The Lallantop

'सूर्या को हटाकर सही किया', श्रीसंत ने सेलेक्टर्स की जमकर तारीफ की

एस श्रीसंत ने सूर्यकुमार यादव की कप्तानी पर बयान दिया है. उन्हें लगता है कि सलेक्टर्स का सूर्यकुमार यादव को हटाने का फैसला सही है.

Advertisement
post-main-image
सूर्यकुमार यादव ने अपनी कप्तानी में 2026 टी20 वर्ल्ड कप जिताया है. (Photo-PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • भारतीय क्रिकेट टीम ने सन 2026 के वर्ल्ड कप में सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में विजय प्राप्त की थी, लेकिन तत्पश्चात श्रेयस अय्यर को टीम का नया कप्तान नियुक्त किया गया।
  • सूर्यकुमार यादव का प्रदर्शन आईपीएल और घरेलू क्रिकेट में कमजोर था, जिसके कारण चयनकर्ताओं ने निर्णय लिया कि टीम के लिए नया कप्तान होना उचित रहेगा।
  • श्रेयस अय्यर को कप्तान बनाया जाना अगले टी20 आई श्रृंखला में उनकी नेतृत्व क्षमता को परखने और टीम के नए दौर की शुरुआत करने का मौका देगा।

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम ने 2026 वर्ल्ड कप जीता था. लेकिन, इसके बाद  अगली ही सीरीज में श्रेयस अय्यर को टीम का कप्तान बना दिया गया. अय्यर टीम का हिस्सा भी नहीं थे. कई पूर्व खिलाड़ियों ने सूर्यकुमार यादव को बैक किया था. उनका कहना था कि इस तरह वर्ल्ड चैंपियन कप्तान को हटाना सही नहीं है. लेकिन, पूर्व पेसर श्रीसंत मैनेजमेंट के फैसले को सही मानते हैं. उन्होंने इस फैसले के लिए सेलेक्टर्स की तारीफ भी की. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
सूर्यकुमार यादव को मिला रियलिटी चेक

श्रीसंत ने लल्लनटॉप के शो 'गेस्ट इन द न्यूजरूम' शो में कहा,

सूर्यकुमार यादव को हटाने का फैसला बिलकुल सही था. मैं इस फैसले को 100 प्रतिशत सही मानता हूं. इससे रियलिटी चेक मिलता है. जिंदगी में कंसिस्टेंसी बहुत जरूरी है. टीनू चेट्टा (टीनू योहाना) ने मेरे कमबैक पर एक चीज कही थी. उन्होंने कहा था कि आपकी स्टोरी अच्छी है. आपने दो वर्ल्ड कप जीते हैंं. इसका यह मतलब नहीं है कि आप सीधा पहला रणजी मैच खेलेंगे.

Advertisement

श्रीसंत ने कहा कि अगर सूर्यकुमार यादव के प्रदर्शन का भी पोस्टमार्टम किया जाए. सूर्या भारत में ही रन नहीं बना पा रहे थे. ऐसे में सेलेक्शन पैनल कैसे उनका साथ दे पाएगा? श्रीसंत ने कहा,

सूर्यकुमार यादव IPL में परफॉर्म नहीं कर पाए. IPL में पाटा विकेट्स होते हैं. इसमें 200-200 रन बनते हैं, चेज होते हैं. अगर वैसे विकेट और होम कंडिशन में आप परफॉर्म नहीं कर पाए तो आपको कैसे मौका मिलेगा? ऐसे में इस बात से फर्क नहीं पड़ता कि आपने पांच महीने पहले क्या किया? मैं तो BCCI के पूरे सेलेक्शन पैनल की तारीफ करता हूं कि उन्होंने ऐसा फैसला लिया. यह सूर्यकुमार यादव के लिए अच्छा है. 

यहां भी पढ़ें- अर्जेंटीना को चीयर करने पहुंचे 13 हजार फैंस को नहीं मिलेगी एंट्री? 

Advertisement
श्रेयस अय्यर सही ऑप्शन

सूर्यकुमार यादव की जगह श्रेयस अय्यर को कप्तानी मिली है. श्रीसंत इस फैसले से काफी खुश हैं. उन्होंने यहां श्रेयस अय्यर की भी जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा,

श्रेयस अय्यर शानदार खिलाड़ी हैं. वह मलियाली भी हैं. वह बहुत अच्छा कर रहे हैं. शानदार खेल रहे हैं. पहले मलियाली हैं जो कि टीम इंडिया की कप्तानी कर रहें हैं. और उनकी टीम में एक और मलियाली यानी संजू सैमसन भी हैं. मैं बहुत खुश हूं.

अय्यर ने IPL में और घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है. चाहे वह बतौर कप्तान हो या फिर बतौर बल्लेबाज. अब उन्हें टीम इंडिया की कप्तानी मिल गई है. आयरलैंड के खिलाफ T20I सीरीज के साथ अपने कप्तानी युग की शुरुआत करेंगे. 

वीडियो: भारत में जन्मे निखिल चौधरी ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए खेलेंगे?

Advertisement