The Lallantop

स्मृति होंगी इंग्लैंड में एक्स फैक्टर! टीम इंडिया लगातार दूसरा मैच जीती

ICC Women's T20 World Cup : टीम इंडिया ने नीदरलैंड्स को 95 रनों से रौंदा. इस दौरान ओपनर Smriti Mandhana ने फिर लगाई फिफ्टी. पाकिस्तान के ख‍िलाफ भी स्मृति ने 68 रन बनाए थे .

Advertisement
post-main-image
स्मृति मंधाना ने नीदरलैंड्स के ख‍िलाफ 74 रनों की पारी खेली. (फोटो-AFP)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • भारत ने नीदरलैंड्स के खिलाफ 5 विकेट पर 209 रन बनाए जिसमें स्मृति मंधाना ने 74 रन और शेफाली वर्मा ने 55 रनों की पारी खेली।
  • स्मृति मंधाना का इंग्लैंड में टी20आई करियर प्रभावशाली है जहां उन्होंने 7 हाफ सेंचुरी और 1 सेंचुरी बनाई है।
  • टीम इंडिया ने नीदरलैंड्स के खिलाफ मुकाबला 95 रन से जीता और अब 21 जून को साउथ अफ्रीका से मुकाबला करेगी।

स्मृति मंधाना को इंग्लैंड बहुत भाता है. T20I में उनका इंग्लिश धरती पर रिकॉर्ड शानदार है. ICC विमेंस वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के लिए ये फेवर में जा रहा है. पाकिस्तान के ख‍िलाफ 68 रनों की पारी खेलने के बाद स्‍मृति ने नीदरलैंड्स के ख‍िलाफ भी शानदार बैटिंग की. उन्होंने डच टीम के ख‍िलाफ 74 रनों की पारी खेली. पहले विकेट के लिए उन्होंने शेफाली वर्मा के साथ 115 रनों की पार्टनरश‍िप की.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

टीम इंडिया ने इसके दम पर 5 विकेट पर 209 रन बनाए. इस दौरान शेफाली वर्मा ने भी 55 रनों की दमदार पारी खेली. उन्होंने 38 गेंदों की पारी में 10 चौके लगाए. वहीं, स्मृति ने 74 रनों की पारी के लिए 47 गेंदें लीं. इस दौरान उन्होंने 11 चौके और 1 छक्का लगाया. अंत में ऋचा ने भी 8 गेंदों में 20 रन की पारी खेली. हालांकि, स्मृति और शेफाली ने ऐसी शुरुआत दिला दी थी कि टीम इंडिया को 200 का आंकड़ा पार करने में बहुत मेहनत नहीं लगी.

ये भी पढ़ें : स्पेन को रोकने वाले वोजिन्हा मां को वीजा नहीं दिला पाए, अमेरिका ने कहा, ‘मां को हम लाएंगे’!

Advertisement
स्मृति का रिकॉर्ड इंग्लैंड में शानदार

कमाल की बात ये है कि स्मृति का रिकॉर्ड भी इंग्लैंड में शानदार है. उन्होंने अपने T20I करियर की एकमात्र सेंचुरी भी इंग्लिश धरती पर ही लगाई है. इसके अलावा, उन्होंने यहां 7 हाफ सेंचुरीज भी लगाई हैं. स्मृति का औसत भी इंग्लैंड में 41.68 है. 21 मुकाबलों में उन्होंने यहां पर 792 रन बनाए हैं.

वहीं, मैच की बात करें तो, टीम इंडिया के 209 रन के जवाब में डच टीम 114 रन ही बना सकी. 17.3 ओवर में ही टीम ऑलआउट हो गई. इस दौरान श्री चरणी ने 4 और शेफाली वर्मा ने 3 विकेट झटके. शेफाली वर्मा ने मैच के दौरान ऑलराउंड प्रदर्शन किया. इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने वर्ल्ड कप अभि‍यान की शुरुआत जीत के साथ कर ली है. अब उन्हें 21 जून को साउथ अफ्रीका से भि‍ड़ना है.

वीडियो: स्मृति मंधाना ने विराट कोहली को इस रिकॉर्ड में पीछे छोड़ दिया

Advertisement

Advertisement