The Lallantop

कहानी उस जम्मू-कश्मीर टीम की, जिसने 66 साल में पहली बार रणजी ट्रॉफी जीतकर इतिहास रच दिया

जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) की टीम ने रणजी ट्रॉफी 2025-2026 जीतकर इतिहास रच दिया. फाइनल में उसके सामने कर्नाटक (Karnataka की टीम थी. जम्मू-कश्मीर को रणजी ट्रॉफी का पहला खिताब जीतने में छह दशक से ज्यादा का वक्त लगा.

Advertisement
post-main-image
जम्मू-कश्मीर की टीम ने पहली बार रणजी ट्रॉफी जीती है. (फोटो- PTI)

भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) ने 27 फरवरी को एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि जम्मू कश्मीर (Jammu & Kashmir) ने दिखा दिया है कि इरादा और कोशिश क्या कर सकते हैं? गांगुली ने यह पोस्ट उस वक्त लिखी, जब कर्नाटक (Karnataka) के खिलाफ रणजी ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में जम्मू-कश्मीर की जीत लगभग तय हो गई थी. वहीं, फाइनल मुकाबले के पांचवें दिन लंच के बाद, जम्मू-कश्मीर ने वो कर दिखाया, जिसका उसे 66 साल से इंतजार था. हुबली में कर्नाटक के खिलाफ खेले गए रणजी ट्रॉफी फाइनल में जम्मू-कश्मीर ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की. रणजी ट्रॉफी के इतिहास में यह पहली बार है, जब जम्मू-कश्मीर की टीम चैंपियन बनी. टीम ने अपने मजबूत इरादों और हौसलों से साबित कर दिया कि वो किसी से कम नहीं है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

इससे पहले,जम्मू-कश्मीर की टीम रणजी ट्रॉफी में कॉम्पिटिटर नहीं मानी जाती थी. उसे तवज्जो नहीं दी जाती थी. उसके मैच को फैंस टीवी पर नहीं देखना पसंद करते. मौजूदा समय में टीम में ऐसा कोई प्लेयर नहीं, जिसके पास इंटरनेशनल क्रिकेट का एक्सपीरिएंस हो. अगर उनके पास अनुभव था, तो सिर्फ फर्स्ट क्लास और लिस्ट ए मैचों का.

ये भी पढ़ें: बुमराह को छोड़िए, टीम इंडिया के ये तीन बॉलर ही वेस्टइंडीज के लिए काफी हैं!

Advertisement

जम्मू-कश्मीर के अलावा बाकी रणजी टीमों में कई इंटरनेशनल प्लेयर खेलते हैं. लेकिन, 2025-2026 के सीजन में जम्मू-कश्मीर की इसी कम अनुभव वाली टीम ने कई नामी टीमों की हवा निकाल दी. इस सीजन से पहले वह कभी सेमीफाइनल में भी नहीं पहुंची थी. लेकिन, मौजूदा सत्र में जम्मू-कश्मीर की टीम न सिर्फ फाइनल में पहुंची, बल्कि ट्रॉफी जीतकर इतिहास रच दिया.

पिछले सीजन मिले थे साइन

जम्मू-कश्मीर की टीम रणजी ट्रॉफी के 2025-2026 सीजन में बेहतर परफॉर्म करेगी, इसके साइन बीते सीजन मिल गए थे. रणजी ट्रॉफी 2024-2025 के सीजन में जम्मू-कश्मीर की टीम ने बड़ा उलटफेर किया था. ग्रुप डी में उसने यादगार प्रदर्शन करते हुए मुंबई को हराया था. जम्मू-कश्मीर के खिलाफ मुंबई की यह शर्मनाक हार थी. तब मुंबई की टीम में आधे से ज्यादा इंटरनेशनल प्लेयर्स थे. यशस्वी जायसवाल, रोहित शर्मा, अजिंक्य रहाणे, श्रेयस अय्यर, शिवम दुबे और  शार्दुल ठाकुर जैसे सितारों के रहते जम्मू-कश्मीर ने उसे पटखनी दी.

