2 जून से ICC T20 World Cup 2024 की शुरुआत होनी है. ओपनिंग मैच अमेरिका और कनाडा के बीच खेला जाएगा. वर्ल्ड कप किक ऑफ होने से पहले ICC ने टूर्नामेंट के लिए कई Brand Ambassadors के नाम अनाउंस किए. भारत की तरफ से 2011 वर्ल्ड कप के हीरो युवराज सिंह और पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद अफरीदी का नाम इस लिस्ट में शामिल है. अफरीदी का नाम अनाउंस होते ही एक पाकिस्तानी पत्रकार ने दिग्गज भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना को ट्रोल करने की कोशिश की. बदले में रैना का जवाब सोशल मीडिया पर छा गया.
पाकिस्तानी पत्रकार ने अफरीदी के नाम पर ट्रोल किया, अब रैना का जवाब पूरा पाकिस्तान पढ़ रहा है!
Suresh Raina ने पाकिस्तानी पत्रकार को 2011 वर्ल्ड कप का वो मैच याद दिला दिया जो वो आज तक ना भूल पाए होंगे. लोग बोले, रैना इतना बढ़िया ट्रोल कर लेते हैं पता नहीं था!

हुआ ये कि पाकिस्तानी चैनल डॉन न्यूज के पत्रकार इमरान सिद्दीकी ने 24 मई को X पर एक पोस्ट किया. पोस्ट अफरीदी को टी20 वर्ल्ड कप का ब्रांड एंबेसडर बनाए जाने के बाद किया गया. पोस्ट में एक तरफ पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद अफरीदी की फोटो थी. दूसरी तरफ सुरेश रैना और इरफान पठान की. इमरान ने पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा,
“ICC ने शाहिद अफरीदी को ICC T20 World Cup 2024 का एंबेसडर बनाया है.”
इमरान का पोस्ट यही नहीं खत्म हुआ. उन्होंने पोस्ट में सुरेश रैना को घसीट लिया और लिखा,
“हेलो सुरेश रैना?”
अब पोस्ट पर सुरेश रैना का नाम था तो जवाब भी आना तय था. वो भी साक्षात रैना की तरफ से ही. रैना ने इमरान के पोस्ट का जवाब तो दिया, लेकिन वो जवाब कम ‘मौज लेना’ ज्यादा था. रैना ने लिखा,
“मैं ICC का एंबेसडर तो नहीं हूं, लेकिन मेरे घर पर मेरे पास 2011 वर्ल्ड कप है. याद है वो मोहाली वाला मैच? उम्मीद है कि ये आपके लिए कभी ना भूलने वाली यादें लेकर आएगा.”
सोशल मीडिया पर रैना का ये ट्वीट तेजी से वायरल हो गया. वायरल होने पर कॉमेंट बाज भी एक्टिव हो जाते हैं. और यहां तो बाद पाकिस्तान की थी. रैना के पोस्ट पर लोगों ने अलग-अलग तरीके के कॉमेंट्स किए. नित्येश नाम के यूजर ने लिखा,
“हमें नहीं पता था कि CSK के प्लेयर्स फील्ड पर अच्छा क्रिकेट खेलने के साथ-साथ ट्रोल करने में भी इतने बढ़िया हैं.”
रैना ने अपने ट्वीट में मोहाली वाले मैच का जिक्र किया था. 2011 वर्ल्ड कप में ये सेमीफाइनल मैच भारत और पाकिस्तान के बीच खेला गया था. एक यूजर ने रैना की वो यादगार पारी देखने का जुगाड़ बना दिया. उन्होंने ICC का पोस्ट ट्वीट कर लिखा,
“That Incredible knock.”
रैना से बात शुरू हुई थी तो वो विराट कोहली तक कैसे नहीं पहुंचती. एक यूजर ने रैना और विराट की फोटो पोस्ट करते हुए लिखा,
इमरान ने भी रिप्लाई किया“पाकिस्तान के मालिक”
रैना ने इमरान के पोस्ट का जवाब दिया था तो इमरान भी कैसे चुप बैठते. उनसे भी नहीं रहा गया. उन्होंने रैना के पोस्ट पर कॉमेंट कर लिखा,
T20 वर्ल्ड कप के एंबेसडर“शाहिद अफरीदी के घर पर भी T20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी है. इसलिए उन्हें T20 वर्ल्ड कप का एंबेसडर बनाया गया है.”
ICC ने T20 World Cup 2024 के लिए भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह, वेस्टइंडीज के क्रिकेटर क्रिस गेल, पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद अफरीदी और ओलंपिक स्प्रिंटर यूसेन बोल्ट को ब्रांड एंबेसडर बनाया है. वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच 5 जून को होना है. 9 जून को न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान के बीच मैच होगा.
वीडियो: गेस्ट इन दी न्यूजरूम: धोनी, CSK बैन, IPL में झगड़ा, रोहित, हार्दिक पांड्या पर अंदर की बात रैना बता गए









