एरोन फिंच. ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान. 22 अक्टूबर से एरोन अपने ही देश में T20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) की ट्रॉफी को डिफेंड करने के लिए उतरेंगे. लेकिन इससे पहले उनको बड़ा झटका लगा है. ऑस्ट्रेलिया वर्सेज़ इंग्लैंड के बीच चल रही T20I सीरीज़ के पहले मैच में उनको ICC कोड ऑफ कंडक्ट के ऑर्टिकल 2.3 के उल्लंघन का दोषी पाया गया है.
ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने की ऐसी गलती, T20 वर्ल्ड कप से हो सकते हैं बाहर!
बैन होने के लिए चार डीमेरिट पॉइंट चाहिए.


दरअसल, ICC द्वारा जारी किए गए बयान के अनुसार, ये घटना पहले T20I मैच में इंग्लैंड की पारी के नौवें ओवर में हुई थी. फिंच ने इस ओवर में अपशब्दों का इस्तेमाल किया था, जो कि स्टम्प माइक में रिकॉर्ड हो गए. इसके चलते वो ICC के ऑर्टिकल 2.3, इंटरनेशनल मैच के दौरान बेहूदी भाषा का उपयोग करने के दोषी पाए गए.
फिंच ने इस अपराध को स्वीकार किया और उनके खिलाफ़ एक डीमेरिट पॉइंट चला गया है.
बीते 24 महीने में फिंच के खिलाफ़ ये पहला डीमेरिट पॉइंट है. अगर वो ऐसी हरकत फिर से करते हैं, तब वो वर्ल्ड कप से बाहर होंगे. ICC के नियमों की मानें तो, अगर 24 महीने में किसी खिलाड़ी के खिलाफ चार डीमेरिट पॉइंट होते हैं, तब उस खिलाड़ी पर बैन लगता है.
T20 वर्ल्ड कप से पहले एरोन फिंच को अभी इंग्लैंड के खिलाफ़ दो T20I मैच और खेलने है. इस सीरीज़ में इंग्लैंड अभी 1-0 से आगे है. और बाकी बचे दो मुकाबले 12 अक्टूबर और 14 अक्टूबर को खेले जाएंगे. फिंच को अगर ICC की सज़ा से बचना है तो उनको इन मुकाबलों में अपने रवैये को सुधारना होगा.
इस सीरीज़ के बाद अब ऑस्ट्रेलियाई टीम सीधे वर्ल्ड कप में नज़र आएगी. 22 अक्टूबर से टूर्नामेंट के ग्रुप स्टेज की शुरूआत होगी. और पहला ही मुकाबला ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड की टीम्स के बीच खेला जाएगा. ये मुकाबला 12.30 बजे से सिडनी में होगा.
वर्ल्डकप के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम –
बल्लेबाज़ – एरोन फिंच (कप्तान), डेविड वॉर्नर, स्टीव स्मिथ
ऑलराउंडर – ग्लैन मैक्सवेल, टिम डेविड, मिचेल मार्श, मार्कस स्टॉयनिस, एशटन एगर
विकेटकीपर – जॉश इंग्लिस, मैथ्यू वेड
गेंदबाज – पैट कमिंस, जॉश हेजलवुड, केन रिचर्डसन, मिचेल स्टार्क, एडम ज़म्पा.
टीम इंडिया का नया ऑल-राउंडर शाहबाज़ अहमद, जिसके लिए लक्ष्मण चाहते थे कि वो जडेजा बने





















