The Lallantop

FIFA वर्ल्ड कप फाइनल में रेफरी होंगे स्लावको विनसिच, अर्जेंटीना के फैंस क्यों नहीं होंगे खुश?

FIFA ने वर्ल्ड कप फाइनल के लिए स्लोवेनिया के स्लावको विनसिच (Slavko Vincic) को मैच रेफरी बनाया है. 6 साल पहले 2020 में विनसिच को एक सेक्स पार्टी पर पड़ी रेड में गिरफ्तार किया गया था. FIFA World Cup 2026 का फाइनल 19 जुलाई को खेला जाएगा.

Advertisement
post-main-image
स्लावको विनसिच पहले भी फीफा वर्ल्ड कप में मैच रेफरी रह चुके हैं. (फोटो- X)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • FIFA ने वर्ल्ड कप 2026 फाइनल के मैच रेफरी के तौर पर स्लोवेनिया के स्लावको विनसिच को नामित किया है, जो 19 जुलाई को स्पेन और अर्जेंटीना के बीच खेली जाने वाली फाइनल मैच की ओएमआई करेंगे।
  • स्लावको विनसिच 6 साल पहले बोस्निया में हुई एक पुलिस रेड के दौरान हिरासत में लिए गए थे, जहां उन्हें पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया था जबकि उनके खिलाफ कोई आरोप नहीं लगा था।
  • स्लावको विनसिच को फुटबॉल रेफरीज एसोसिएशन का समर्थन प्राप्त है और उनका चयन फाइनल मैच के लिए FIFA ने जुलाई 15, 2024 को आधिकारिक रूप से किया था, जिससे आगामी मुकाबलों में उनका नाम जुड़ा रहेगा।

FIFA ने वर्ल्ड कप फाइनल के लिए मैच रेफरी का ऐलान कर दिया है. खिताबी मुकाबले में स्लोवेनिया के स्लावको विनसिच (Slavko Vincic) मैच रेफरी होंगे. FIFA World Cup 2026 का फाइनल 19 जुलाई को स्पेन (Spain) और अर्जेंटीना (Argentina) के बीच खेला जाएगा. यह मैच न्यू जर्सी के मेटलाइफ स्टेडियम में होगा. इस मुकाबले में डिफेंडिंग चैम्पियन लियोनल मेसी (Lionel Messi) की टीम अपना खिताब बचाने उतरेगी. हालांकि, अर्जेंटीना के फैंस विनसिच को देख खुश नहीं होंगे. क्योंकि अंतिम बार वर्ल्ड कप में अर्जेंटीनी टीम जो मैच हारी थी, उसमें रेफरी विनसिच ही थे.   

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

FIFA ने स्लावको विनसिच को जैसे ही फाइनल का मैच रेफरी अपॉइंट किया है, तब से उनकी चर्चा होने लगी. स्लावको सिर्फ इसलिए चर्चा में नहीं हैं कि अर्जेंटीना अंतिम बार जो मैच हारी थी उसमें वो रेफरी थे. बल्कि, इसलिए भी चर्चा में हैं क्योंकि वो एक बड़े विवाद का हिस्सा रहे हैं. द डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, 6 साल पहले विनसिच को एक सेक्स पार्टी पर पड़ी रेड के दौरान हिरासत में लिया गया था. 

FIFA ने 15 जुलाई को विनसिच को वर्ल्ड कप फाइनल का मैच रेफरी नियुक्त किया. विनसिच के साथ उनके हमवतन टोमाज क्लैननिक (Tomaz Klancnik) और एंड्राज कोवासिच (Andraz Kovacic) भी होंगे, जो असिस्टेंट के तौर पर काम करेंगे. इस फाइनल मुकाबले में जॉर्डन के अधम मखदमेह (Adham Makhadmeh) चौथे ऑफिशियल होंगे.

Advertisement
विनसिच को क्यों गिरफ्तार किया गया?

डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, बात 6 साल पुरानी है. 2020 में स्लावको विनसिच बोस्निया हर्जेगोविना गए थे. उन्हें बोस्निया के शहर बिजेलजिना में बिजनेस लंच का निमंत्रण मिला था. लेकिन, वह गलत समय पर गलत जगह पहुंच गए. स्लावको जिस होटल में बिजनेस लंच कर रहे थे, वहां पुलिस की रेड पड़ गई. स्लावको को तिजाना माक्सिमोविच (Tijana Maksimovic) के साथ गिरफ्तार किया गया. पुलिस का तर्क था कि तिजाना प्रोस्टिट्यूट रैकेट चलाने की सरगना है.

इस दौरान पुलिस ने 9 महिलाओं और 26 पुरुषों को गिरफ्तार किया. इसके अलावा, 4 पैकेट कोकीन, 10 पिस्तौल, 3 प्रोटेक्टिव जैकेट, और 10 हजार यूरो से ज्यादा का कैश बरामद किया था. विनसिच पर सीधे तौर पर कोई गलत आरोप नहीं लगा. उनसे गवाह के रूप में पूछताछ की गई, फिर उन्हें छोड़ दिया गया.

ये भी पढ़ें: ‘बॉल पजेशन इंग्लैंड के DNA में नहीं’, कोच थॉमस ट्यूशेल ने खुद के बचाव में क्या कह दिया?

Advertisement
विनसिच ने क्या कहा था?

कुछ समय पहले स्लोवेनियाई मीडिया को दिए इंटरव्यू में विनसिच ने कहा था,

मैं उस जगह पर गलती से पहुंच गया था. मेरी अपनी कंपनी है. मैं बिजनेस मीटिंग के लिए बोस्निया गया था. मुझे लंच का निमंत्रण मिला, जो मेरी सबसे बड़ी गलती साबित हुई. मुझे इसका अफसोस है. मैं अपने बिजनेस पार्टनर के साथ बैठा था. अचानक पुलिस आ गई. बाद में जो होना था वो हो गया. मैं उस गिरफ्तार किए गए गिरोह में शामिल नहीं हूं.

उन्होंने आगे बताया कि इस दौरान मुझे पुलिस स्टेशन ले जाया गया. गवाह के रूप में पूछताछ हुई. जब पता चला कि हम उन लोगों को जानते भी नहीं हैं, तो हमें छोड़ दिया गया था.

स्लोवेनिया के एसोसिएशन ने किया सपोर्ट

FIFA World Cup 2026 के फाइनल के रेफरी बनाए जाने के बाद, स्लावको विनसिच पर सवाल उठ रहे हैं. ऐसे में स्लोवेनिया के फुटबॉल रेफरीज एसोसिएशन के प्रेसिडेंट व्लादो शाइन (Vlado Sajn) ने अपने रेफरी का बचाव किया. उन्होंने कहा, हमने जो ऑफिशियल और अनऑफिशियल सोर्सेज से जानकारी इकट्ठा की है, उसके मुताबिक, स्लावको किसी भी मामले में संदिग्ध नहीं हैं. उनके खिलाफ कोई कार्रवाई या मुकदमा नहीं चल रहा है. उन्होंने आगे कहा, 

स्लावको गलत समय पर गलत जगह आ गए थे. उन्हें एक पार्टी में बुलाया गया था. जहां बहुत सारे लोग थे. स्लावको उनमें से ज्यादातर लोगों को नहीं जानते थे. मेरे हिसाब से वह दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से इस मामले में फंस गये थे.

चैम्पियंस लीग के फाइनल में रहे थे रेफरी

स्लोवेनिया से ताल्लुक रखने वाले स्लावको विनसिच चैम्पियंस लीग के फाइनल में मैच रेफरी रह चुके हैं. साल 2024 में चैम्पियंस लीग का फाइनल बोरुसिया डाॅर्टमंड और रीयल मैड्रिड के बीच खेला गया था. इस मुकाबले में स्लावको मैच रेफरी थे.

इसके अलावा, वह FIFA World Cup 2022 में भी मैच रेफरी थे. स्लावको विनसिच उस मैच में रेफरी थे, जिस मुकबाले मे सऊदी अरब ने उलटफेर करते हुए लियोनल मेसी की अर्जेंटीना को हराया था. 

वर्ल्ड कप 2026 में भी वह तीन मैचों में मैच रेेफरी रहे. वह राउंड-32 में मेक्सिको वर्जेस इक्वाडोर में मैच रेफरी थे. इस मुकाबले में मेक्सिको ने इक्वाडोर को हराया था. वह ब्राजील और मोरक्को के बीच ड्रॉ हुए मैच में भी रेफरी थे. इसके अलावा, उन्होंनेअल्जीरिया वर्सेस जॉर्डन मैच में रेफरी की भूमिका निभाई. इस मुकाबले में अल्जीरिया ने जॉर्डन को हराया था.  

वीडियो: गेस्ट इन द न्यूजरूम: श्रीसंत ने सचिन-सौरव के मजेदार किस्से सुनाए, भज्जी-गंभीर विवाद पर खुलकर बोले

Advertisement