The Lallantop

सूर्या-तिलक की बैटिंग से जीता भारत, लेकिन ईशान बटोर ले गए सारी चर्चा

ईशान के साथ ग़लत कर रही है BCCI.

Advertisement
post-main-image
ईशान के फ़ैन्स हैं मैनेजमेंट से नाराज़ (फ़ाइल फ़ोटो)

भारत और वेस्ट इंडीज़ के बीच तीसरा T20I मैच. भारतीय टीम ने इस मैच में एक बड़ा बदलाव किया. ओपनर ईशान किशन की जगह यशस्वी जायसवाल को डेब्यू कराया गया. और लोगों को मैनेजमेंट का ये फैसला पसंद नहीं आया. ईशान पहले दो T20I मैच में अच्छी बैटिंग नहीं कर पाए थे.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

हालांकि, वनडे सीरीज़ में उन्होंने बेहतरीन बैटिंग की थी. भारत ने ये सीरीज़ 2-1 से जीती और ईशान ने तीनों मैच में फिफ्टी मारी थी. उन्होंने इस सीरीज़ में 184 रन बनाए थे. लेकिन T20I में उनके बल्ले से बड़ी इनिंग्स नहीं आई. हालांकि, बड़ी इनिंग्स तो इन मैचेज में किसी के बल्ले से नहीं आई, लेकिन नुकसान सिर्फ़ ईशान का हुआ.

और फ़ैन्स को ये बात पसंद नहीं आई. एक फ़ैन ने ट्वीट किया,

Advertisement

‘ईशान रिप्लेस, क्यों?’

एक दूसरे फ़ैन ने ट्वीट किया,

Advertisement

'ईशान को ड्रॉप किया, पर सैमसन को रखा. क्यों? ईशान का ऐवरेज सैमसन से बेहतर है जो सिर्फ़ IPL में खेल पाते हैं.'

एक और फ़ैन ने लिखा,

'ईशान किशन इस ओवररेटेड गिल से बहुत बेहतर हैं. ईशान की जगह इन्हें ड्रॉप करना चाहिए था.'

एक दूसरे फ़ैन ने BCCI को टैग करते हुए लिखा,

'ईशान किशन के साथ गलत हो रहा है.'

एक और फ़ैन ने लिखा,

'भारत ने ईशान किशन को बहुत जल्दी ड्रॉप कर दिया. इस बात में कोई शक़ नहीं है कि यशस्वी जायसवाल एक अच्छे प्लेयर हैं, लेकिन दो खराब पारियों के बाद एक प्लेयर को ड्रॉप करना प्लेयर के मन में ही संदेह पैदा करेगा.'

BCCI के ट्वीट पर जवाब देते हुए एक फ़ैन ने लिखा,

‘आपने ईशान किशन को क्यों ड्रॉप किया? क्रेज़ी टीम सेलेक्शन.’

एक फ़ैन ने इसे पक्षपात बताते हुए ट्वीट किया,

‘शुभमन गिल की जगह ईशान किशन ड्रॉप हुए. इसी को तो आप पक्षपात कहते हैं. ईशान ने कठिन पिचेज़ पर लगातार चार इंटरनेशनल फ़िफ़्टी मारी. दूसरे T20I में सेकंड हाईएस्ट स्कोरर रहे. ड्रॉप किसी ऐसे के लिए हुए तो इस टूर के सात-आठ गेम्स में फ्लॉप हो चुका है.’

बात मैच की करें तो वेस्ट इंडीज़ ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग की. रोवमन पॉवेल और ब्रैंडन किंग ने टीम के लिए 40 और 42 रन की पारियां खेलीं. पॉवेल ने अपने रन 19, तो किंग ने 42 गेंदों पर बनाए. जबकि काएल मेयर्स ने 25, निकलस पूरन ने 20, जॉनसन चार्ल्स ने 12 रन की पारियां खेलीं.

भारत के लिए कुलदीप यादव ने तीन विकेट निकाले. जबकि अक्षर पटेल और मुकेश कुमार ने एक-एक विकेट लिया. जवाब में भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही. टीम के दोनों ओपनर्स सस्ते में निपट गए. डेब्यू कर रहे यशस्वी एक, तो गिल छह रन ही बना पाए. लेकिन नंबर तीन पर आए सूर्यकुमार यादव ने अकेले ही मैच पलट दिया. उन्होंने सिर्फ 44 गेंदों पर 83 रन कूट डाले. नंबर चार पर उतरे तिलक वर्मा ने भी अपनी बेहतरीन फ़ॉर्म जारी रखते हुए टीम को आसानी से मैच जिता दिया.

भारत ने ये मैच सात विकेट से जीता. तिलक वर्मा 37 गेंदों पर 49 रन बनाकर नाबाद लौटे.

वीडियो: हार्दिक पंड्या की कप्तानी में भारतीय टीम ने किया निराश, भड़के वेंकटेश प्रसाद बोले…

Advertisement