The Lallantop

T20 वर्ल्ड कप में भारत के सेमीफाइनल में पहुंचने का क्या है पूरा गणित?

टीम इंडिया (Team India) पर Women T20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है. भारतीय टीम अगर सेमीफाइनल में पहुंचना है, तो उसे हर हाल में ऑस्ट्रेलिया को हराना होगा. अगर टीम इ़ंडिया ऑस्ट्रेलिया को नहीं हरा पाई, तो वर्ल्ड कप में उसका सफर खत्म हो जाएगा.

Advertisement
post-main-image
ऑस्ट्रेलिया को हराने के बाद ही टीम इंडिया T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंचेगी. (फोटो-PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • ICC विमेंस T20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-A सेमीफाइनल में कौनसी दो टीमें जाएंगी, यह 28 जून को भारत व ऑस्ट्रेलिया तथा साउथ अफ्रीका व बांग्लादेश के मैचों के नतीजों से तय होगा।
  • टीम इंडिया को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए अपने अंतिम ग्रुप मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को हराना जरूरी है क्योंकि ग्रुप में ऑस्ट्रेलिया ने पहले ही चार मुकाबले जीत लिए हैं।
  • यदि भारत ऑस्ट्रेलिया से हारा तो उसे 6 पॉइंट्स मिलेंगे, और साउथ अफ्रीका के जीतने पर भारत टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगा, अन्यथा नेट रन रेट के आधार पर सेमीफाइनल तय होगा।

ICC विमेंस T20 वर्ल्ड कप 2026 अपने रोमांच पर पहुंच चुका है. ग्रुप- A से अभी तक किसी टीम ने ऑफिशियली सेमीफाइनल में क्वालीफाई नहीं किया है. 28 जून को ग्रुप-A से सेमीफाइनल में पहुंचने वाली दोनों टीमों का फैसला होगा. इंडियन विमेंस क्रिकेट टीम पर टूर्नामेंट से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है. अगर, भारतीय महिला क्रिकेट टीम को T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंचना है, तो उसे ऑस्ट्रेलिया को हराना होगा. टीम इंडिया रविवार को अपना आखिरी ग्रुप मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर खेलेगी.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
क्या है सेमीफाइनल का गणित?

T20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय महिला टीम ने चार में तीन मुकाबले जीते हैं. इसके बावजूद, उसका सेमीफाइनल में पहुंचना पक्का नहीं है. 28 जून को ग्रुप-A में दो मैच होंगे. पहला मैच साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश के बीच होगा. जबकि, दूसरा मैच भारत और ऑस्ट्रेलिया की महिला टीमों के बीच खेला जाएगा. इन दोनों मैचों के रिजल्ट्स तय करेंगे कि कौन दो टीमें सेमीफाइनल में क्वालीफाई करेंगी.

ऑस्ट्रेलिया का सेमीफाइनल में पहुंचना तय

ऑस्ट्रेलिया का T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंचना तय है. सभी चार मैच जीत चुकी कंगारू टीम के 8 पॉइंट्स हैं. उसका नेट रन रेट +4.724 है. ऑस्ट्रेलियाई टीम सेमीफाइनल के दरवाजे पर खड़ी है.

Advertisement

ग्रुप-A में टीम इंडिया 6 पॉइंट्स और +2.268 नेट रन रेट के साथ दूसरे नंबर पर है. साउथ अफ्रीका के भी 6 अंक हैं, लेकिन प्रोटियाज टीम नेट रन रेट के मामले में भारत से पीछे है. साउथ अफ्रीका का नेट रन रेट +0.734 है. 

लेकिन, साउथ अफ्रीका ने पिछले मैच में नीदरलैंड्स को 88 रनों से हराकर सेमीफाइनल में जाने की उम्मीद जिंदा रखी है. ऐसे में ग्रुप-A से दूसरे सेमीफाइनलिस्ट के लिए भारत और साउथ अफ्रीका के बीच रोचक जंग देखने को मिल सकती है.

ये भी पढ़ें: आकिब नबी ने रेड बॉल से ढाया कहर! अब आगरकर कैसे करेंगे इग्नोर?

Advertisement

सेमीफाइनल में एंट्री के लिए भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हर हाल में मैच जीतना होगा. ऑस्ट्रेलिया को हराने के बाद टीम इंडिया के 8 पॉइंट्स हो जाएंगे. लेकिन, तस्वीर इससे भी नहीं बदलेगी. अगर साउथ अफ्रीका की टीम बांग्लादेश को हरा देती है, तो उसके भी 8 पॉइट्ंस हो जाएंगे. फिर दोनों टीमों का फैसला नेट रन रेट के बेसिस पर होगा. अगर बांग्लादेश की टीम साउथ अफ्रीका को हरा देती है तो भारत की सेमीफाइनल में पहुंचने की राह आसान हो जाएगी.

लेकिन, ऑस्ट्रेलिया से हारने पर टीम इंडिया के 6 पॉइंट्स ही रहेंगे. ऐसे में भारत की नजरें साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश के मुकाबले पर टिक जाएंगी. अगर बांग्लादेश साउथ अफ्रीका को हरा देता है, तो भारत और दक्षिण अफ्रीका के 6-6 पॉइंट्स बराबर रहेंगे. 

ऐसे में बेहतर नेट रन रेट वाली टीम को सेमीफाइनल में एंट्री मिलेगी. लेकिन, अगर साउथ अफ्रीका बांग्लादेश से जीत जाता है, तो भारत का सफर यहीं पर खत्म हो जाएगा. फिर टीम इंडिया सेमीफाइनल की रेस सहित टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी. 

वीडियो: श्रीसंत ने गौतम गंभीर को हटाने की सिफारिश क्यों कर दी?

Advertisement