The Lallantop

श्रीसंत पर लगा 3 साल का बैन हटा!

श्रीसंत पर बैन पिछले केरल क्रिकेट लीग (केसीएल) के मुकाबलों से पहले लगाया गया था. बोर्ड ने आरोप लगाया था कि श्रीसंत ने तब टीवी और सोशल मीडिया पर केसीए के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की थी.

Advertisement
post-main-image
श्रीसंत पर तीन साल का बैन लगा हुआ था. (Photo-PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • केरल क्रिकेट एसोसिएशन (KCA) ने श्रीसंत पर लगाया तीन साल का बैन हटा लिया है और इसके लिए बोर्ड की बैठक में सभी सदस्यों की सहमति प्राप्त हुई।
  • श्रीसंत ने केरल क्रिकेट लीग (KCL) के मुकाबलों से पहले केसीए के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की थी, जिसके कारण केसीए ने उन पर तीन साल का बैन लगाया था।
  • बैन हटने के बाद श्रीसंत केसीएल टीम के सह मालिक बने रह सकते हैं, लेकिन भविष्य में ऐसी हरकतों पर उन्हें सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है।

श्रीसंत को केरल क्रिकेट एसोसिएशन (KCA) से राहत मिली है. केसीए ने श्रीसंत पर पिछले साल लगाए गए तीन साल के बैन को हटा लिया. श्रीसंत ने केसीएल के खिलाफ कुछ बयान दिए थे, जो मैनेजमेंट को पसंद नहीं आया था. इसी कारण केसीए ने श्रीसंत पर तीन साल का बैन लगाया था.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
श्रीसंत से हटाया गया बैन

केसीए ने बयान में बताया कि श्रीसंत ने बिना शर्त माफी मांगी थी. उन्होंने अपने कॉमेंट के लिए खेद जताया था. इसके बाद बोर्ड की सलाना बैठक में इस पर चर्चा हुई. बोर्ड ने अपने आधिकारिक बयान में बताया कि बैठक में सबकी सहमति के बाद श्रीसंत का बैन हटाने का फैसला किया गया. बैन हटाने के साथ ही असोसिएशन ने श्रीसंत को चेतावनी दी है. अगर श्रीसंत भविष्य में ऐसी हरकतें दोहराते हैं तो उनके खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी.

क्या था विवाद?

अब आपको बताते हैं कि यह विवाद था क्या? केसीए ने बताया कि श्रीसंत पर यह बैन पिछले केरल क्रिकेट लीग (केसीएल) के मुकाबलों से पहले लगाया गया था. श्रीसंत ने तब टीवी और सोशल मीडिया पर केसीए के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की थी. 

Advertisement

यह भी पढ़ें- ईशान किशन बने नंबर वन बैटर, 18 महीने पहले सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से भी बाहर थे 

चैंपियंस ट्रॉफी के लिए केरल के संजू सैमसन को शामिल नहीं किया गया था. इससे पहले, केरल ने भी संजू सैमसन को विजय हजारे ट्रॉफी के लिए टीम से बाहर कर दिया था.  इसी दौरान एक टीवी चैनल पर श्रीसंत ने कथित तौर पर सैमसन को अपना समर्थन दिया और केसीए पर आरोप भी लगाए.

केसीए हो गया था नाराज

केसीए इससे काफी नाराज हो गए और उन्होंने बैन लगा दिया. इस बैन के बाद श्रीसंत ने दावा किया था कि उन्होंने बस संजू को बैक करने के लिए बयान दिया था, उन्होंने एसोसिएशन के खिलाफ कुछ नहीं कहा. इसी के दम पर वह कोर्ट भी पहुंच गए थे. लेकिन, उनको कोर्ट से राहत नहीं मिली थी. इसी कारण श्रीसंत ने माफी मांग ली.

श्रीसंत पहले ही क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं. ये बैन भी उनकी वापसी से जुड़ा नहीं था. लेकिन, बैन हटने के साथ श्रीसंत लीग के तीसरे सत्र में केसीएल टीम ‘एरीज कोल्लम सेलर्स’ के सह मालिक बने रह सकते हैं.

Advertisement

वीडियो: भारत में जन्मे निखिल चौधरी ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए खेलेंगे?

Advertisement