The Lallantop

एक्टर का दावा- "रावण के पॉइंट ऑफ व्यू से बन रही रणबीर की रामायण"

खुद डायरेक्टर नितेश तिवारी भी कह चुके हैं कि 'रामायण' में रावण को सिर्फ विलन की तरह नहीं दिखाया जाएगा.

Advertisement
post-main-image
'रामायण' का ट्रेलर 14 जुलाई के आसपास रिलीज़ किया जा सकता है.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • रणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'रामायण' में यश ने रावण का किरदार निभाया है और वे फिल्म के सह-निर्माता भी हैं, जिसमें कहानी रावण के नजरिए से प्रस्तुत की जाएगी।
  • आदित्य देशमुख, जो राजा दशरथ का युवा संस्करण निभाने वाले थे, को शूटिंग शेड्यूल में टकराव के कारण फिल्म छोड़नी पड़ी, इसके अलावा रचनात्मक मतभेद भी इस कारण बने।
  • फिल्म का पहला भाग 30 अक्टूबर को रिलीज़ होगा, और इससे पूर्व इसके दृष्टिकोण तथा पात्रों में बदलावों को लेकर सोशल मीडिया पर विभिन्न प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

Ranbir Kapoor स्टारर Ramayana में Yash रावण का किरदार निभा रहे हैं. साथ ही वो फिल्म के  को-प्रोड्यूसर भी हैं. दावा किया जा रहा है कि मेकर्स मूवी को रावण के नज़रिए से दिखाएंगे. इस दावे के पीछे टीवी एक्टर Aditya Deshmukh का एक बयान का हाथ है. आदित्य, फिल्म में राजा दशरथ वाले रोल के लिए कास्ट किए गए थे. हालांकि बाद में वो इससे अलग हो गए. उनकी जगह किसी और एक्टर को फिल्म में कास्ट कर लिया गया. मगर 'रामायण' पर आदित्य का बयान इंटरनेट पर अब वायरल हो रहा है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

आदित्य ने 'पुनर्विवाह' और 'बड़े अच्छे लगते हैं' जैसे टीवी शोज़ में काम किया है. जब 'रामायण' के कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने उन्हें राजा दशरथ के रोल के लिए बुलाया, तो उन्होंने ऑडिशन क्लियर कर लिया. मगर उस वक्त 'सुहागन' सीरियल वालों ने उन्हें शूट के लिए जाने ही नहीं दिया. दोनों की डेट्स आपस में क्लैश कर रही थीं. इस वजह से उन्हें 'रामायण' छोड़नी पड़ी. हालांकि बाद में वो क्रिएटिव डिफरेंस के कारण 'सुहागन से भी अलग हो गए. तब उन्होंने 'रामायण' के मेकर्स को दोबारा अप्रोच किया. मगर तब तक उनकी जगह भर चुकी थी और इस बात का अफ़सोस आदित्य को आज तक होता है.

ख़ैर, दो साल पहले आदित्य ने टेली टॉक इंडिया यूट्यूब चैनल को एक इंटरव्यू दिया था. उसमें उन्होंने बताया कि वो राजा दशरथ का यंगर वर्जन प्ले कर रहे थे. वहीं उनका उम्रदराज वर्जन अरुण गोविल ने निभाया है. इसी बातचीत के दौरान आदित्य ने कहा कि 'रामायण' को रावण के पॉइंट ऑफ व्यू से बनाया जा रहा है. इस कारण मेकर्स उनके कैरेक्टर में भी कुछ बदलाव करवाना चाहते थे.

Advertisement

अब आदित्य ने ये बातें दो साल पहले कही थीं. वो भी तब, जब वो फिल्म का हिस्सा बने ही नहीं थे. मगर उनकी क्लिप सोशल मीडिया पर अब वायरल हो रही है. लोगों का कहना है कि मेकर्स रावण के किरदार को लेकर हमदर्दी जताना चाहते हैं. कुछ का कहना है कि यश खुद इसके प्रोड्यूसर हैं, इसलिए नमित मल्होत्रा फैन सर्विस करने में लगे हुए हैं. हालांकि अभी ये बात पुख्ता तरीके से कह पाना मुश्किल है. क्योंकि फिल्म के जो भी एसेट्स अब तक बाहर आए हैं, उन्हें देखकर ऐसा नहीं लग रहा. इसलिए हमें कोई भी राय कायम करने से पहले फिल्म की रिलीज़ का इंतज़ार करना चाहिए.  

वैसे, अप्रैल 2026 में यूएस के एक इवेंट में डायरेक्टर नितेश तिवारी ने भी कुछ इसी तरह की बातें कही थीं. उन्होंने बताया कि रावण एक जबरदस्त वॉरियर था. अच्छा म्यूजिशियन था. स्कॉलर था और दयालु राजा भी. वो बहुत बड़ा शिव भक्त था. उनके मुताबिक, रावण में एक विलन होने से कहीं ज्यादा खूबियां थीं. इसलिए उन सभी पहलुओं को फिल्म में दिखाना ज़रूरी है. ऐसा इसलिए ताकि लोगों को समझ आए कि किसी में चाहे कितनी खूबियां हों, अहंकार सब तबाह कर देता है. जहां तक फिल्म की बात है, 'रामायण' का पहला पार्ट इस साल 30 अक्टूबर को रिलीज़ होगा. 

Advertisement

वीडियो: 'रामायण', 'वाराणसी' पर पैसा लगाने से क्यों डर रहे OTT प्लैटफॉर्म्स?

Advertisement