The Lallantop

बांग्लादेश हारा तो शोएब अख़्तर के दिल का दर्द ज़ुबां पर आ गया!

शोएब के साथ खेल हो गया!

Advertisement
post-main-image
शोएब अख़्तर, टीम इंडिया. फोटो: File Photo/AP

पाकिस्तान के पूर्व तेज़ गेंदबाज़ शोएब अख़्तर अकसर क्रिकेट पर अपनी राय रखते हैं. T20 विश्वकप 2022 के दौरान पाकिस्तान के खराब खेल के बाद उन्होंने पाकिस्तान के बाहर होने की भविष्यवाणी की थी. इसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा था कि भारत को भी बहुत खुश नहीं होना चाहिए क्योंकि वो भी जल्द ही विश्वकप से बाहर हो जाएगा. ख़ैर, पाकिस्तान को लेकर शोएब की आधी भविष्यवाणी सच होती दिख रही है. जबकि भारत पर की गई उनकी भविष्यवाणी हवा हवाई लग रही है.

Advertisement

अब एक बार फिर भारत और बांग्लादेश के बीच रोमांचक मैच देख शोएब ने एक कमेंट किया है. शोएब ने मैच के बाद कहा है कि मैच में बांग्लादेश ने शानदार प्रदर्शन किया. लेकिन बारिश उनके खेल पर भारी पड़ गई. शोएब ने ट्विटर पर लिखा,

'बांग्लादेश का शानदार प्रदर्शन. बारिश ने वास्तव में उनके मोमेंटम को तोड़ दिया. भारत की शानदार वापसी.'

Advertisement

भले ही शोएब ने भारत को शानदार वापसी का क्रेडिट दिया है. लेकिन ये बहुत भारी मन से दी हुई बधाई लग रही है. क्योंकि इस ट्वीट से पहले भी शोएब ने एक वीडियो ट्वीट किया था. जिसमें वो बांग्लादेश का मैच में पलड़ा भारी बताते हुए एक अपसेट ही उम्मीद कर रहे थे.

शोएब ने उस वीडियो में कहा था,

'बांग्लादेश, अद्भुत और शानदार. क्या ओपनिंग स्टैंड दी शांतो और लिटन दास ने. फैंटी लगा रहे हैं इंडिया को. हो सकता है हम एक और अपसेट देखने वाले हों. लेकिन बांग्लादेश का बेहतरीन खेल. और दास ने क्या पारी खेली, 25 पर 50. मज़ा आएगा ये मैच देखकर, अब देखते हैं ये अपसेट होता है या नहीं होता.'

Advertisement

दरअसल जब से पाकिस्तान टीम के सेमीफाइनल में पहुंचने के चांस कम हुए हैं. तब से शोएब अख़्तर इंडियन क्रिकेट को लेकर ऐसे कमेंट्स कर रहे हैं.

भारत और बांग्लादेश मैच की बात करें तो टीम इंडिया ने विराट कोहली और केएल राहुल के शानदार अर्धशतकों की मदद से 184 रन बनाए. इस स्कोर के बाद मैच में बारिश आ गई और बांग्लादेश को 16 ओवर में 151 रन का लक्ष्य दिया गया. जिसके जवाब में बांग्लादेश 146 रन ही बना सका. 

विराट की बैटिंग देख चैपल ने क्या कहा?

Advertisement