The Lallantop

IPL में किरकिरी करवाने वाले इंडियन अंपायर को वर्ल्ड कप में जगह मिली है

16 अंपायर और 6 मैच रेफरी में एकमात्र भारतीय हैं जिन्हें चुना गया है.

Advertisement
post-main-image
अंपायर सुंदरम रवि और नो-बॉल विवाद
क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 के लिए आईसीसी ने 26 अप्रैल को मैच ऑफिशियल्स के नाम अनाउंस किए हैं. 30 मई से शुरू हो रहे वर्ल्ड कप के लिए आईसीसी ने 16 अंपायर और 6 मैच रेफरी के नाम जारी किए हैं. सेमीफाइनल और फाइनल मैच के लिए ऑफिशियल्स की घोषणा लीग मैचों के खत्म होने के बाद की जाएगी. इसकी जानकारी आईसीसी ने ट्वीट करके दी है. इस लिस्ट में सिर्फ एक भारतीय को जगह दी गई है. उनका नाम है सुंदरम रवि. उन्होंने अब तक 33 टेस्ट, 42 वनडे और 18 टी-20 मैचों में अंपायरिंग की है. सुंदरम रवि अब वर्ल्ड कप में अंपायरिंग करते दिखेंगे.
सुंदरम रवि 28 मार्च को हुए मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के बीच आईपीएल मैच में खराब अंपायरिंग के बाद विवादों में थे. इस मैच में उन्होंने लसिथ मलिंगा की आखिरी गेंद को नो-बॉल नहीं दिया था.
आख़िरी गेंद पर मलिंगा की नो बॉल
आख़िरी गेंद पर मलिंगा की नो बॉल

इस मैच में मुंबई ने पहले बैटिंग करते हुए 187 रन बनाए थे. टारगेट का पीछा करने उतरी बेंगलोर 19.5 ओवर में 181 रन बना चुकी थी. आखिरी गेंद पर मैच जीतने के लिए बेंगलोर को 7 रन चाहिए थे. ऐसे में अगर उस गेंद को नो बॉल दिया जाता तो मैच का नतीज़ा बदल सकता था. उस मैच के बाद एंकर ने जब कोहली से पूछा था- क्या आपने आखिरी में जो हुआ उसका रीप्ले देखा? कोहली ने तमतमाते हुए कहा था-
हम आईपीएल लेवल का टूर्नामेंट खेल रहे हैं, कोई क्लब क्रिकेट नहीं. आखिरी गेंद पर यह बेतुका फैसला था. अंपायरों को अपनी आंखें खोली रखनी चाहिए. वह नो बॉल थी और करीब एक इंच की. करीबी मैचों में इस तरह के फैसले आते रहे तो मैं नहीं जानता कि क्या होगा. अंपायर को चौकस और सावधान रहना चाहिए था.
कोहली के साथ ही मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने भी खराब अंपायरिंग पर निराश जताई थी.


वीडियो- क्या हुआ जब खोई हुई गेंद अंपायर शमसुद्दीन की जेब में निकली

Advertisement
Advertisement