The Lallantop

अभिषेक शर्मा की टीम में वापसी हुई, स्कोरबोर्ड नहीं बदला, पाकिस्तान ने फंसाया

मैच में टॉस जीतकर बॉलिंग करने उतरी पाकिस्तान की टीम ने पहले ही ओवर में स्ट्रैटजिक मूव दिखाया. पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा बॉलिंग करने आए, और बड़ा विकेट ले गए.

Advertisement
post-main-image
अभिषेक 4 बॉल्स खेलकर बिना रन बनाए आउट हो गए. (फोटो- AP)

T20 World Cup 2026 में पाकिस्तान के खिलाफ मैच में इंडियन ओपनर अभिषेक शर्मा की वापसी हुई. लेकिन स्कोरबोर्ड में कोई चेंज नहीं हुआ. अभिषेक पहले ही ओवर में आउट हो गए. बिना रन स्कोर किए वो पवेलियन लौट गए.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
पाकिस्तान का स्ट्रैटजिक मूव 

मैच में टॉस जीतकर बॉलिंग करने उतरी पाकिस्तान की टीम ने पहले ही ओवर में स्ट्रैटजिक मूव दिखाया. पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा बॉलिंग करने आए. दूसरी गेंद पर ईशान किशन ने सिंगल लेकर स्ट्राइक अभिषेक शर्मा को दी.

अभिषेक ने लगातार तीन डॉट बॉल खेलीं. ओवर की तीसरी बॉल एक्स्ट्रा कवर पर खेली. कोई रन नहीं मिला. चौथी बॉल फिर से एक्स्ट्रा कवर पर पुश की. कोई रन नहीं आया. और पांचवीं बॉल कवर पॉइंट पर मारी. इस पर भी रन नहीं मिला.

Advertisement

पहले ओवर की आखिरी बॉल पर अभिषेक स्ट्राइक पर थे. तीन डॉट बॉल खेलने का प्रेशर था. और खाता खोलने का भी. ओवर की आखिरी बॉल पर अभिषेक शॉट खेलने गए. बॉल थोड़ा स्किड करके आई. लेकिन वो बॉल को मिड ऑन के पार नहीं टपा पाए. वहां खड़े शाहीन अफरीदी ने आसान कैच पकड़ लिया.

ईशान का कमाल

अभिषेक 4 बॉल्स खेलकर बिना रन बनाए आउट हो गए. हालांकि, उनके साथी ओपनर ईशान किशन ने टीम को शानदार शुरुआत दिलाई. इंडियन टीम ने पहले 6 ओवरों 1 विकेट पर 52 रन बना लिए थे.

ईशान किशन ने 27 गेंदों पर अपनी फिफ्टी पूरी की. उनके साथ तिलक वर्मा क्रीज पर मौजूद हैं.

Advertisement

इस मैच में इंडियन टीम ने दो बदलाव किए हैं. टीम में संजू सैमसन की जगह अभिषेक ने वापसी की थी. अर्शदीप सिंह की जगह स्पिनर कुलदीप यादव खेल रहे हैं. ये इंडियन टीम का इस टूर्नामेंट में तीसरा मैच है. इससे पहले टीम ने ह USA और नामीबिया को हराया है. टीम पॉइंट्स टेबल में ऑलरेडी टॉप पर बनी हुई. इस मैच को जीतकर इंडियन टीम सुपर 8 में अपनी जगह पक्की कर सकती है.

वीडियो: पाकिस्तानी बॉलर मोहम्मद आमिर ने अभिषेक शर्मा को स्लॉगर क्यों बताया?

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement