महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में एक तीन मंजिला चॉल ढहने से 6 लोगों की मौत हो गई. जान गंवाने वालों में 5 छोटे बच्चे हैं. घटना देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के मानखुर्द इलाके की है. 5 जुलाई की रात करीब 8 बजे बारिश में एक चॉल भर-भराकर गिर गई, जिसमें 7 लोग दब गए. रेस्क्यू टीम आई और एक-एक करके लोगों को बाहर निकाला. जब तक हॉस्पिटल पहुंचते, 6 लोगों की मौत हो चुकी थी. एक बुरी तरह घायल है, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है. रेस्क्यू टीम का दावा है कि मृतक एक ही परिवार के थे.
मुंबई में भारी बारिश के बीच तीन मंजिला चॉल ढही, 5 बच्चों समेत 6 लोगों की मौत
Mumbai Building Collapse: हादसे की जगह पर पहुंचे BJP मंत्री गिरीश महाजन ने कहा कि यह एक स्लम इलाका है. उन्होंने आगे कहा कि यहां एक के ऊपर के मंजिलें बना ली गई हैं, जो पूरी तरह अवैध हैं.


इंडिया टुडे से जुड़े मोहम्मद एजाज खान की रिपोर्ट के मुताबिक, स्थानीय लोगों ने बताया कि इमारत गिरने की आवाज इतनी जोरदार थी कि पूरा इलाका दहल उठा. हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची. मलबे में दबे लोगों को निकालने के लिए रातभर युद्धस्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया. पुलिस ने सभी मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
5 लाख रुपये की मदद का ऐलानमहाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मानखुर्द के हादसे में 6 लोगों की मौत पर दुख जताया है. मुख्यमंत्री कार्यालय के हवाले से कहा गया कि सीएम देवेंद्र फडणवीस ने मृतकों को श्रद्धांजलि दी है. सीएम ने पीड़ितों के परिवारों के दुख में शामिल होते हुए मृतकों के परिजनों को 5 लाख रुपये की आर्थिक मदद देने का ऐलान किया.

इंडियन एक्सप्रेस की खबर में बताया गया कि हादसे में जान गंवाने वालों के नाम आलिया (7), मुस्कान (14), निहाल (6), नबिया (2), सोनी (32) और मुनाफ (7) हैं. रेस्क्यू में लगे नेशनल डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स (NDRF) के असिस्टेंट कमांडेंट सारंग कुर्वे का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि चॉल का स्ट्रक्चर काफी जटिल था. ऊपर से बारिश भी लगातार हो रही है. तमाम मुश्किलों के बाद लोगों को मलबे से निकाला जा सका है.
घटनास्थल पर पहुंचे BJP मंत्रीहादसे की खबर मिलते ही देर रात भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता और महाराष्ट्र सरकार में कैबिनेट मंत्री गिरीश महाजन ने घटनास्थल का दौरा किया. उन्होंने हालात का जायजा लेते हुए कहा,
“यह बेहद दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण घटना है. यहां एक के ऊपर एक मंजिलें बनी हैं, ये पूरी तरह अवैध हैं. लोगों ने बिल्डिंग के ऊपर तीन-तीन मंजिलें तान ली हैं. इस पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच की जाएगी कि आखिर इतनी बड़ी लापरवाही कैसे हुई.”
यह भी पढ़ें: बेटे का बैट सीने से लगाए बैठी रही मां, पेड़ गिरने से हुई मौत, BMC पर लापरवाही का आरोप
ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) की महाराष्ट्र यूनिट के महासचिव अतीक अहमद खान भी हादसे वाली जगह पर पहुंचे. अतीक अहमद का दावा है कि गिरने वाली बिल्डिंग पिछले साल ही बनाई गई थी. उन्होंने बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) को हादसे के लिए जिम्मेदार बताया.
मुंबई में बारिश से हादसे ले रहे जान4 जुलाई को 18 साल के हसन की भी मौत हो गई थी. तेज बारिश में पेड़ हसन की बाइक पर गिर गया था. लगातार बारिश के बीच मुंबई की मेयर रितू तावडे ने अपील की है कि समुद्र वाले एरिया से दूर रहें. उन्होंने कहा कि घर से तभी निकलें जब जरूरी हो.
वीडियो: मुंबई में बारिश की वजह कितने लोगों की मौत हो गई?
















