'मुझमें ही कोई कमी'...वर्ल्ड कप टीम में नहीं चुने जाने पर छलका स्टार खिलाड़ी का दर्द
रांची वनडे में इस प्लेयर ने खेली कमाल की पारी

ईशान किशन (Ishan Kishan). टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज़. साउथ अफ्रीका के खिलाफ़ दूसरे वनडे मैच में किशन ने अपने घरेलू मैदान पर कमाल की पारी खेली. अपनी 93 रन की पारी के दौरान किशन कमाल के टच में दिखे. लेकिन इस आक्रामक पारी के बावजूद विकेटकीपर बल्लेबाज़ ने विश्व कप टीम का हिस्सा न हो पाने पर अफ़सोस ज़ाहिर किया.
दूसरे वनडे मैच में दक्षिण अफ्रीका ने पहले बैटिंग करते हुए 7 विकेट खोकर 278 रन बनाए. जवाब में भारतीय टीम ने ईशान किशन और श्रेयस अय्यर के बीच 161 रन की बेहतरीन साझेदारी की बदौलत मैच में 7 विकेट से जीत हासिल की. श्रेयस अय्यर ने जहां 113 रन की शतकीय पारी खेली, वहीं किशन अपने शतक से महज 7 रन से चूक गए. मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस के दौरान वर्ल्ड कप टीम में नहीं चुने जाने पर ईशान किशन का दर्द छलक उठा.
#Ishan Kishan ने जताया अफसोसईशान किशन को लगता है कि उनके अंदर कुछ कमियां ज़रूर रही होंगी जिसे चयनकर्ता और कोच ने देखा होगा. उन्होंने कहा,
‘जब आप किसी बड़े इवेंट में टीम का हिस्सा नहीं होते हैं तो काफी बुरा लगता है. वहां आपको एक अलग एक्सपोज़र मिलता है. विश्व कप में जाकर अपने देश को जिताना काफी गर्व की बात होती है. लेकिन मुझे लगता है कि मरे अंदर कुछ कमियां ज़रूर होंगी जो सेलेक्टर्स और कोच ने देखी होगी. मैं जानता हूं कि अभी मैं अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन से दूर हूं.’
ईशान किशन ने आगे कहा कि उनकी नज़र अब अगले बड़े टूर्नामेंट से पहले बेहतरीन प्रदर्शन करने की है. विकेटकीपर बैट्समैन ने कहा,
# ऐसा रहा है Kishan का इंटरनेशनल करियर‘अगर मैं सात छक्के मार सकता हूं तो मेरे अंदर ये क्षमता है कि मैं नौ या दस भी मारूं. टीम के सभी बैट्समैन अभी बेहतरीन फॉर्म में हैं. मैं अपने टाइम का वेट करूंगा. मैं प्रयास करूंगा कि अगली बार जब कोई बड़ा टूर्नामेंट आए तो मैं अपना प्रदर्शन इस तरह का रखूं जिससे मेरा खुद का आत्मविश्वास भी बढ़े और मैं चयनकर्ताओं का भरोसा भी जीत पाउं.’
ईशान किशन के वनडे करियर की बात करें तो आठ वनडे मैच की सात पारियों में उन्होंने कुल 257 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका औसत 36.71 और स्ट्राइक रेट 92.78 का रहा है. किशन के नाम वनडे में तीन अर्धशतक हैं. वहीं T20I की बात करें तो उन्होंने 19 मैच में 4 अर्धशतकों की मदद से कुल 543 रन बनाए हैं.
T20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया को अब MS धोनी ही बचा सकते हैं, क्यों बोले फैन्स

