The Lallantop

कोहली-रोहित को टीम से बाहर चाहते हैं गंभीर? BCCI का आया जवाब

BCCI के सचिव देवजीत सैकिया (Devajit Saikia) ने दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली और हेड कोच गौतम गंभीर के रिश्तों पर बात की.

Advertisement
post-main-image
गौतम गंभीर और विराट कोहली IPL में दो बार लड़ चुके हैं. (Photo-PTI)

गौतम गंभीर जबसे टीम इंडिया के हेड कोच बने हैं, तब से उनके विराट कोहली (Virat Kohli) के रिश्ते चर्चा में है. कोहली और रोहित शर्मा के टेस्ट रिटायरमेंट के पीछे भी उनको ही वजह बताया गया. मौजूदा समय में भी लगातार यह चर्चा होती है कि गंभीर इन दोनों दिग्गज खिलाड़ियों को वनडे सेटअप में नहीं चाहते.  इन दावों के बीच इन तीनों ने ही इसपर कभी कुछ नहीं कहा. BCCI के सचिव देवजीत सैकिया (Devajit Saikia) ने अब जाकर कोहली और गंभीर के रिश्तों पर बात की.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
गंभीर और कोहली के बीच दोस्ताना रिश्ते

इंडिया टुडे के पॉडकास्ट में देवजीत से जब गंभीर और कोहली के रिश्तों पर सवाल हुआ, तो उन्होंने कहा,

मैंने उन्हें कभी लड़ते हुए नहीं देखा. उनके बीच बहुत अच्छे और दोस्ताना रिश्ते हैं.

Advertisement

गंभीर और विराट कोहली आईपीएल में दो बार भिड़ चुके हैं. टीम का कोच बनने से एक साल पहले ही IPL में दोनों की मैदान पर बहस हुई थी. कोहली तब RCB के लिए खेल रहे थे. वहीं, गंभीर लखनऊ के कोच थे. जब देवजीत को यह याद दिलाया गया तो उन्होंने कहा,

मैंने वह नहीं देखा. IPL? हो सकता है, मैंने वह मैच न देखा हो. जब वे देश को रिप्रेजेंट कर रहे थे, तब मैं उनके साथ होता हूं. इसलिए, IPL में हर मैच देखना मुमकिन नहीं है.

गंभीर ने कोहली को किया मजबूर

गंभीर की यह धारणा भी बन गई है कि वह विराट कोहली और रोहित शर्मा को टीम से बाहर करना चाहते हैं. सैकिया ने इस पर भी अपनी राय दी. उन्होंने कहा,

Advertisement

हो सकता है कि ऐसी सोच हो, लेकिन विराट कोहली हमेशा टीम में रहते हैं. गौतम गंभीर भी टीम में हैं. हम नतीजे देखते हैं. क्या आपने कभी विराट कोहली को टीम का हिस्सा न होते हुए देखा है? बहुत से लोग बकवास भी लिखते हैं. हम बकवास पर कमेंट नहीं कर सकते. हम ऐसी कोई चीज़ नहीं देखते. ये बातें किसी भी मीटिंग में कभी नहीं उठाई गईं.

ये भी पढ़ें- बेबी किक और बंप के साथ 8 महीने प्रेग्नेंट मेघना ने कैसे जीता गोल्ड और ब्रॉन्ज मेडल? 

गंभीर के कोच बनने के बाद ही विराट कोहली और रोहित शर्मा ने टेस्ट फॉर्मेट को अलविदा कहा. उस समय यह आरोप भी लगे कि BCCI और गंभीर ने कोहली को टेस्ट से संन्यास लेने के लिए मजबूर किया. सैकिया ने इसे गलत बताया. उन्होंने कहा,

विराट कोहली जैसे कद के खिलाड़ी को कोई भी बदलने या कोई फैसला लेने के लिए मजबूर नहीं कर सकता. वह उस लेवल पर हैं. वह कोई आम खिलाड़ी नहीं हैं. वह भारतीय क्रिकेट में एक लेजेंड हैं. जब तक वह खुद न चाहें, कोई भी उन्हें कोई फैसला लेने के लिए मजबूर नहीं कर सकता. बोर्ड किसी भी खिलाड़ी के करियर में दखल नहीं देगा.

वनडे में ही एक्टिव हैं कोहली और रोहित

आपको बता दें कि गौतम गंभीर ने 2024 में टी20 वर्ल्ड कप के बाद हेड कोच का पद संभाला था. उस समय विराट कोहली और रोहित शर्मा टी20 को अलविदा कह चुके थे. दोनों ने टेस्ट खेलना जारी रखा. बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में दोनों खिलाड़ियों का बल्ला कुछ खास नहीं कर सका. फैंस यह सोच कर बैठे थे कि दोनों इंग्लैंड में शानदार ढंग से वापसी करेंगे, लेकिन ऐसा हुआ नहीं. बीच आईपीएल ही दोनों ने टेस्ट से संन्यास का ऐलान कर दिया. अब यह दिग्गज केवल वनडे फॉर्मेट में ही एक्टिव हैं.

वीडियो: सिराज ने टी 20 वर्ल्ड कप 2026 में दिखाया अपना मियां मैजिक

Advertisement