The Lallantop

सूर्या ने गंभीर की मौज ले ली! सीरीज हार के बीच अपनी सेंचुरी याद दिला दी

Suryakumar Yadav ने ट्रेंट ब्रिज की पारी का जिक्र किया. उसी मैदान पर 7 जुलाई को टीम इंडिया की T20 की सबसे बड़ी हार हुई. जो कि सूर्या की कप्तानी में भी नहीं हुआ. टीम 76 रनों पर ऑलआउट हो गई. और 125 रन से मैच हार गई.

Advertisement
post-main-image
सूर्या के पोस्ट के बाद अलग बहस शुरू हो गई है. (फोटो- PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • टीम इंडिया ने इंग्लैंड में T20 क्रिकेट सीरीज 3-0 से हार गई, जिसमें 9 जुलाई को ब्रिस्टल में चौथे मैच में इंग्लैंड ने 37 गेंद रहते 159 रन बनाकर मैच जीत लिया।
  • टीम इंडिया की हार की पृष्ठभूमि में प्लेयर्स के प्रदर्शन में कमी, टीम की रणनीति पर सवाल और वैभव सूर्यवंशी व अभिषेक शर्मा जैसे ओपनरों का असफल होना शामिल है।
  • हार के बाद सूर्यकुमार यादव ने सोशल मीडिया पर अपनी 2022 की ट्रेंट ब्रिज में पहली सेंचुरी की याद दिलाई, जिससे सेलेक्टर्स को संकेत देने की संभावना पर विचार किए जा रहे हैं।

आयरलैंड के बाद टीम इंडिया अब इंग्लैंड में भी T20 सीरीज हार गई है. टीम की स्ट्रैटजी और प्लेयर्स के इंटेंट पर सवाल उठ रहे हैं. सोशल मीडिया ऐसे कई पोस्ट और सवालों से पटा पड़ा है. इन सब के बीच एक पोस्ट इंडिया को T20 वर्ल्ड कप जिताने वाले कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) का भी आया है. जिसमें ट्रेंट ब्रिज में उनकी पहली सेंचुरी का जिक्र है. इस पोस्ट को टीम इंडिया की हालिया परफॉर्मेंस से जोड़कर देखा जा रहा है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

9 जुलाई को ब्रिस्टल में हुए सीरीज के चौथे T20 में पहले बैटिंग करते हुए टीम इंडिया गिरते-पड़ते 158 के स्कोर तक पहुंची. ये वही टीम है जिसके पास वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा जैसे ओपनर हैं. दोनों 200 के स्ट्राइक रेट से बैटिंग करने के लिए जाने जाते हैं. लेकिन इस सीरीज में बाकियों की तरह उनका भी हाल बेहाल है.

सूर्यकुमार यादव की जगह कप्तान बनाए गए श्रेयस अय्यर ने ब्रिस्टल में टीम की थोड़ी लाज बचाई. 80 रनों की पारी खेली. लेकिन क्रिकेट टीम गेम है. अकेले अय्यर के दम पर टीम कहां तक बच पाती. वही हुआ. इंग्लैंड ने 37 गेंद रहते 159 रन बनाए दिए. सीरीज में 3-0 की लीड ले ली. एक मैच में बारिश न हुई होती, तो ये 4-0 वाला मामला हो चुका होता.

Advertisement

वर्ल्ड चैंपियंस का ये हाल देख सब हैरान हैं. ‘जरा सी बॉल हिली नहीं’ कि इस टीम के लेवल निकलने लगे. टीम पर यही जुमला ठीक बैठता दिखता है.

टीम इंडिया की इस परफॉर्मेंस के बीच पूर्व कप्तान सूर्यकुमार यादव अपनी धुन में हैं. वो बंदा मजे कर रहा है. एटलीस्ट उनके सोशल मीडिया पोस्ट देखकर तो यही लग रहा है. वरना कौन कमबख्त अपने पुराने स्टैट्स शेयर करेगा. लेकिन सूर्या ने किया. शायद सेलेक्टर्स को दिखाने के लिए!

10 जुलाई को मुंबई इंडियंस (MI) ने एक पोस्ट शेयर किया. पोस्ट में सूर्या की ट्रेंट ब्रिज में 2022 में लगाई गई सेंचुरी का जिक्र था. जिसके बारे इंट्रो में टीज किया था. MI ने लिखा,

Advertisement

“हर एंगल से एकदम कड़क! 2022 में आज ही के दिन सूर्या दादा ने अपनी पारी से ट्रेंट ब्रिज में आग लगा दी थी.”

x
MI का पोस्ट.

अब सूर्या दादा तो टीम से बाहर किए जाने के बाद से भरे बैठे ही हैं. उन्होंने MI के इस पोस्ट को शेयर किया. और सच-सच लिखा,

“हालांकि, ये सेंचुरी टीम को जीत नहीं दिला पाई. पर ये देश के लिए पहली सेंचुरी थी.”

X
सूर्या को पोस्ट.

सूर्या के पोस्ट में एक हैशटैग भी है. ऑलवेज स्पेशल का. और हो भी क्यों न, देश के लिए पहली सेंचुरी किसी के लिए भी स्पेशल होगी. उस मैच में उन्होंने 55 गेंदों में 117 रनों की पारी खेली थी. 6 छक्के और 14 चौके मारे थे.

लेकिन कोइंसिडेंस भी देखिए. जिस ट्रेंट ब्रिज की पारी का जिक्र सूर्यकुमार यादव ने किया, उसी मैदान पर 7 जुलाई को टीम इंडिया की T20 की सबसे बड़ी हार हुई. जो कि सूर्या की कप्तानी में भी नहीं हुआ. टीम 76 रनों पर ऑलआउट हो गई. और 125 रन से मैच हार गई. 15 साल के वैभव सूर्यवंशी, जिनका पहला इंग्लैंड टूर है, वो इस मैच में 13 रन बनाकर टीम इंडिया के हाइएस्ट स्कोरर रहे थे.

इंग्लैंड ने पहली बार टीम इंडिया को दो या उससे ज्यादा मैच की बाइलेट्रल सीरीज में हराया है. टीम इंडिया पिछली 6 में से 5 बाइलेट्रल सीरीज जीती थी. एक सीरीज ड्रॉ रही थी. पर इस बार हार अपने हिस्से आई है. और इसी के साथ ये सवाल भी कि क्या टीम इंडिया अपने प्लेयर्स का सही कॉम्बिनेशन नहीं ढूंढ पा रही है? या हार की वजह कुछ और है?

वीडियो: सूर्यकुमार यादव किन गलतियों की वजह से भारतीय टीम की कप्तानी से हाथ धो सकते हैं?

Advertisement