शरद पवार क्रिकेट एकेडमी, मुंबई में हुए इस मैच में मुंबई की टीम पहली पारी में 120 और दूसरी इनिंग्स में 290 रन बना पाई. वहीं, जम्मू-कश्मीर ने पहली इनिंग्स में 206 रन बनाए. इसके बाद उसे मैच जीतने के लिए 205 रनों का टारगेट मिला, जिसे जम्मू-कश्मीर ने 5 विकेट पर हासिल कर लिया. मुंबई के लिए यह हर्टब्रेकिंग हार थी. इस जीत के बाद जम्मू-कश्मीर के इरादे बुलंद हो गए थे. यह मुंबई के खिलाफ सिर्फ उसकी दूसरी जीत थी. इससे पहले, जम्मू-कश्मीर ने मुंबई को 2014-2015 के सीजन में हराया था.

Advertisement
टीम में जिद्दी पेस अटैक

पहाड़ी एरिया से अक्सर पेस बॉलर पैदा होते हैं. जिद्दीपन उनके खून में होता है. पहाड़ों में रहने वाले इन बॉलर्स के इरादे भी फौलादी होते हैं. मुश्किल हालात अच्छा करने के लिए मोटिवेट करते हैं. उमरान मलिक, आकिब नबी, रासिख सलाम, युधवीर सिंह चरक और उमर नाजिर मीर ये कुछ ऐसे तेज गेंदबाज हैं, जिनका जन्म हिल एरिया में हुआ. ये सभी बॉलर रणजी ट्रॉफी में अपनी टीम के लिए खेले हैं. 
पिछले दो वर्षों से रणजी ट्रॉफी में जम्मू कश्मीर के पेसर्स धुआंधार गेंदबाजी कर रहे थे. रणजी ट्रॉफी 2024-2025 के सीजन में आकिब नबी सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले दूसरे बॉलर थे. बीते सीजन उन्होंने 8 मैचों में 44 विकेट झटके थे. उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 53 रन पर 6 विकेट था. उनके अलावा, बीते सत्र युधवीर सिंह ने भी अपनी पेस बॉलिंस से लोहा मनवाया. युधवीर ने 7 मैच में 26 विकेट चटकाए, जबकि उमर नाजिर ने 5 मैच में 17 विकेट लिए. जम्मू-कश्मीर की टीम ज्यादातर अपने बॉलर्स के दम पर मैच जीतती है. 2024-2025 और 2025-2026 सीजन की बात करें तो टीम में ऐसा कोई बैटर नहीं है, जो सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाजों में शामिल हो.

मौजूदा सीजन में बॉलर्स ने मचाई धूम

जम्मू-कश्मीर के लिए 2025-2026 का सत्र ड्रीम सीजन रहा. इस सीजन में भी उसके तेज गेंदबाजों ने ज्यादा विकेट लिए. पिछले सत्र में विकेट लेने के मामले में दूसरे नंबर पर रहे आकिब नबी, इस सीजन के नंबर वन पर बॉलर रहे. उन्होंने 10 मैचों में 60 विकेट चटकाए. मौजूदा सीजन में उनकी बेस्ट परफॉर्मेंस 24 रन पर 7 विकेट रही. उनके अलावा, इस सीजन में लेफ्ट हैंड पेसर सुनील कुमार ने 9 मैचों में 31 विकेट झटके. 29 रन पर 5 विकेट आउट करना उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा. बीते सीजन की तरह, इस सीजन में भी युधवीर सिंह कारगर रहे. उन्होंने 7 मैचों में 21 विकेट लिए. इस सत्र में उनकी बेस्ट बॉलिंग परफॉर्मेंस 96 रन पर 5 विकेट है. वहीं, अगर स्पिनर्स की बात करें, तो 2025-2026  में आबिद मुश्ताक ने 10 मैचों में 20 विकेट अपने नाम किए. उनकी बेस्ट बॉलिंग परफॉर्मेंस 68 रन पर 7 विकेट रही.

‘वन मैन आर्मी’ साबित हुए आकिब नबी

रणजी ट्रॉफी 2025-2026 में जम्मू-कश्मीर के पेसर आकिब नबी ने पूरी ताकत झोंक दी. उन्होंने हर क्रूशियल मैच में टीम के लिए विकेट लिए. क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल और फाइनल में नबी ने पंजा खोला. इसके अलावा, जब टीम को जरूरत पड़ी, तब उन्होंने रन भी बनाए. आकिब नबी ने रणजी ट्रॉफी के इस सीजन में 245 रन स्कोर किए. इसी परफॉर्मेंस के देखते हुए उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड से नवाजा गया.

वीडियो: टॉप ऑर्डर फेल हुआ तो क्या, हार्दिक पांड्या और शिवम दुबे ने इंग्लिश बॉलर्स की खबर ले ली

Advertisement