The Lallantop

विराट कोहली जैसा प्लेयर होता तो दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 188 चेज हो जाते, आंकड़े यही कहते हैं!

T20 वर्ल्ड कप में इंडियन टीम ने तीन बार 160 से ज्यादा का टारगेट चेज किया है. सभी में विराट कोहली प्लेयर ऑफ द मैच रहे हैं.

Advertisement
post-main-image
तीनों मैचों में सबसे खास बात ये थी कि विराट कोहली ही प्लेयर ऑफ द मैच बने थे. (फोटो- PTI/AP)

T20 World Cup के पहले सुपर-8 मैच में टीम इंडिया को बड़ा रियालिटी चेक मिल गया है. साउथ अफ्रीका ने भारत को 76 रनों से हरा दिया. हार के बाद टीम इंडिया की सेमीफाइनल की राह तो कठिन हुई ही है, लेकिन सोशल मीडिया पर लोग विराट कोहली को भी याद करने लगे. इसका कारण कोहली का चेज में रिकॉर्ड है. इंडियन टीम इससे पहले T20 वर्ल्ड कप में विराट कोहली के बिना कभी भी 160 के ऊपर का स्कोर चेज नहीं कर पाई है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
कोहली का शानदार रिकॉर्ड

साउथ अफ्रीका के खिलाफ इंडियन टीम 188 रन चेज कर रही थी. टीम 18 ओवर और पांच गेंदों में 111 रनों पर ही ऑलआउट हो गई. T20 वर्ल्ड कप 2022 में इंग्लैंड के खिलाफ हार के बाद T20 इंटरनेशनल मैचों में इंडियन टीम की ये पहली हार है. लेकिन सबसे खास बात ये है कि विराट कोहली के बिना कभी भी भारत ने 160 के ऊपर का टारगेट चेज नहीं किया है.

T20 वर्ल्ड कप में इंडियन टीम ने तीन बार 160 से ज्यादा का टारगेट चेज किया है. 2014 के वर्ल्ड कप में भारत ने साउथ अफ्रीका को हराया था. इस मैच में टीम इंडिया 173 रनों का पीछा कर रही थी. टीम ने 19.1 ओवरों में 176 रन बना दिए थे. कोहली ने इस मैच में 44 गेंदों में 72 रनों की नॉट आउट पारी खेली थी.

Advertisement

2016 के T20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत 161 रनों का पीछा कर रही थी. ये मैच भी टीम ने 19.1 ओवरों में जीता था. मैच में विराट कोहली ने 51 गेंद में 82 रन बनाए थे. इस मैच में भी विराट का विकेट नहीं गिरा था.

पाकिस्तान के खिलाफ 2022 T20 वर्ल्ड कप में भारत 160 रन चेज कर रहा था. इस मैच में भी विराट कोहली ने ही टीम को जीत दिलाई थी. उन्होंने 53 गेंदों में 82 रनों की नॉट आउट पारी खेली थी.

सभी में कोहली प्लेयर ऑफ द मैच

इन तीनों मैचों में सबसे खास बात ये थी कि विराट कोहली ही प्लेयर ऑफ द मैच बने थे. यानी 160 के ऊपर के चेज में विराट जैसा प्लेयर कोई रहा ही नहीं. सूर्यकुमार यादव की इस टीम के पास भी ऐसा कोई एंकर प्लेयर नहीं है. जो बड़े मैच में टीम को जीत की लाइन के पार ले जाए.

Advertisement
मैच का हाल

मैच में 188 रनों का पीछा करने उतरी इंडियन टीम की शुरुआत ही खराब रही. टीम को 5 रन के अंदर ही दो झटके लगे. ईशान किशन और तिलक वर्मा के विकेट गिरे. 26 के स्कोर पर अभिषेक शर्मा आउट हो गए. भारतीय टीम इसके बाद संभल नहीं पाई. मिडिल ऑर्डर में शिवम दुबे ने 42 रनों की पारी जरूर खेली, लेकिन कोई भी बैटर टिक नहीं पाया. टीम 111 रन पर ऑल आउट हो गई.

साउथ अफ्रीका के लिए मार्को यानसेन ने 4 विकेट लिए. वहीं, केशव महाराज ने तीन और कॉर्बिन बॉश 2 विकेट लिए. मैच में 63 रनों की शानदार इनिंग खेलने के लिए डेविड मिलर को प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड मिला.

वीडियो: T20 World Cup: भारत-पाकिस्तान मैच में हार के बाद अपने दामाद पर भड़के शाहिद अफरीदी?

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement