दो बार की वर्ल्ड चैंपियन इंग्लैंड जब 8 फरवरी को नेपाल के सामने उतरी तो शायद ही उसे लगा था कि आज मैच जीतने में उनकी हालत खराब हो जाएगी. इंग्लैंड ने ग्रुप राउंड के मुकाबले में नेपाल की चुनौती से निपटते हुए अंत में चार रन की करीबी जीत दर्ज की.
डेल स्टेन बनेंगे नेपाल के बॉलिंग कोच? इंग्लैंड के खिलाफ मैच ने सबको चौंका दिया!
मैदान में नेपाल के प्रशंसक भारी संख्या में मौजूद थे, जो इंग्लैंड के प्रशंसकों की तुलना में कहीं ज्यादा थे. इसी कारण मैच हारने के बावजूद नेपाल के खिलाड़ियों ने पूरे स्टेडियम में लैप ली और फैंस को धन्यवाद कहा.


नेपाल इस मुकाबले में उलटफेर कर इतिहास रचने के बहुत करीब पहुंच गया था. उसने इंग्लैंड के सात विकेट पर 184 रन के जवाब में छह विकेट पर 180 रन बनाए. लोकेश बाम (20 गेंद में नाबाद 39 रन) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नेपाल की उलटफेर भरी जीत की उम्मीद बनाए रखी. लेकिन, आखिरी ओवर में जीत नहीं दिला सके.
नेपाल की हिम्मत और कमाल का क्रिकेट देखकर कई दिग्गज खिलाड़ियों ने इस टीम को बधाई दी है. साथ ही डेल स्टेन ने तो उन्हें बॉलिंग कोचिंग तक का ऑफर दे दिया है.
डेल स्टेन ने नेपाल की टीम को मदद ऑफर की है. उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा,
नेपाल, अगर आपको कभी जरूरत पड़े तो मैं आपको अपनी सर्विस ऑफर करता हूं. तैयार, तैयार और तैयार .
भारतीय ऑलराउंडर युवराज सिंह ने भी जमकर टीम की तारीफ की. उन्होंने कहा,
नेपाल के लिए बहुत रिसपेक्ट है. दुनिया की बेस्ट टीमों में एक का सामना किया, आखिरी गेंद पर मैच में रहे और फाइट की और दिखाया कि भरोसा और जज्बे से क्या किया जा सकता है. इसी तरह टीम आगे बढ़ती हैं और चैंपियन तैयार होते हैं. क्रिकेट की दुनिया यह देख रही है.
अश्विन ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा,
शानदार नेपाल टीम. वे क्रिकेट में उभरती हुए बेस्ट टीमों में से एक हैं. बहुत प्रतिभा है और लगातार टीम बढ़िया होती जा रही है.
पूर्व भारतीय ऑलराउंडर और कॉमेंटेटर इरफान पठान ने इंग्लैंड पर हावी होने के लिए नेपाल को बधाई दी. उन्होंने लिखा,
नेपाल आखिर में फिनिशिंग नहीं कर पाई. लेकिन, यह टीम सही राह पर है. इंग्लैंड को जिस पर तरह परेशान किया, वह शानदार था.
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने भी इस मैच की तारीफ की. उन्होंने कहा,
क्रिकेट का शानदार गेम. नेपाल के खिलाड़ियों ने जो स्किल दिखाई, वह शानदार है. लेकिन जीत जीत होती है इंग्लैंड.
मैदान में नेपाल के प्रशंसक भारी संख्या में मौजूद थे, जो इंग्लैंड के प्रशंसकों की तुलना में कहीं ज्यादा थे. इसी कारण मैच हारने के बावजूद नेपाल के खिलाड़ियों ने पूरे स्टेडियम में लैप ली और फैंस को धन्यवाद कहा. शायद यह पहला मौका होगा, जब इस वानखेड़े स्टेडियम में टीम इंडिया के अलावा किसी टीम के इतने दीवाने नजर आए. नेपाल को अभी ग्रुप राउंड के तीन और मैच खेलने हैं.
वीडियो: T20 World Cup 2026 में नेपाल ने इंग्लैंड को खूब नचाया!











.webp?width=275)
.webp?width=275)
.webp?width=275)







