The Lallantop

धक्के पर घिरे कोहली, लेकिन कोंस्टास ने जो किया वो अंपायरों को नहीं दिखा, गावस्कर ने लपेट दिया

पहले दिन मैच के दौरान इंडियन टीम के कप्तान रोहित शर्मा ऑस्ट्रलियाई बैटर मार्नस लाबुशेन से बात करते दिखे थे. रोहित उन्हें पिच पर ना दौड़ने के बारे में कह रहे थे.

Advertisement
post-main-image
पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर और इरफान पठान ने कोंस्टास और मार्नस लाबुशेन को पिच पर दौड़ने की वजह से आड़े हाथों लिया. (फोटो- X)

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मेलबर्न में बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच के पहले दिन काफी कुछ देखने को मिला. पहले डेब्यू करने वाले सैम कोंस्टास ने पेसर जसप्रीत बुमराह को अनसेटल किया. विराट कोहली ने उन्हें कंधा मारा. जिसकी वजह से ICC ने उन पर फाइन भी लगाया. लेकिन इन सब के बीच एक चीज पर कम बात हुई. जिसको लेकर कॉमेंट्री पैनल में शामिल पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर और इरफान पठान ने अंपायर, कोंस्टास और मार्नस लाबुशेन को आड़े हाथों लिया है (Sunil Gavaskar Blasts Sam Konstas, Marnus Labuschagne).

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

पूरा मामला जुड़ा है पिच पर दौड़ लगाने से. माने Running on the Pitch. पहले दिन खेल के दौरान इंडियन टीम के कप्तान रोहित शर्मा ऑस्ट्रलियाई बैटर मार्नस लाबुशेन से बात करते दिखे थे. रोहित उन्हें पिच पर ना दौड़ने के बारे में कह रहे थे. इसी दौरान कॉमेंट्री पैनल में शामिल इरफान पठान बोले,

“रोहित शर्मा मार्नस लाबुशेन से कह रहे हैं कि जब तुम पिच पर दौड़ रहे हो तो तुम पिच के बीच में दौड़ रहे हो.”

Advertisement

साथ बैठे सुनील गावस्कर ने इरफान को जवाब देते हुए कहा,

“यहां तक कि सैम कोंस्टास भी. वो सीधे पिच पर दौड़ रहे थे. किसी ने उन्हें कुछ नहीं कहा.”

जिस पर इरफान बोले,

Advertisement

“ये अंपायरों का काम है."

अंपायरों को लताड़ते हुए गावस्कर आगे बोले,

"अंपायर सिर्फ देख रहे हैं. रोहित और मार्नस लाबुशेन के बीच जो चर्चा चल रही है, अंपायर सिर्फ देख रहे हैं."

कोहली पर लगा फाइन

बता दें कि विराट कोहली और सैम कोंस्टास के बीच मैदान पर हुई बातचीत के बाद सोशल मीडिया से लेकर कॉमेंट्री तक कई तरह की बातें हुईं. किसी ने उन पर मैच का बैन लगाने की बात कही, तो कई फैन्स ने विराट के गुस्से का सपोर्ट किया. पहले दिन का खेल खत्म होने के बाद खबर आई कि विराट पर ICC ने मैच फीस का 20 फीसदी जुर्माना लगाया है. इसके साथ ही उन्हें एक डिमेरिट पॉइंट भी थमाया गया है.

ICC ने एक बयान में कहा,

"विराट कोहली पर ICC कोड ऑफ कंडक्ट के लेवल 1 के उल्लंघन के लिए मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है और एक डिमेरिट पॉइंट दिया गया है."

बयान में आगे कहा गया कि मामले में किसी औपचारिक सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी क्योंकि कोहली ने मैच रेफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट द्वारा लगाए गए जुर्माने को स्वीकार कर लिया है.  

मेलबर्न टेस्ट के पहले दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर 6 विकेट के नुकसान पर 311 रन बना लिए हैं. स्टीव स्मिथ 68 और पैट कमिंस 8 रन बनाकर खेल रहे हैं. इससे पहले कोंस्टास ने 60, ख्वाजा ने 57 और लाबुशेन ने 72 रनों की पारियां खेलीं. भारतीय टीम के लिए बुमराह ने 3, आकाश दीप, जडेजा और सुंदर ने एक-एक विकेट अपने नाम किए हैं.

वीडियो: विराट और रोहित की टेस्ट सीरीज़ में खराब फॉर्म देख बैटिंग कोट पर सवाल उठ गए!

Advertisement