The Lallantop

हार के बाद शाकिब से भिड़ गया रिपोर्टर, कहा- "अंपायरों से नदी की चर्चा कर रहे थे क्या?"

मैच फिर से शुरू होने से पहले शाकिब, रोहित शर्मा और अंपायरों के बीच क्या बात हुई?

Advertisement
post-main-image
अंपायर से चर्चा करते हुए और प्रेस कॉन्फ़्रेस के दौरान शाकिब (फोटो - ट्विटर/यूट्यूब)

T20 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश आज, 2 अक्टूबर को भारत (India-Bangladesh) से हार गया. पांच रनों से. फिर रिवायतन मैच के बाद प्रेस कॉन्फ़्रेंस हुई. कॉन्फ़्रेंस में सवाल पूछने वालों ने बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन (Shakib Al Hasan) से एक अजब सवाल पूछ लिया. शाकिब से पत्रकारों ने पूछा कि क्या उन्होंने बारिश के बाद न खेलने का जतन किया था. इस पर शाकिब ने कहा कि वे ऐसा क्यों पूछ रहे हैं, तो पत्रकारों ने कहा, 'फिर इत्ता समय काहे लगाए? बांग्लादेश की नदी के बारे में बतियाने लगे थे क्या?'

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
'ऐसा कर सकते हैं?'

भारत बनाम बांग्लादेश में एक गेम बारिश ने भी खेला. शुरू में बांग्लादेश को 185 का टार्गेट पकड़ना था, लेकिन फिर पानी बरस गया. 40 मिनट तक बरसता रहा. मैच रुक गया. फिर बारिश रुकी और ग्राउंड्समेन के बेहतरीन काम के बाद हमने, आपने और दर्शकों ने एक ज़ोरदार मैच देखा. बारिश के बाद बांग्लादेश को नया टार्गेट मिला 151 रनों का. 16 ओवर में 151 रन. बांग्लादेश की शुरुआती पारी से लगा था कि मैच फंसेगा, लेकिन फिर आख़िरश बांग्लादेश पांच रन से हार गया. फिर हुई प्रेस कॉन्फ़्रेंस.

असल में बारिश के बाद और मैच के फिर से शुरू होने से पहले शाकिब, रोहित शर्मा और दो अंपायरों के बीच एक लंबी चर्चा हुई. शाकिब से इसी लंबी चर्चा का सबब पूछा गया था. यूं,

Advertisement

रिपोर्टर: शाकिब, क्या आपने वाक़ई बारिश के बाद न खेलने की कोशिश की थी? क्या चर्चा हुई थी?

शाकिब: क्या हमारे पास कोई ऑप्शन था?

रिपोर्टर: ऑप्शन तो नहीं होता, लेकिन क्या आपने उन्हें मनाने की कोशिश की थी?

Advertisement

शाकिब: किसको मनाने की?

रिपोर्टर: अंपायर और रोहित शर्मा को.

शाकिब: क्या मैं अंपायर को इस चीज़ के लिए मना सकता हूं?

रिपोर्टर: तो क्या आप बांग्लादेश की नदी के बारे चर्चा कर रहे थे?

शाकिब लाजवाब हो गए.

फिर, रिपोर्टर: क्या आप बांग्लादेश की नदियों और उनकी भूमिकाओं के बारे में बात कर रहे थे? आप बात क्या कर रहे थे?

शाकिब: अब बिल्कुल आप सही सवाल पूछ रहे हैं. अंपायर ने दोनों कप्तानों को बुलाया, हमें टार्गेट बताया और बताया कि खेल के नियम क्या होंगे. बस.

रिपोर्टर: और, आप मान गए?

शाकिब: हां.

रिपोर्टर: वाह! बढ़िया.

मैच के बाद एक और चर्चा है. ट्विटर पर #Cheating ट्रेंड करने लगा. ट्रेंड चलाने वालों का कहना है कि बारिश के बाद ICC के अंपायर्स ने ज़बरदस्ती जल्दबाज़ी करके मैच शुरू करवाया, जिससे भारत को फायदा हो सके. इन सबके बाद भी बांग्लादेश टीम के कप्तान शाकिब अल हसन ने इस तरह की चीज़ों पर जवाब दिया है. शाकिब ने पोस्ट मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा है कि उनकी टीम खराब खेली, ऐसे में कंडीशंस का बहाना बनाना जायज़ नहीं है.

T20 वर्ल्ड कप: मैच में जीत का जश्न मनाती बांग्लादेशी टीम को अंपायर ने वापस बुलाकर मैच खत्म करवाया

Advertisement