टीम इंडिया के कोचिंग सेटअप में एक बार फिर बदलाव हो गया है. पहले अभिषेक नायर, अब टी दिलीप और रेयान टेन डेस्काटे. हेड कोच गौतम गंभीर के सहयोगियों में फेरबदल जारी है. आखिर बीसीसीआई ने क्यों अचानक टीम के दोनों फील्डिंग कोच को बदलने का फैसला कर लिया?
दिलीप-रेयान का कॉन्ट्रैक्ट क्यों रिन्यू नहीं हुआ? अब कौन होगा टीम इंडिया का फ़ील्डिंग कोच?
Ind vs SL Fielding Coach Fiasco : क्यों दिलीप और रयान का कांट्रैक्ट रिन्यू नहीं किया गया? कौन हैं शुभदीप घोष, जिनका नाम अगले फ़ील्डिंग कोच के तौर पर चल रहा.

क्या ये मामला सिर्फ कॉन्ट्रैक्ट नहीं रिन्यू होने का है? ये सवाल अभी हर क्रिकेट फैन के मन में कौंध रहा है. इस पूरे घटनाक्रम की पूरी इनसाइड स्टोरी समझते हैं. आगे इस पर भी बात करेंगे कि मौजूदा सेटअप में कौन हैं, जो बतौर फील्डिंग कोच इनकी जगह ले सकता है?
टीम इंडिया के कोचिंग सेटअप में बदलाव की ख़बरें इंग्लैंड दौरे पर ही आ गई थीं. ये लगभग कन्फर्म हो गया था कि टी दिलीप और रेयान टेन डेस्काटे का कॉन्ट्रैक्ट रिन्यू नहीं होगा. ऐसे में सवाल ये उठता है कि ऐसा हुआ क्यों?
इसकी वजह सिर्फ इन दोनों कोच का पर्सनल डिसीजन नहीं है. इसके पीछे बीसीसीआई की नाराजगी भी है. हाल के दिनों में टीम इंडिया की फील्डिंग का स्तर काफी साधारण रहा है.
टीम ने आयरलैंड में दोनों ही T20I में 3-3 कैच ड्रॉप किए थे. इंग्लैंड में भी मामला नहीं ठीक हुआ. इंग्लैंड दौरे पर भी कुल 8 कैच ड्रॉप हुए. इनमें 5 कैच T20I सीरीज में ही ड्रॉप हुए. जिम्बाब्वे दौरे पर तो स्थिति इससे भी बदतर हो गई. जिम्बाब्वे में अकेले अंतिम T20I में 5 कैच ड्रॉप हुए.
वहीं, दूसरे मैच में भी जिम्बाब्वे के खिलाफ टीम इंडिया ने 2 कैच टपका दिए थे. टीम को आयरलैंड और इंग्लैंड दोनों जगह क्लीन स्वीप का सामना करना पड़ा. ऐसे में ये चीज आसानी से BCCI स्वीकार करने वाला तो नहीं था. तभी बीसीसीआई सेक्रेटरी ने साफ कर दिया था कि बोर्ड यूके दौरे की समीक्षा करेगा.
ये भी पढ़ें : CWG 2026 में भारतीय बॉक्सर्स का धमाल, 4 मेडल्स पक्के
डेस्काटे भी अपने रोल से नहीं थे खुश28 जुलाई को समीक्षा बैठक हुई. इसमें तय हो गया कि रेयान टेन डेस्काटे के साथ-साथ टी दिलीप के कॉन्ट्रैक्ट को भी रिन्यू नहीं किया जाएगा. डेस्काटे को तो केकेआर से ऑफर भी मिल गया. वो अब नाइटराइडर्स फ्रेंचाइजी के हेड ऑफ क्रिकेट स्टैटजी बन गए हैं. उन्हें लेकर ये पता चला है कि वो अपने रोल से खुश नहीं थे.
दरअसल, वो गौतम गंभीर के साथ कोचिंग सेटअप में बतौर फील्डिंग कोच ही जुड़े थे. लेकिन, सीनियर प्लेयर्स के रिक्वेस्ट पर हेड कोच राहुल द्रविड़ के साथ फील्डिंग कोच रहे टी दिलीप को एक साल का एक्सटेंशन बीसीसीआई ने दे दिया.
नतीजा, डेस्काटे को टीम का असिस्टेंट कोच बनाना पड़ा. टीम में अभिषेक नायर को भी पहले असिस्टेंट कोच के तौर पर ही लाया गया था. लेकिन, लगातार टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया की खराब बैटिंग के कारण सितांशु कोटक को उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में लाया गया.
बॉलिंग कोच मॉर्ने मॉर्कल के रहते साईराज बहुतुले को भी इस सेटअप में बतौर स्पिन बॉलिंग कोच जोड़ा गया है. वहीं, पहले ये ख़बर थी कि टी दिलीप भी अभिषेक नायर के साथ चले जाएंगे. लेकिन, इस बार उनका कॉन्ट्रैक्ट पूरा होने पर उसे रिन्यू नहीं किया गया है.
वहीं, डेस्काटे जो लंबे समय से फील्डिंग कोच बनने का इंतजार कर रहे थे. बीसीसीआई उनके योगदान से भी खुश नहीं था. साथ ही वो खुद अपने रोल को लेकर अब तक असंतुष्ट थे. अब दोनों के जाने के बाद शुभदीप घोष को टीम की कमान सौंपी जानी है.
कौन हैं शुभदीप, जो बन सकते हैं कोच?दरअसल, टीम इंडिया को 15 अगस्त से श्रीलंका में शुरू हो रही टेस्ट सीरीज के लिए 4 अगस्त को रवाना होना है. इस दौरे पर टीम नए फील्डिंग कोच के साथ दौरा करेगी. BCCI सेक्रेटरी देवजीत सैकिया के मुताबिक, 3-4 नाम चर्चा में हैं. लेकिन, ये लगभग तय हो चुका है अब फील्डिंग कोच शुभदीप ही बनेंगे. शुभदीप महिला टीम और इंडिया ए टीम के सपोर्ट स्टाफ के तौर पर काम कर चुके हैं.
शुभदीप असम के पूर्व क्रिकेटर हैं. 57 साल के शुभदीप ने 1994 और 2005 के बीच कुल 17 फर्स्ट क्लास और 17 लिस्ट ए मुकाबले खेले हैं. जॉय के नाम से क्रिकेटिंग सर्कल में मशहूर, कोचिंग में आने से पहले सबसे अच्छे फील्डर्स में से एक रहे हैं. पिछले 6-7 साल से शुभदीप कोचिंग में रहे हैं. वो द्रविड़ के कार्यकाल के दौरान नेशनल क्रिकेट एकेडमी में थे. शुभदीप IPL में दिल्ली कैपिटल्स के फील्डिंग कोच रह चुके हैं. विमेंस नेशनल टीम के साथ भी वो जुड़े रहे हैं. 2021 में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भी वो टीम इंडिया के साथ बतौर फील्डिंग कोच ही गए थे.
वीडियो: कुलदीप यादव ने गौतम गंभीर को क्या चुनौती दे दी?











