The Lallantop

खान सर के कोचिंग सेंटर के बाहर गोलीबारी, वर्चस्व की लड़ाई वाला एंगल क्या है?

पटना के मुसल्लहपुर हाट इलाके में स्थित खान सर के कोचिंग सेंटर के बाहर देर रात गोलीबारी की घटना सामने आई है. फिलहाल किसी के घायल होने की सूचना नहीं है.

Advertisement
post-main-image
खान सर की कोचिंग के बाहर गोली चली. (फोटो- India Today)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • पटना के मुसल्लहपुर हाट इलाके में खान सर के कोचिंग सेंटर के बाहर 2 जून की रात लगभग 10 मिनट तक फायरिंग हुई, जिसमें उनके गार्ड को सिर में चोट आई और वह अस्पताल में भर्ती है।
  • पटना के कोचिंग संचालकों के बीच वर्चस्व की लड़ाई और कम फीस में पढ़ाने को लेकर मतभेद को इस फायरिंग की संभावित वजह माना जा रहा है, हालांकि पुलिस ने फिलहाल कोई आधिकारिक कारण नहीं बताया है।
  • पुलिस ने घटनास्थल की जांच शुरू कर दी है, स्थानीय लोगों से साक्ष्य एकत्रित किए जा रहे हैं और आरोपियों की पहचान हेतु बयान लेने तथा सबूत जुटाने का कार्य जारी है।

खान सर की कोचिंग के बाहर गोली चल गई. पटना के मशहूर कोचिंग संचालक खान सर का कोचिंग सेंटर शहर के मुसल्लहपुर हाट इलाके में है. इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, 2 जून की रात को उनके कोचिंग सेंटर के बाहर गोलीबारी हुई. इस फायरिंग की साफ वजह के बारे में पुलिस ने अब तक कुछ नहीं कहा है. लेकिन कहा जा रहा है कि ये घटना पटना में कोचिंग संचालकों के बीच वर्चस्व की लड़ाई का नतीजा हो सकती है. घटना में खान सर के गार्ड के घायल होने की खबर है.

Advertisement

हमले को लेकर खान सर ने कहा कि कम फीस में पढ़ाने की वजह से उनके यहां ये हमला किया गया है. उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया. सिर्फ ये कहा कि कम फीस में पढ़ाने के बाद भी हजारों छात्रों का सेलेक्शन होता है, कुछ लोग इससे चिढ़े हुए हैं और हमला कर रहे हैं. 10 मिनट तक गोलियां चलाई गई हैं. कम से कम 8-10 राउंड की फायरिंग उन्होंने खुद अपनी आंखों से देखी है. उन्होंने बताया कि इस हमले में उनका गार्ड घायल हो गया है. उसका सिर फोड़ दिया गया है. वह पीएमसीएच में एडमिट है.

बता दें कि बिहार की राजधानी पटना आसपास के इलाकों में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए गढ़ के रूप में जाना जाता है. पटना में मुसल्लहपुर इलाके में कई कोचिंग संस्थान प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करवाते हैं. बिहार ही नहीं, पड़ोसी राज्यों से भी कई छात्र यहां कोचिंग पढ़ने के लिए आते हैं. सोशल मीडिया पर खूब वायरल रहने वाले खान सर का कोचिंग सेंटर भी इसी इलाके में आता है. ज्ञान बिंदु नाम का कोचिंग सेंटर भी यहीं है, जिसका खान सर के इंस्टिट्यूट से पुराना बैर माना जाता है. 

Advertisement

कहा जा रहा है कि इसी वर्चस्व की लड़ाई के चक्कर में खान सर की कोचिंग के बाहर फायरिंग हुई है. यहां गोलीबारी की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और घटनास्थल की जांच शुरू कर दी. लोकल लोगों से बात करके घटना की वजह जानने की कोशिश की जा रही है. साथ ही पुलिस साक्ष्य जुटाकर और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान लेकर आरोपियों की पहचान करने में भी जुटी है. 

हालांकि, अभी तक गोलीबारी को लेकर पुलिस की ओर से कोई बयान जारी नहीं किया गया है. सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ेगी, मामले में और जानकारियां सामने आएंगी.

वीडियो: प्रयागराज में कोचिंग सेंटर सील होने पर टीचर का रोते हुए वीडियो वायरल

Advertisement

Advertisement