इंग्लैंड के कोच थॉमस ट्यूशेल (Thomas Tuchel) ने अपना बचाव किया है. FIFA World Cup 2026 से बाहर होने पर, उन्होंने इंग्लैंड के प्लेयर्स को ही हार का जिम्मेदार बताया. इंग्लिश टीम अर्जेंटीना के खिलाफ मैच में मिली बढ़त को नहीं बचा सकी थी. इसके लिए, कोच ट्यूशेल ने अपने ही खिलाड़ियों के DNA को दोषी ठहराया. उन्होंने दावा किया कि सेमीफाइनल में दुनिया का कोई भी प्लेयर फॉर्मेशन उनकी मदद नहीं कर सकता था.
‘बॉल पजेशन इंग्लैंड के DNA में नहीं’, कोच थॉमस ट्यूशेल ने खुद के बचाव में क्या कह दिया?
इंग्लैंड के फुटबॉल कोच थॉमस ट्युूशेल ( Thomas Tuchel) ने अपना बचाव किया है. उन्होंने FIFA World Cup से बाहर होने का आरोप इंग्लैंड के प्लेयर्स पर ही लगा दिया. 16 जुलाई को एटलांटा में खेले सेमीफाइनल में अर्जेंटीना ने इंग्लैंड को 2-01से हराकर फाइनल में एंट्री की.


अर्जेंटीना के खिलाफ सेमीफाइनल में मिली हार के बाद, इंग्लैंड के कोच सवालों के घेरे में हैं. मैच के दौरान उनके सबस्टीट्यूशन और टैक्टिकल बदलावों को लेकर काफी आलोचना हो रही है. इसके बावजूद, जर्मनी से ताल्लुक रखने वाले थॉमस ट्यूशेल यूरोपियन चैम्पियनशिप तक इंग्लैंड के साथ बने रहना चाहते हैं.
डेली मेल के अनुसार, थॉमस ट्यूशेल इस बात पर अड़े हैं कि उनकी वजह से, इंग्लैंड वर्ल्ड कप से बाहर नहीं हुआ. उन्होंने प्लेयर्स के माइंटसेट पर सवाल उठाए.
ट्यूशेल के मुताबिक, बॉल पजेशन बहुत जरूरी है. शायद, यह इंग्लैंड के प्लेयर्स के DNA में उतना नहीं है, जितना स्पेन, अर्जेंटीना और ब्राजील के खिलाड़ियों में है. उनके मुताबिक, इंग्लिश टीम बॉल को कंट्रोल करके मैच नहीं चला पाती, जो एक बड़ी समस्या है.
उन्होंने आगे कहा,
हर फॉर्मेशन में जिस तरह जरूरी होता है, वैसे एक्टिव रहना और गेंद को पजेशन में लेकर आगे बढ़ना जरूरी था. लेकिन हम ऐसा नहीं कर पाए. मुझे लगता है कि दुनिया का कोई भी फॉर्मेशन हमारी मदद नहीं कर सकता था. हम बहुत ज्यादा पैसिव हो गए थे. हम उतने फिजिकल नहीं थे. हम अपने बॉक्स के अंदर ऑपोनेंट्स को आने से नहीं रोक पाए. उनके क्रॉस बिल्कुल सटीक थे.
ट्यूशेल ने यह भी बताया,
सेमीफाइनल में आगे था इंग्लैंडहमारे गोल के बाद, मोमेंटम पूरी तरह शिफ्ट हो गया. बॉल पजेशन और मौके दोनों कम हो गए. हम अपने फॉर्मेशन में बहुत पैसिव हो गए. मैंने बैक-5 लगाकर हेल्प की. जिससे हम और पैसिव न हो. मेरा मकसद था कि हम तेजी से विंगर्स की तरफ बॉल को निकालें. ताकि बैक फोर में गैप्स भी नहीं छूटे.
अर्जेंटीना के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड आगे था. एंथनी गॉर्डन ने 55वें मिनट में गोल करके टीम को लीड दिलाई. लेकिन, इसके बाद ट्यूशेल ने एंथनी को बाहर कर दिया. उन्होंने डिफेंस को और मजबूत करने के लिए बैक-5 फॉर्मेशन लगा दिया. फिर उन्होंने दो और डिफेंडर मैदान पर उतार दिए.
ये भी पढ़ें: लाउतारो मार्टिनेज: मेसी का वो 'रॉबिन', जिसने अर्जेंटीना को फाइनल में दिलाई जगह
इसके बाद, अर्जेंटीना ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए, दो गोल करके मैच जीत लिया. अर्जेंटीना के लिए पहला गोल एंजो फर्नांडिज ने 85वें मिनट में दागा. इसके बाद, इंजरी टाइम में 90+2, यानी 92वें मिनट में लाउतारो मार्टिनेज ने गोल कर के टीम को बढ़त दिला दी. लाउतारो का यह गोल डिसाइडर साबित हुआ. अर्जेंटीना ने इस सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को 2-1 से हराया.
वीडियो: गेस्ट इन द न्यूजरूम: श्रीसंत ने सचिन-सौरव के मजेदार किस्से सुनाए, भज्जी-गंभीर विवाद पर खुलकर बोले










