The Lallantop

USA के खिलाफ हुए कोलैप्स को लेकर गावस्कर ने कायदे से सुनाया!

टीम इंडिया को USA के खिलाफ मैच जीतने के लिए काफी स्ट्रगल करना पड़ा. मिडिल ऑर्डर फ्लॉप रहा. इस पर पूर्व क्रिकेटर Sunil Gavaskar काफी नाराज हुए. उन्होंने इसे लेकर टीम इंडिया को वॉर्निंग दी है.

Advertisement
post-main-image
टीम इंडिया को यूएसए के खिलाफ मैच में स्ट्रगल करना पड़ा. (फोटो- PTI)

भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team). टी20 इंटरनेशनल की बेताज बादशाह. बिना मैच हारे 2024 टी20 वर्ल्ड कप जीता. लगातार 11 सीरीज जीतने का रिकॉर्ड. सामने कोई हो, टीम इंडिया (Team India) से पार पाना मुश्किल. ऐसे बैटर जो पावरप्ले में स्कोर को आसमान पर टांग देते हैं. जिनकी आदत डिफेंस नहीं, सिर्फ अटैक करना है. टीम में एक से बढ़कर एक मैच विनर. जो चल जाए वही मैच जिता दे. विदेशी कहते हैं टीम इंडिया तभी हारेगी, जब उसका दिन नहीं होगा. इतनी तगड़ी टीम 7 फरवरी को टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) मैच में यूएसए (USA) के खिलाफ स्ट्रगल करती नजर आई. अगर सूर्यकुमार यादव (SuryaKumar Yadav) को जीवनदान न मिला होता, तो इस मैच का रिजल्ट कुछ और होता. इस मुकाबले में टीम इंडिया का जिस तरह से कोलैप्स हुआ, उससे पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) काफी खफा हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
गावस्कर ने सुनाई खरी खोटी

सुनील गावस्कर का मानना है कि भारतीय टीम यूएसए के खिलाफ मैच में हार से बाल-बाल बची. यह उसके लिए वेक-अप कॉल है. टीम इंडिया को बड़े मुकाबलों से पहले संभल जाना चाहिए. उसने 161 रनों को आराम से डिफेंड कर लिया. लेकिन, टॉप ऑर्डर का कोलैप्स होना, और शुरुआती घबराहट ने दिखा दिया कि विश्व कप में कोई भी टीम लापरवाही नहीं कर सकती. उन्होंने स्टार स्पोर्ट्स पर बात करते हुए कहा,  

मुझे लगता है कि 160 रन बनाना आसान नहीं होता. भारत ने 30 रन के अंतर से मैच जीता, जो काफी अंतर है. सीखने के लिए बहुत कुछ है. हां बैटिंग में गहराई है. अगर आप शुरुआत के 7-8 ओवर्स में 4 विकेट खो देते हैं. तो आपको बेहतर टीम के खिलाफ दिक्कत होने वाली है. ऐसी टीमें जिनके पास वर्ल्ड कप में खेलने का एक्सपीरिएंस ज्यादा है. और जिनके पास ज्यादा टी20 क्रिकेट का अनुभव है.

Advertisement

पूर्व क्रिकेटर गावस्कर के मुताबिक, 6 ओवर का पावरप्ले होता है. लेकिन, आप 4 विकेट खोना नहीं चाहते हैं. अगर ऐसा होता है तो आप खुद को परेशानी में डाल रहे हैं. हमें याद रखना चाहिए जब वर्ल्ड कप जैसा इवेंट आता है, तो प्रत्येक टीम अपने परफॉरमेंस के लेवल को बढ़ाती है, क्योंकि वर्ल्ड कप इवेंट रोज नहीं आता.

ये भी पढ़ें: 'बाबर कहां से सुपर स्टार हैं?', पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर ने ही दे दी टीम से निकालने की सलाह

मैच में क्या हुआ?

भारत ने 7 फरवरी को अपना टी20 वर्ल्ड कप ओपनर मैच यूएसए के खिलाफ खेला. मोनांक पटेल ने टॉस जीतकर फील्डिंग चुनी. भारत की शुरुआत खराब रही. सलामी बैटर ईशान किशन 20 रन बनाकर आउट हुए, जबकि अभिषेक शर्मा खाता नहीं खोल पाए. मिडिल ऑर्डर में तिलक वर्मा और सूर्यकुमार यादव ने संभाला. तिलक ने 25 रनों की पारी खेली. वहीं, सूर्या आखिरी तक आउट नहीं हुए. इन दोनों के अलावा पूरा बैटिंग ऑर्डर फ्लॉप रहा. सूर्या की 84 रनों की नॉट आउट पारी के चलते भारत 9 विकेट पर 161 रन बनाने में सफल रहा.

Advertisement

यूएसए को मैच जीतने के लिए 162 रन बनाने थे. लेकिन, उसकी शुरुआत गड़बड़ रही. उसके 3 विकेट 13 रन पर गिर गए. मिडिल ऑर्डर में मिलिंद कुमार ने 34, संजय कृष्णमूर्ति और शुभम रंजने ने 37-37 रनों की पारियां खेलीं. इस तरह यूएसए ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 132 रन बनाए. भारत की तरफ से मोहम्मद सिराज ने शानदार बॉलिंग करते हुए सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए. उनके अलावा अर्शदीप और अक्षर पटेल ने 2-2 खिलाड़ियों को आउट किया. भारत ने यह मुकाबला 29 रनों से जीता. टीम इंडिया अपना दूसरा मैच 12 फरवरी को नामीबिया के खिलाफ खेलेगी.

वीडियो: वैभव सूर्यवंशी ने इंग्लैंड को चटाई धूल, ठोके 15 चौके और 15 छक्के

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement