क्रिकेट का एल क्लासिको. यानी भारत बनाम पाकिस्तान. कोलंबो में होने वाले इस महामुकाबले में अब दो दिन ही बचे हैं. ऐसे में भारतीय फैंस यही उम्मीद करेंगे कि अभिषेक समय रहते फिट हो जाएं. नामीबिया के खिलाफ भारतीय ओपनर स्टमक इन्फेक्शन के कारण नहीं खेले थे. हालांकि, उनकी तबीयत अब थोड़ी बेहतर है. यानी पाकिस्तान के खिलाफ वो वापसी कर सकते हैं.
अभिषेक शर्मा स्लॉगर हैं? पूर्व पाकिस्तानी बॉलर भूल गए एशिया कप की कुटाई
T20 वर्ल्ड कप 2026 : टीम इंडिया के ओपनर Abhishek Sharma को पूर्व पाकिस्तानी बॉलर Md Aamir ने स्लॉगर बताया है. साथ ही उन्होंने अभिषेक को आउट करने की स्ट्रैटजी पर भी बात की है.


अभिषेक ने पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप में शानदार बैटिंग की थी. कोलंबो में एक बार फिर वह अहम साबित हो सकते हैं. मौजूदा ICC रैंकिंग में अभिषेक दुनिया के नंबर एक बैटर हैं. लेकिन, पूर्व पाकिस्तानी बॉलर उन्हें सिर्फ एक स्लॉगर मानते हैं. पाकिस्तानी TV शो पर बात करते हुए मोहम्मद आमिर ने अभिषेक को सिर्फ एक स्लॉगर बताया है. स्लॉगर यानी, जो लप्पेबाज हो.
आमिर ने अभिषेक को लेकर क्या कहा?आमिर ने ये भड़काऊ बयान भारत-पाक मुकाबले से महज दो दिन पहले दिया है. हालांकि, अभिषेक न सिर्फ दुनिया के नंबर एक बैटर हैं. उन्होंने पिछले दो साल में कंसिस्टेंसी से रन भी बनाए हैं. लेकिन, लगता है 200 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से 1297 रन बनाने वाले अभिषेक आमिर को प्रभावित नहीं कर सके हैं. आमिर ने उन्हें लेकर कहा,
अभिषेक शर्मा एक स्लॉगर हैं. वह हर बॉल को हिट करना चाहते हैं. अगर गेंद लग गई तो लग गई, नहीं तो उनके फेल होने की संभावना बहुत ज़्यादा है. 8 इनिंग्स में वो सिर्फ एक में रन स्कोर कर पाते हैं. बाकियों में वो 10, 15, 20, 0 यही बनाते हैं. वो बस खड़े होकर स्लॉग करते हैं. वो टेक्निकली अच्छे बैटर नहीं हैं. ये मेरा ऑनेस्ट ओपिनियन है.
ये भी पढ़ें : उस्मान तारिक के खिलाफ भारत का क्या प्लान है? ईशान किशन ने सब बता दिया
आमिर ने आगे अभिषेक को खामोश रखने के फॉर्मूले पर भी बात की. उन्होंने कहा,
अभिषेक जानते हैं सारी स्ट्रेटजीअभिषेक बहुत हाई रिस्क क्रिकेट खेलते हैं. अगर आप डीप कवर रखकर उनकी बॉडी में बॉलिंग करेंगे तो वो फंस जाएंगे. दूसरा हथियार स्लोअर डिलीवरीज हो सकती हैं.
अभिषेक ने खुद भी इस बारे में पहले बात की है. उन्होंने बताया था कि पेसर्स उन्हें स्लोअर्स पर फंसाने की प्लानिंग करते हैं. हालांकि, इस दौरान ये भी बता दिया था कि वो इसे टैकल करने के लिए क्या करते हैं. अभिषेक के मुताबिक, वो प्रैक्टिस में अलग-अलग वैरिएशंस के खिलाफ खेलते हैं. ताकि मैच में वो बॉलर्स से आगे रह सकें. अभिषेक ने न्यूजीलैंड सीरीज के दौरान कहा था,
वर्ल्ड कप में मैं जानता हूं कि बॉलर्स मुझे ज्यादा पेस नहीं देंगे. मैंने पिछले कुछ मुकाबलों में ये रियलाइज किया है. मैं उसी हिसाब से तैयारी कर रहा हूं. अगर आपको आक्रामक क्रिकेट खेलना है तो हर समय आपको तैयारी करनी पड़ेगी.
यानी आमिर भले ही पाकिस्तानी टीवी शो पर बैठ कर अभिषेक को कमतर आंक रहे हों. उनके बल्ले का ताप पाकिस्तानी गेंदबाजों ने एशिया कप में महसूस किया है. वो उन्हें कमतर आंकने की गलती नहीं कर सकते. अब ये देखने लायक होगा कि अभिषेक जब पाकिस्तान के खिलाफ उतरते हैं तो इस बार क्या कारनामा करते हैं. फिलहाल फैंस यही उम्मीद कर रहे हैं कि हमारा ओपनर फिट होकर मैदान पर उतर जाए.
वीडियो: अभिषेक शर्मा के बारे में वरुण और अर्शदीप ने क्या बता दिया?















.webp?width=120)




