The Lallantop

Samsung करेगा आपके लाडले डॉगी और प्यारी बिल्ली की देखभाल, AI से होगी स्मार्ट केयर

सैमसंग ने Lifet नाम के स्टार्टअप के साथ मिलकर AI-powered पेट केयर सोल्यूशंस (Samsung Unveils AI-Powered Pet Health Monitoring Tool) लॉन्च किया है. VivaTech 2026 में स्मार्टफोन कंपनी ने पेट केयर सॉल्यूशन लॉन्च किया है.

Advertisement
post-main-image
आपके पालतू जानवर की हेल्थ की जिम्मेदारी सैमसंग की

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • सैमसंग ने Lifet स्टार्टअप के साथ मिलकर AI-पावर्ड पेट हेल्थ मॉनिटरिंग टूल लॉन्च किया है, जो गैलक्सी स्मार्टफोन के जरिए पालतू जानवरों की सेहत का विश्लेषण करता है।
  • यह तकनीक पेट की संभावित स्वास्थ्य समस्याओं जैसे दांत, जोड़ और आंखों के लक्षणों की पहचान 97% सटीकता के साथ करती है, जिसे Lifet के AI आधारित फोटो एनालिसिस ऐप के जरिए संभव बनाया गया है।
  • इस नई सेवा के साथ, पेट पेरेंट गैलक्सी डिवाइस में SmartThings ऐप और Pet Care सर्विस डाउनलोड कर पालतू जानवरों की हेल्थ मॉनिटरिंग कर सकेंगे, जिससे सैमसंग हेल्थ केयर क्षेत्र को बढ़ावा देगा।

अगर आपके पास सैमसंग गैलक्सी स्मार्टफोन है और साथ में आपके घर में कोई पालतू जानवर है तो आपकी बड़ी चिंता दूर होने वाली है. साउथ कोरियन कंपनी ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को अपने डिवाइस में लगाकर एक कमाल (Samsung Unveils AI-Powered Pet Health Monitoring Tool) काम कर दिया है. तो क्या अब हमें पता चल जाएगा कि हमारा प्यारा कुत्ता क्या सोच रहा है. नहीं, ऐसा होने में अभी टाइम है. सैमसंग गैलक्सी डिवाइस की मदद से आपको ये जरूर पता चल जाएगा कि आपकी बिल्ली का स्वास्थ कैसा है? उसे बुखार तो नहीं या फिर सर्दी-जुखाम तो नहीं हो रखा.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

सैमसंग ने Lifet नाम के स्टार्टअप के साथ मिलकर AI-powered पेट केयर सोल्यूशंस लॉन्च किया है. VivaTech 2026 में स्मार्टफोन कंपनी ने एक अलग ही टेरिटरी में कदम रख दिया है.

हैलो डोगेश भाई - How are you

सैमसंग ने जो किया वो बताते मगर एक लाइन लिख लेने दीजिए. एआई की रोड में कंपनी दूसरी एंड्रॉयड कंपनियों से किलोमीटर में आगे है और अपने खास दोस्त ऐप्पल से मीलों में आगे चल ही रही है. अब उसने हमारे पालतू जानवरों की हेल्थ ठीक रखने का जिम्मा भी उठा लिया है. आपने सिर्फ अपने गैलक्सी डिवाइस से डोगेश भाई या बिल्ली का फोटो खींचना है और बाकी काम Lifet कर देगा.

Advertisement
VivaTech 2026
Samsung Pet Health Monitoring Tool

Lifet का ऐप फोटो को एनालाइज करके सेहत से जुड़ी संभावित समस्याओं का पता लगाया जा सकता है, जैसे कि दांतों की दिक्कतें, घुटने की हड्डी खिसकना (पैटेलर लक्सेशन) या मोतियाबिंद के लक्षण. इससे पेट पेरेंट को अपने फरी फ्रेंड्स की सेहत पर नज़र रखने का एक स्मार्ट और बेहतर तरीका मिलेगा. अगर आपके पास गैलक्सी डिवाइस है तो आपको सैमसंग का SmartThings ऐप और Pet Care सर्विस डाउनलोड करना होगा.

ये भी पढ़ें: Android 17 में ऐप्स का बबल और फोन ट्रैकिंग जैसे धांसू फीचर्स, जानिए ये सब आपको कब मिलेगा

क्या है Lifet

Lifet एक स्टार्टअप है, जो सैमसंग के बाहरी स्टार्टअप इनक्यूबेशन प्रोग्राम का हिस्सा है, पहले से ही अपनी वेबसाइट के ज़रिए AI-बेस्ड पेट फ़ोटो एनालिसिस की सुविधा देता है. बोले तो इस तकनीक को डेवलप करने के लिए सैमसंग ने ही पैसा लगाया है. अगर आपको ऐप की सटीकता पर कोई चिंता है, तो कंपनी ने इसका भी ध्यान रखा है. Lifet का दावा है कि वह ऊपर बताई गई स्वास्थ्य समस्याओं की पहचान 97 फीसदी की शानदार सटीकता दर के साथ कर सकता है. हेल्थ केयर के मामले में सैमसंग यहीं नहीं रुकने वाला है. Samsung Health नींद, एक्टिविटी, न्यूट्रिशन, मेंटल हेल्थ और वाइटल साइन्स जैसे क्षेत्रों में अपना दायरा बढ़ा रहा है. समझ आ रहा कि हेल्थ टेक ही फ्यूचर है. 

Advertisement

वीडियो: G7 में ऐसा क्या हुआ कि ट्रंप बिदक गए? फिर से जंग की धमकी देने लगे

Advertisement