The Lallantop

वैभव के बाद आशीर्वाद सूर्यवंशी ने काटा गदर! 10 साल की उम्र में जड़ दिया शतक

वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) के छोटे भाई आशीर्वाद सूर्यवंशी (Ashirwad Sooryavanshi) भी सुर्खियों में हैं. आशीर्वाद ने हाल ही में क्रिकेट एकेडमी ताजपुर की तरफ से खेलते हुए सेंचुरी जड़ी. उन्होंने यह सेंचुरी सिर्फ 10 साल की उम्र में लगाई.

Advertisement
post-main-image
आशीर्वाद सूर्यवंशी ने सिर्फ 10 साल में पहले सेंचुरी लगा दी. (फोटो- Facebook)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • आशीर्वाद सूर्यवंशी ने समस्तीपुर में क्रिकेट एकेडमी ताजपुर की ओर प्रैक्टिस मैच में 87 गेंदों पर 103 रन बनाकर अपनी पहली शतकीय पारी खेली।
  • आशीर्वाद की बल्लेबाजी शैली उनके बड़े भाई वैभव सूर्यवंशी की अटैकिंग बैटिंग से प्रेरित है, जबकि उनके पिता संजीव जल्द उन्हें वैभव जैसा क्रिकेटर बनाने की योजना बना रहे हैं।
  • आशीर्वाद की पहली शतकीय पारी के बाद क्रिकेट एकेडमी ताजपुर ने 234 रन बनाए और उनके प्रदर्शन से टीम में उनकी क्षमताओं पर ध्यान बढ़ा है।

आशीर्वाद सूर्यवंशी (Ashirwad Sooryavanshi). वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) के छोटे भाई. वह टैलेंट में वैभव से कम नहीं है. आशीर्वाद ने समस्तीपुर में एक लोकल प्रैक्टिस मैच में शानदार बैटिंग की. उन्होंने क्रिकेट एकेडमी ताजपुर के लिए खेलते हुए 87 बॉल्स में 103 रन बनाए. यह उनकी पहली सेंचुरी है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

यह जानकारी वैभव और आशीर्वाद के बड़े भाई उज्जवल सूर्यवंशी ने इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर करके दी.

बाउंड्रीज से बनाए 86 रन

आशीर्वाद सूर्यवंशी ने मैच में उसी अटैकिंग अंदाज में बैटिंग की, जैसे उनके भाई वैभव सूर्यवंशी करते हैं. आशीर्वाद ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए 20 चौके और एक छक्का लगाया. माने इस 10 साल के बैटर ने 86 रन सिर्फ बाउंड्रीज के जरिए बटोरे.

Advertisement

बड़े भाई उज्जवल सूर्यवंशी ने आशीर्वाद की फोटो, मैच के स्कोरकार्ड का स्क्रीनशॉट शेयर कर जानकारी दी. आशीर्वाद भी अपने बड़े भाई वैभव सूर्यवंशी की तरह ओपनिंग बैटर हैं. वह भी अटैकिंग बैटिंग करने में यकीन रखते हैं.

आशीर्वाद सूर्यवंशी
उज्जवल सूर्यवंशी की इंस्टाग्राम स्टोरी
पिता ने भी जाहिर की खुशी

आशीर्वाद की सेंचुरी पर, उनके पिता संजीव सूर्यवंशी ने भी सोशल मीडिया पर खुशी जाहिर की. उन्होंने फेसबुक पोस्ट में लिखा,

मेरे छोटे बेटे आशीर्वाद सूर्यवंशी ने आज प्रैक्टिस मैच में अपना पहला शतक बनाया. आप सभी से अनुरोध है कि आशीर्वाद पर अपना प्यार और आशीर्वाद बनाए रखें. 

Advertisement

संजीव पहले ही कह चुके हैं कि वह आशीर्वाद को अगले 2 साल में वैभव की तरह एक्सीलेंट क्रिकेटर बनाना चाहते हैं.

वैभव की तरह बैटिंग करते हैं आशीर्वाद

मौजूदा समय में आशीर्वाद बिहार में क्रिकेट ट्रेनिंग ले रहे हैं. वह अपने बड़े भाई वैभव की तरह अटैकिंग बैटिंग करने के लिए जाने जाते हैं. आशीर्वाद की सेंचुरी के चलते क्रिकेट एकेडमी ताजपुर ने 29.5 ओवर्स में 4 विकेट पर 234 रन बनाए. उनके अलावा, शिवम राज ने 75 गेंदों पर 52 रन स्कोर किए. शतक जड़ने के बाद, आशीर्वाद ने हेलमेट उतारकर सेंचुरी सेलिब्रेट की.

ये भी पढ़ें: बिना विवाद, सिर्फ रन! Fab 4 के केन विलियमसन का संन्यास

T20I में डेब्यू करेंगे वैभव सूर्यवंशी

आशीर्वाद के बड़े भाई वैभव सूर्यवंशी जल्द ही T20 इंटरनेशनल में डेब्यू करेंगे. उन्हें आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ T20 सीरीज के लिए टीम इंडिया में शामिल किया गया है. भारतीय टीम 26 और 28 जून को आयरलैंड के खिलाफ 2 T20I मैच खेलेगी. इसके बाद, एक जुलाई से इंग्लैंड के खिलाफ 5 T20I मैचों की सीरीज शुरू होगी.

वीडियो: वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू पर अगरकर ने क्या कहा?

Advertisement