आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की T20 सीरीज में टीम इंडिया (Team India) को करारी हार मिली. आयरलैंड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सीरीज में भारत का क्लीन स्वीप कर दिया. इस हार के बाद टीम के हेड कोच गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) सोशल मीडिया पर लोगों के निशाने पर आ गए. इसी का फायदा उठाते हुए आइसलैंड क्रिकेट ने भी गंभीर पर तंज मार दिया.
टीम इंडिया आयरलैंड से हारी, गौतम गंभीर पर आइसलैंड क्रिकेट ने तंज मार दिया
टीम इंडिया करीब 3 साल से एक भी बाइलेटरल T20 सीरीज नहीं हारी थी. इस दौरान टीम ने लगातार 16 T20I सीरीज जीतीं. लेकिन, आयरलैंड जैसी कमजोर टीम के खिलाफ टीम इंडिया अपनी विनिंग स्ट्रीक बरकरार नहीं रख पाई. जिसके बाद गौतम गंभीर को ट्रोल्स ने टारगेट कर लिया.


टीम इंडिया करीब 3 साल से एक भी बाइलेटरल T20 सीरीज नहीं हारी थी. इस दौरान भारत ने देश और विदेश में जीत के झंडे गाड़े. टीम ने लगातार 16 T20I सीरीज जीतीं. लेकिन, आयरलैंड जैसी कमजोर टीम के खिलाफ टीम इंडिया अपनी विनिंग स्ट्रीक बरकरार नहीं रख पाई. आयरलैंड के खिलाफ क्लीन स्वीप के बाद आइसलैंड क्रिकेट ने गंभीर पर तंज कसते हुए X पर लिखा,
हम कन्फर्म करते हैं कि हम गौतम गंभीर को अपने कोचिंग स्टाफ में शामिल नहीं करेंगे. हालांकि, उनमें टैलेंट की कमी नहीं है. ऐसे इंडियन प्लेयर्स की टीम को आयरलैंड लाकर, इस तरह के रिजल्ट डिलिवर करना वाकई बहुत बड़ी और उल्लेखनीय बात है!

यह पोस्ट एक तरह से भारतीय टीम के सीनियर प्लेयर्स पर भी कटाक्ष था. क्योंकि टीम में संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा और ईशान किशन जैसे वर्ल्ड कप विनिंग प्लेयर्स हैं. लेकिन, आयरलैंड के खिलाफ सीरीज में ये प्लेयर अपनी बैटिंग से दम नहीं दिखा पाए.
ये भी पढ़ें: T20 वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद हरमनप्रीत की होगी कप्तानी से छुट्टी? हेड कोच ने दिया जवाब
सफल कोच हैं गंभीरगौतम गंभीर का नाम वैसे टीम इंडिया के सफल कोच की लिस्ट में आता है. वह 2024 में टीम इंडिया के हेड कोच बने थे. उनकी कोचिंग में भारत ने बैक टू बैक दो ICC ट्रॉफी जीतीं. 2025 में टीम इंडिया ने पहले चैम्पियंस ट्रॉफी जीती. फिर, 2026 में T20 वर्ल्ड कप भी अपने नाम किया.
गंभीर के कोच बनने के बाद बाइलेटरल T20 सीरीज में यह भारत की पहली हार है. इससे पहले टीम इंडिया ने श्रीलंका और बांग्लादेश को 3-0 से हराया था. साउथ अफ्रीका से 3-1 से T20 सीरीज जीती. इस दौरान टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 4-1 और न्यूजीलैंड को भी 4-1 से हराया. ऑस्ट्रेलिया को भारतीय टीम ने T20 सीरीज में 2-1 शिकस्त दी. लेकिन, आयरलैंड टूर पर भारत अपने जीत के सिलसिले को बरकरार नहीं रख पाया.
वीडियो: गेस्ट इन द न्यूजरूम: श्रीसंत ने सचिन-सौरव के मजेदार किस्से सुनाए, भज्जी-गंभीर विवाद पर खुलकर बोले














