The Lallantop

'रामायण' के फैन बने अमेरिकन फिल्ममेकर, कहा- "काश क्रिस्टोफर नोलन की द ओडिसी भी ऐसी होती..."

क्रिस गोर ने कहा कि वो 'रामायण' के बारे में कुछ नहीं जानते थे. मगर ये फिल्म उनकी उम्मीद से कहीं बेहतर निकली.

Advertisement
post-main-image
'रामायण' को नितेश तिवारी ने डायरेक्ट किया है.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • रामायण फिल्म की रिलीज़ 05 नवंबर को होने वाली है, और इसे लेकर अब तक हुई स्क्रीनिंग्स में इसे मुख्य तौर पर सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है।
  • फिल्म की तुलना लॉर्ड ऑफ द रिंग्स जैसे महाकाव्य से की जा रही है, और अमेरिकी फिल्म समीक्षक क्रिस गोर ने इसे द ओडिसी से बेहतर बताया है।
  • 05 नवंबर के बाद फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज़ होने के बाद जनता की प्रतिक्रिया सामने आएगी, जो आगे की फिल्म की सफलता पर प्रभाव डालेगी।

Ranbir Kapoor स्टारर Ramayana की रिलीज़ में अब 24 घंटे से भी कम समय बाकी है. अब तक फिल्म की जितनी स्क्रीनिंग्स हुईं, ज्यादातर से इसे पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है. कई लोग इसकी तुलना Lord Of The Rings जैसे एपिक से भी कर रहे. अमेरिकन राइटर और फिल्ममेकर Chris Gore ने तो इसे Christopher Nolan की The Odyssey से भी बेहतर बता दिया.

Advertisement

क्रिस को 'अटैक ऑफ द डॉक' डॉक्यूमेंट्री का डायरेक्शन के लिए जाना जाता है. साथ ही वो कई इंडिपेंडेंट फिल्मों के प्रोड्यूसर भी हैं. पिछले काफी समय से वो मूवीज़ पर किताबें और रिव्यू लिख रहे. हाल ही में उन्होंने अमेरिका में 'रामायण' का हिंदी वर्जन देखा. इस पर अपनी राय देते हुए वो कहते हैं,

"मैं अभी-अभी रामायण की स्क्रीनिंग से बाहर निकला हूं. मुझे इस कहानी या इससे जुड़ी मान्यताओं के बारे में कुछ भी नहीं पता. लेकिन इतना जरूर कहूंगा कि काश क्रिस्टोफर नोलन की द ओडिसी भी ऐसी ही फैंटेसी फिल्म होती. इसका स्केल इतना बड़ा है कि...मैंने लॉर्ड ऑफ द रिंग्स के बाद पहली बार ऐसा कुछ देखा. ये फिल्म भव्य और जबरदस्त है. इसका म्यूजिक, विजुअल्स, सब कुछ कमाल का है. फिल्म में ढेर सारे कलर्स हैं. ऐसे किरदार हैं जिन्हें आप पसंद करने लगते हैं. वॉर सीक्वेंस तो वाकई लॉर्ड ऑफ द रिंग्स की याद दिला देंगे."

Advertisement

क्रिस गोर ने आगे कहा,

"रामायण में वो सब कुछ है जो मैं द ओडिसी में देखना चाहता था. सच कहूं तो इसे देखते हुए बार-बार मेरे मन में यही आया कि द ओडिसी ऐसी क्यों नहीं बनी? अगर आप इस फिल्म को देखते हैं तो कई एक्शन सीक्वेंस देखकर आपका मुंह खुला रह जाएगा. खासकर इसका क्लाइमैक्स, जो दूसरे पार्ट का बेस तैयार करता है."

क्रिस ने बताया कि 'रामायण' उनकी उम्मीद से कहीं बेहतर निकली. उन्हें हान्स ज़िमर का म्यूजिक और फिल्म के विजुअल इफेक्ट्स भी जबरदस्त लगे. क्रिस के अलावा कई अन्य विदेशी क्रिटिक्स भी इस मूवी को पसंद कर रहे हैं. 03 नवंबर को मुंबई में भी इसकी स्पेशल स्क्रीनिंग हुई, जहां से फिल्म को लगातार अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. 05 नवंबर को मूवी सिनेमाघरों में रिलीज़ हो जाएगी. उसके बाद फिल्म पर आम जनता का भी रिस्पॉन्स आने लगेगा.

Advertisement

वीडियो: 'रामायण' ने RRR को दी मात, अब 'बाहुबली 2' का रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी

Advertisement