The Lallantop

मैनचेस्टर में 3 स्पिनर्स के साथ क्यों उतरी टीम इंडिया?

इंग्लैंड (England) दौरे पर भी भारत (India) की शुरुआत हार से हुई है. मैनचेस्टर में खेले गए दूसरे T20I में इंग्लैंड ने टीम इंडिया (Team India) को 4 विकेट से हरा दिया. इस जीत के बाद इंग्लिश टीम सीरीज में 1-0 से आगे हो गई है. दोनों टीमों के बीच पहला मैच बारिश के चलते पूरा नहीं हो पाया था.

Advertisement
post-main-image
इंग्लैंड ने भारत को दूसरे T20I में हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली. (फोटो- Reuters)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • टीम इंडिया के इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे T20I मैच में इंग्लैंड ने भारत को 4 विकेट से हराया, जिसमें भारत ने तीन स्पिनर्स के साथ खेलने का फैसला लिया था।
  • यह मैच ओल्ड ट्रैफर्ड की पिच का पेसरों के पक्ष में होना और टीम इंडिया द्वारा तीन स्पिनर्स को मौका देना हार का मुख्य कारण था।
  • हार के बाद टीम इंडिया को अपनी गेंदबाजी रणनीति पर फिर से विचार करना होगा क्योंकि इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों ने प्रभावशाली प्रदर्शन किया।

टीम इंडिया (Team India) के इंग्लैंड टूर की शुरुआत हार से हुई. मैनचेस्टर में खेले गए दूसरे T20I में इंग्लैंड (England) ने भारत को 4 विकेट से हराया. मैच में इंग्लिश बैटर्स के आगे भारतीय गेंदबाज बेबस नजर आए. इस मुकाबले में हार की वजह टीम मैनेजमेंट का फैसला भी रहा. भारतीय टीम मैच में 3 स्पिनर्स के साथ उतरी.  यही डिसीजन उस पर भारी पड़ा गया. टीम इंडिया के स्पिनर्स काफी महंगे रहे.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
फैसला बना हार की वजह

ओल्ड ट्रैफर्ड की पिच पेसर्स के फेवर में थी. यहां स्पिनर्स के लिए उतनी मदद नहीं थी. फिर भी, भारत ने 3 स्पिनर्स के साथ जाने का फैसला किया. टीम मैंनेजमेंट में प्लेइंग-11 में  रवि बिश्नोई, अक्षर पटेल और वरुण चक्रवर्ती को मौका दिया.

इंग्लैंड की बात करें, तो उसने पेसर्स पर ज्यादा भरोसा किया. उसने मैच में रेगुलर स्पिनर आदिल रशीद के अलावा पार्ट टाइमर विल जैक्स को उतारा. विल जैक्स रेगुलर स्पिनर नहीं है. जरूरत पड़ने पर ही वह बॉलिंग करते हैं. इस मैच में रशीद और विल जैक्स ने कोटे के पूरे ओवर भी नहीं डाले. वहीं, दूसरी तरफ भारत अपने स्पिनर्स पर डिपेंड रहा.

Advertisement
बिश्नोई और वरुण ने लुटाए 97 रन

इंग्लैंड के बैटर्स ने टीम इंडिया के स्पिनर्स को जमकर टारगेट किया. इंग्लिश बल्लेबाजों ने लेग स्पिनर रवि बिश्नोई को लय नहीं पकड़ने दी. उन्होंने बिश्नोई के खिलाफ जोरदार शॉट लगाकर उनकी लाइन लेंथ बिगाड़ दी. रवि बिश्नोई सबसे महंगे बॉलर रहे. उन्होंने 4 ओवर में 60 रन लुटाए.

इसी तरह मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती भी बॉलिंग में कंट्रोल नहीं दिखा पाए. उन्होंने भी रन लीक किए. वरुण ने 37 रन देकर एक विकेट लिए. आंकड़ों पर नजर डालें, तो बिश्नोई और वरुण ने 8 ओवर्स में 97 रन कंसीड किए.

टीम इंडिया की तरफ से स्पिनर अक्षर पटेल ही इम्पैक्ट डाल पाए. उन्होंने 20 रन देकर एक विकेट लिया.

Advertisement

ये भी पढ़ें: सैम करन की कटर्स का काट नहीं ढूंढ पाए इंडियन बैटर्स?

इस मैच में पेसर इफेक्टिव रहे. इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों ने मिलकर 4 विकेट लिए. इसी तरह टीम इंडिया के पेसर्स ने भी 4 विकेट आउट किए. इंग्लैंड के लिए सैम करन ने 3 और जोफ्रा आर्चर ने एक विकेट लिए. वहीं, भारत के लिए अर्शदीप सिंह ने 3 और हर्षित राणा ने एक विकेट निकाला.

मैच में क्या हुआ?

इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे T20I में भारत ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी. टीम इंडिया ने 20 ओवर्स में 7 विकेट पर 190 रनों का स्कोर बनाया. ईशान किशन 49 रन बनाकर टॉप स्कोरर रहे. उनके अलावा अभिषेक शर्मा ने 43 और श्रेयस अय्यर ने 37 रनों की पारी खेली.

इंग्लैंड को मैच जीतने के लिए 191 रनों का टारगेट मिला. टीम की शुरुआत बेहत खराब रही. ओपनर फिल सॉल्ट और जोस बटलर बगैर खाता खोले लौट गए. लेकिन, मि़डिल ऑर्डर में हैरी ब्रूक, जैकब बेथल और टॉम बैंटन ने बेहतरीन पारियां खेलकर इंग्लैंड को संभाल लिया. ब्रूक और बैंटन 39-39 रन बनाकर आउट हुए.

जैबक बेथल लास्ट तक आउट नहीं हुए. उन्होंने 76 रनों की नॉटआउट पारी. बेथल ने अपनी इनिंग्स में 5 चौके और 5 छक्के उड़ाए. इंग्लिश टीम ने 19वें ओवर में 191 रनों का टारगेट 6 विकेट खोकर पर पूरा कर लिया. 76 रनों की शानदार इनिंग्स खेलने वाले बेथल को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ अवॉर्ड दिया गया. 

वीडियो: श्रीसंत ने गौतम गंभीर को हटाने की सिफारिश क्यों कर दी?

Advertisement