The Lallantop

IAS लोखंडे प्रशांत सीताराम CBSE के नए चेयरमैन, वरुण भारद्वाज बने सेक्रेटरी

केंद्र सरकार ने CBSE में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है. सीनियर IAS अधिकारी लोखंडे प्रशांत सीताराम को बोर्ड का नया चेयरमैन और सीनियर ब्यूरोक्रेट वरुण भारद्वाज को नया सेक्रेटरी नियुक्त किया गया है. इससे पहले मौजूदा चेयरमैन राहल सिंह और सेक्रेटरी हिमांशु गुप्ता का ट्रांसफर कर दिया गया था.

Advertisement
post-main-image
लोखंडे प्रशांत (बाएं) को CBSE का नया चेयरमैन और वरुण भारद्वाज (दाएं) को सेक्रेटरी बनाया गया है. (इंडिया टुडे)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • केंद्र सरकार ने CBSE में ऑन स्क्रीन मार्किंग से जुड़ी विवादों के बाद राहुल सिंह और हिमांशु गुप्ता को हटाकर लोखंडे प्रशांत सीताराम को नया चेयरमैन और वरुण भारद्वाज को नया सचिव नियुक्त किया है।
  • CBSE में ऑन स्क्रीन मार्किंग की गलतियों और फजीहत की वजह से सरकार ने प्रमुख अधिकारियों को बदला और नए जिम्मेदार अधिकारियों की नियुक्ति की है जो पिछले प्रशासनिक अनुभव रखते हैं।
  • नए अध्यक्ष और सचिव की नियुक्ति के बाद सरकार ने राहुल सिंह को कृषि विभाग में और वरुण भारद्वाज को सितंबर 2027 तक CBSE सचिव पद पर नियुक्त किया है, इससे CBSE की कार्यप्रणाली में बदलाव की उम्मीद है।

केंद्र सरकार पिछले 15 दिनों से CBSE की ऑन स्क्रीन मार्किंग (OSM) को लेकर हो रही फजीहत के बाद एक्शन मोड में आ गई है. CBSE के चेयरमैन राहुल सिंह और सेक्रेटरी हिमांशु गुप्ता का ट्रांसफर कर दिया गया है. वहीं उनकी जगह सीनियर IAS अधिकारी लोखंडे प्रशांत सीताराम को नया चेयरमैन और सीनियर ब्यूरोक्रेट वरुण भारद्वाज को नया सेक्रेटरी नियुक्त किया गया है.

Advertisement

कौन हैं नए CBSE चीफ लोखंडे प्रशांत सीताराम?

लोखंडे प्रशांत सीताराम 2001 बैच के AGMUT (अरुणाचल प्रदेश, गोवा, मिजोरम और केंद्र शासित प्रदेश) कैडर के सीनियर IAS अधिकारी है. वे CBSE के पिछले अध्यक्ष राहुल सिंह (1996 कैडर के IAS) की जगह जिम्मेदारी संभालेंगे. 

Advertisement

इंजीनियरिंग बैकग्राउंड : प्रशासनिक सेवा में आने से पहले लोखंडे प्रशांत ने पुणे यूनिवर्सिटी से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में B.E. की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने NITIE मुंबई से इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा भी किया.

पिछली नियुक्ति : CBSE का चेयरमैन बनने से पहले लोखंडे प्रशांत सीताराम देश के गृह मंत्रालय में एडिशनल सेक्रेटरी के पद पर तैनात थे. इससे पहले उन्होंने अलग-अलग विभागों में संयुक्त सचिव, निदेशक, उप सचिव, निजी सचिव, काउंसर, उपायुक्त और सचिव जैसी भूमिकाएं निभाई हैं. उनको बेहतरीन और विशिष्ट सेवाओं के लिए दो बार 'राज्य स्वर्ण पदक' से नवाजा जा चुका है.

लोखंडे प्रशांत सीताराम की CBSE चेयरमैन के तौर पर नियुक्ति एडिशनल सेक्रेटरी के रैंक और वेतनमान पर ही की गई है. केंद्र सरकार ने राहुल सिंह को नई जिम्मेदारी देते हुए उनको कृषि एंव किसान कल्याण विभाग में एडिशनल सेक्रेटरी के तौर पर तैनात किया है.

Advertisement

वरुण भारद्वाज बने CBSE के नए सचिव

साल 2008 बैच के भारतीय सूचना सेवा (IIS) अधिकारी वरुण भारद्वाज को CBSE का नया सचिव नियुक्त किया गया है. वे फिलहाल उच्च शिक्षा विभाग में निदेशक के पद पर तैनात हैं. वरुण भारद्वाज 19 सितंबर 2027 तक या फिर सेंट्रल डेपुटेशन खत्म होने तक CBSE के सचिव पद की जिम्मेदारी संभालेंगे. भारद्वाज फिल्म और टेलीविजन संस्थान (FTII) पुणे के रजिस्ट्रार के तौर पर भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं. इसके अलावा चुनाव आयोग में उन्होंने जागरूकता पर्यवेक्षक (Awareness Observer) के तौर पर काम किया है. 

वीडियो: दी लल्लनटॉप शो: CBSE के चेयरमैन का तबादला, अब बारी धर्मेंद्र प्रधान की?

Advertisement