर थोड़ा अजीब लगेगा, लेकिन आईसीसी ने इसे पहले से तय कर रखा है ताकि नॉकआउट में किसी टीम के साथ अन्याय न हो. यही वजह है कि टीमें ऐसे टूर्नामेंट्स में हर मैच को सिरियसली लेती हैं.

हालांकि, ये पहली बार नहीं है कि भारत-इंग्लैंड T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में खेलेंगे. 2022 के वर्ल्ड कप में इंग्लैंड ने भारत को हराकर खिताब जीता था. इसके बाद 2024 में भारत ने सेमीफाइनल में इंग्लैंड को हराकर फाइनल में जगह बनाई और चैंपियन बना. अब 2026 में ये ट्रेंड जारी रहेगा या नहीं, ये तो 5 मार्च का मैच ही तय करेगा.

वीडियो: रोहित शर्मा और संजू सैमसन का कौन-सा पुराना वीडियो वायरल हो रहा?

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement