The Lallantop

रोहित शर्मा लॉर्ड्स में खेलेंगे अंतिम ODI, टूट जाएगा 2027 वर्ल्ड कप जीतने का सपना?

IndvsEng : टीम इंडिया के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का 2027 ODI वर्ल्ड कप खेलने का सपना टूटने वाला है? रिपोर्ट्स के मुताबिक, लॉर्ड्स में होने वाला ODI मुकाबला रोहित के करियर का अंतिम मैच हो सकता है.

Advertisement
post-main-image
रोहित शर्मा ने इंग्लैंड के ख‍िलाफ दूसरे ODI में 26 रन बनाए. (फोटो-PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • रोहित शर्मा का इंटरनेशनल क्रिकेट करियर अंतिम चरण में है और लॉर्ड्स में होने वाला ODI उनका आखिरी मैच हो सकता है।
  • रोहित के हाल के प्रदर्शन और टीम मैनेजमेंट की रणनीति के कारण उन्हें 2027 ODI वर्ल्ड कप के लिए नहीं चुना जा सकता है।
  • सेलेक्टर्स यशस्वी जायसवाल को आगे बढ़ाने का प्लान कर रहे हैं और अंतिम निर्णय रोहित के खुद के हाथ में होगा।

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का इंटरनेशनल क्रिकेट करियर अंतिम पड़ाव पर है. 2027 ODI वर्ल्ड कप खेलने की उनकी भूख किसी से छ‍िपी नहीं है. लेकिन, क्या उनकी ये इच्छा पूरी हो पाएगी? ये सवाल इसलिए क्योंकि एक एजेंसी के मुताबिक, लॉर्ड्स में होने वाला आख‍िरी ODI रोहित का अंतिम मैच हो सकता है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

रोहित अब सिर्फ ODI फॉर्मेट में खेलते हैं. हालांकि, रोहित के लिए पिछले 8 ODI खास नहीं रहे हैं. इस दौरान उन्होंने 30.1 के औसत और 88.6 के स्ट्राइक रेट से महज 241 रन बनाए. बल्ले से सिर्फ एक फिफ्टी आई है. दूसरे ODI में भी रोहित कुछ खास नहीं कर सके. 47 बॉल्स में वो महज 26 रन बना सके. विल जैक्स के ख‍िलाफ स्वीप शॉट खेलने की कोश‍िश में वो कॉट बिहाइंड हो गए.

रिपोर्ट में क्या किया गया है दावा?

रिपोर्ट के मुताबिक, चीफ सेलेक्टर अजीत आगरकर इस वक्त इंग्लैंड में ही हैं. टीम मैनेजमेंट के लॉन्ग टर्म प्लान से वो भी इत्तेफाक रखते हैं. माने मैनेजमेंट की तरह उनका भी यही मानना है कि रोहित अब 2027 ODI वर्ल्ड कप के लॉन्ग टर्म प्लान का हिस्सा नहीं हैं.

Advertisement

रिपोर्ट के मुताबिक, BCCI के एक सोर्स ने बताया,

सेलेक्टर्स यशस्वी जायसवाल को बैक करना चाहते हैं. ODI वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया को कुल 20 मुकाबले खेलने हैं. मैनेजमेंट ये समय यशस्वी को देना चाहता है.

हालांकि, इसका मतलब ये नहीं कि उन्होंने रोहित को रिटायर होने के लिए कह दिया है. सोर्स ने आगे कहा,

Advertisement

रोहित को रिटायर होने के लिए कोई नहीं कह सकता. सितंबर में वेस्टइंडीज के ख‍िलाफ होम सीरीज होनी है. सेलेक्टर्स इसके लिए यशस्वी का रुख करने का मन बना चुके हैें. लेकिन, अपने भविष्य का फैसला खुद रोहित को करना है.

सेलेक्टर्स यशस्वी से ओपन करवाने के फेवर में हैं. अगले साल होने वाले वर्ल्ड कप से पहले उन्हें पर्याप्त मौके देना जरूरी है. इंग्लैंड सीरीज के बाद अगर रोहित को मौका दिया गया तो जायसवाल के पास अनुभव हासिल करने के लिए कम अवसर होंगे.  

ये भी पढ़ें : रोहित ऐसे खेलेंगे तो वर्ल्ड कप भूल जाएं! फॉर्म से जूझ रहे हैं हिटमैन

रिपोर्ट के मुताबिक, गंभीर और आगरकर सीनियर प्लेयर्स को लेकर एक पेज पर हैं. विराट ऑटोमेटिक सेलेक्शन का हिस्सा हैं. उनका फॉर्म और फिटनेस दोनों बेहतर है. लेकिन, रोहित के फ्यूचर को लेकर सेम क्लैरिटी नहीं है.

गंभीर की बैकिंग का क्या हुआ?

कमाल की बात ये है‍ कि ये रिपोर्ट कई मायनों में हैरान करने वाली है. अभी एक दिन पहले रिपोर्ट आई थी कि रोहित को कोच गंभीर की पूरी बैकिंग है. टीम मैनेजमेंट नहीं चाहता कि रोहित किसी दबाव में खेलें. ताकि वो अपना नैचुरल क्रिकेट खेल सकें. इंडिया टुडे को मिली जानकारी के मुताबिक,

रोहित ने वाइट बॉल क्रिकेट में टीम इंडिया के लिए काफी अहम योगदान दिए हैं. इसी कारण कोच गंभीर उन्हें आजादी देना चाहते थे. ताकि वो आज़ादी से खुद को एक्सप्रेस कर सकें. रोहित शर्मा जिस तरह बैटिंग कर रहे हैं, वो दबाव में नज़र आ रहे हैं. उन्हें देखकर यही लग रहा है कि उन्हें थोड़ा समय चाहिए, लगातार स्कूटनी नहीं. उनकी तरह के प्लेयर्स बाहरी दबाव में अच्छा नहीं कर पाते हैं.  

रोहित के हाथों में अंतिम फैसला 

हालांकि, गंभीर का ये मैसेज एजेंसी की रिपोर्ट को कॉन्ट्राडिक्ट कर रहा है. इससे तो यही लग रहा है कि रोहित पर लगातार स्क्रूटनी जारी थी. खासकर चैंपियंस ट्रॉफी के बाद से, जब से रोहित को हटाकर शुभमन को कप्तान बनाया गया है.

रोहित 2027 ODI वर्ल्ड कप के दौरान 41 साल के हो जाएंगे. सबसे बड़ा सवाल इस वक्त यही है कि क्या वो साउथ अफ्रीका के कंडिशंस में बैटिंग के लिए फिजिकली फिट रह पाएंगे? हालांकि, पूर्व कप्तान ने पिछले कुछ समय में अपनी फिटनेस पर बहुत काम किया है. ताकि वो 2027 ODI वर्ल्ड कप तक फिट रह सकें.

अगर ऐसे में 19 जुलाई को रोहित का अंतिम मुकाबला होता है तो उनका ODI करियर बिना 50 ओवर फॉर्मेट वाले वर्ल्ड कप के ही खत्म हो जाएगा. उनकी अगुवाई में टीम ने 2024 T20 वर्ल्ड कप और 2025 में चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी. लेकिन, 2011 में जब टीम इंडिया ने ODI वर्ल्ड कप जीता था रोहित इस टीम का हिस्सा नहीं थे. हालांकि, अंतिम फैसला रोहित के हाथों में ही है. ऐसे में ये देखने लायक होगा कि वो अपने फ्यूचर को लेकर क्या करते हैं?

वीडियो: रोहित शर्मा को नीता अंबानी पहचान नहीं पाईं?

Advertisement