The Lallantop

मिलर ने बुमराह-अर्शदीप की मेहनत पर फेरा पानी, पहले भी दे चुके हैं भारतीय गेंदबाजों को दर्द

साउथ अफ्रीका (South Africa) के बैटर डेविड मिलर (David Miller) ने भारत (India) के खिलाफ सुपर 8 मैच में धुआंधार बैटिंग की. वह मैच में शानदार 63 रन बनाकर आउट हुए.

Advertisement
post-main-image
डेविड मिलर ने भारत के खिलाफ सुपर 8 मैच में शानदार बैटिंग की. (फोटो- PTI)

टी20 इंटरनेशनल में डेविड मिलर (David Miller) की फेवरेट साइड टीम इंडिया (Team India) है. वह भारत के खिलाफ बड़े आसानी से रन बनाते हैं. भारतीय टीम में कितने ही धुरंधर बॉलर हों, लेकिन मिलर के खिलाफ वे स्ट्रगल करते हैं. मिलर भारत के विरुद्ध तब तक आउट नहीं होते, जब तक खुद गलती न करें. डेविड मिलर T20I में भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बैटर हैं. 22 फरवरी को भारत के खिलाफ सुपर 8 मैच में उन्होंने फिर दिखाया कि इंडिया उनकी फेवरेट साइड क्यों है? इस मुकाबले में उन्होंने धुआंधार बैटिंग करते हुए 63 रन बनाए.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
26 गेंदों पर जड़ा पचासा

भारत के खिलाफ सुपर 8 मैच में साउथ अफ्रीका की शुरुआत अच्छी नहीं रही. बुमराह और अर्शदीप की दमदार बॉलिंग से 3 विकेट 20 रन पर ढेर हो गए. इसके बाद, किलर मिलर पांचवें नंबर पर बैटिंग करने आए. उन्होंने आते ही इंडियन बॉलर्स को टारगेट किया. दूसरे छोर से डेवाल्ड ब्रेविस ने उनका साथ दिया. मिलर ने तूफानी बैटिंग करते हुए महज 26 गेंदों पर पचासा जड़ दिया.

ये भी पढ़ें: अक्षर पटेल को अहमदाबाद में इग्नोर कर क्या टीम इंडिया ने कर दी गलती?

Advertisement

उनकी इस ताबड़तोड़ पारी से साउथ अफ्रीका के स्कोर को पंख लग गए. एक समय उसे 150 रन का टोटल मुश्किल लग रहा था. लेकिन, यह मिलर की बैटिंग का कमाल था, जिसके चलते साउथ अफ्रीका 187 रन बनाने में सफल रहा. मिलर 63 रन बनाकर आउट हुए. उन्होंने अपनी पारी में 7 चौके और 3 छक्के उड़ाए.

मिलर की फेवरेट साइड टीम इंडिया

किलर मिलर भारत के खिलाफ खेलना पसंद करते हैं. उन्हें भारत के खिलाफ रन बनाना पसंद है. वह दुनिया के दूसरे बैटर हैं, जिन्होंने भारत के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन स्कोर किए हैं. T20I में मिलर ने भारत के विरुद्ध 29 मैचों में 626 रन बनाए हैं. उनका हाईएस्ट स्कोर 106 रन नॉट आउट है. उन्होंने टीम इंडिया के अगेंस्ट 1 सेंचुरी और 3 हाफ सेंचुरी लगाई हैं.

टी20 वर्ल्ड कप में डेविड मिलर

डेविड मिलर मिडिल ऑर्डर में बैटिंग करते हैं. वह मध्यक्रम में साउथ अफ्रीका की मजबूत दीवार हैं. टीम को हमेशा मिलर पर भरोसा रहता है और वह भरोसे पर खरे उतरते हैं. वह लंबे समय से प्रोटियाज टीम के भरोसेमंद बैटर बने हुए हैं. टी20 वर्ल्ड कप 2026 में उन्होंने एक बार फिर अपनी उपयोगिता साबित की. मौजूदा वर्ल्ड कप में वह 4 मैचों में 146 रन बना चुके हैं. उनका स्ट्राइक रेट 162 से ज्यादा है. इससे पता चलता है कि मिलर बड़े टूर्नामेंट के बड़े प्लेयर हैं.

Advertisement

वीडियो: भारत ने जीता U19 वर्ल्ड कप, वैभव सूर्यवंशी चमके

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement