The Lallantop

ऑस्ट्रेलिया को हराना है तो शेफाली-स्मृति को चलना होगा, क्या है सेमीफाइनल का मैथ्स?

ऑस्ट्रेलिया टीम इस समय कमाल के फॉर्म में हैं. उन्होंने अब तक चार मैच खेले हैं और चारो ही जीते हैं. और यह जीत सिर्फ जीत नहीं है बल्कि बड़ी जीत हैं. उनके फॉर्म को देखते हुए यह अंदाजा लगाना मुश्किल नहीं है कि भारत के लिए यह मैच एक कड़ी चुनौती होने वाला है.

Advertisement
post-main-image
स्मृति मंधाना टी20 वर्ल्ड कप में संघर्ष कर रही हैं. (Photo-PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • टी20 वर्ल्ड कप में भारत का अगला मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से है, जो सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए निर्णायक माना जा रहा है।
  • भारत की टीम को सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए बड़े अंतर से बांग्लादेश के खिलाफ जीत हासिल करनी पड़ी और स्मृति मंधाना का खराब फॉर्म चिंता का विषय है।
  • शेफाली वर्मा के बेहतर प्रदर्शन से भारत को उम्मीद है, जबकि ऑस्ट्रेलिया की मजबूत फॉर्म और नेट रन रेट भारत के लिए चुनौती बढ़ा रहे हैं।

टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम का सामना अब ऑस्ट्रेलिया से होना है. भारत के लिए यह करो या मरो का मैच है. इस मैच का परिणाम ही तय करेगा कि भारतीय टीम सेमीफाइनल में जाएगी या नहीं? इस मैच से पहले भारत के लिए अच्छी खबर यह है कि शेफाली वर्मा दमदार फॉर्म में आ गई हैं. लेकिन, टेंशन की बात यह है कि स्मृति मंधाना लगातार दो मुकाबलों में शुरुआत मिलने के बाद जल्दी आउट हो गई हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
शेफाली वर्मा की फिफ्टी

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच से भारतीय टीम का सामना बांग्लादेश से था. भारत के लिए यह मैच भी करो या मरो का मैच था. उन्हें यहां सिर्फ जीतना नहीं था बल्कि बड़े अंतर से जीतना था. इसके लिए जरूरी था कि पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत बड़ा स्कोर बनाए. इसकी जिम्मेदारी टीम के ओपनर्स पर थी. एक ओर से शेफाली वर्मा ने अपने धमाकदार अंदाज में बल्लेबाजी की. उन्होंने यहां 34 गेंद खेली और 53 रन ठोक डाले. इस पारी में शेफाली ने 8 चौके और एक छक्का जमाया. पचासा जमाने के बाद वह नाहिदा अख्तर की गेंद पर आउट हो गईं. इस पारी ने टीम इंडिया मैनेजमेंट और फैंस को राहत दी है. क्योंकि अगला मैच ऑस्ट्रेलिया से है. ऐसे में उनका ये फॉर्म उस मैच में बहुत काम आने वाला है.

फॉर्म में नहीं है स्मृति 

लेकिन, स्मृति का बल्ला पिछले दो मुकाबलों में नहीं चला है. बांग्लादेश के ख‍िलाफ भी वो सिर्फ 6 गेंदें ही खेल सकीं. 8 रन बनाकर वह पवेलियन लौट गईं. इससे पहले, साउथ अफ्रीका के खिलाफ भी स्मृति केवल 17 ही रन बना पाई थीं. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में स्मृति का चलना बहुत जरूरी है. टीम की बल्लेबाजी में वह रीड की हड्डी हैं. कहीं न कहीं उनकी पारी ही टीम की बल्लेबाजी की टोन सेट करेगी. ऐसे में उनका खराब फॉर्म भारत के लिए टेंशन की बात है. बांग्लादेश के खिलाफ जीत के बाद स्मृति काफी समय तक ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज मैथ्यू हेडन से बात करती नजर आई थीं. दोनों बल्लेबाजी को लेकर चर्चा कर रहे थे. शायद यही टिप्स स्मृति के काम आ जाएं. 

Advertisement

यह भी पढ़ें- टीम इंडिया के नाम अनचाहा रिकॉर्ड, ऐसे कैसे सेमीफाइनल में पहुंचेंगे? 

भारत के सेमीफाइनल का गण‍ित

इधर, ऑस्ट्रेलियाई टीम कमाल के फॉर्म में हैं. उन्होंने अब तक चार मैच खेले हैं. चारों में उन्होंने एकतरफा जीत दर्ज की है. उनके फॉर्म को देखते हुए यह अंदाजा लगाना मुश्किल नहीं है कि भारत के लिए यह मैच एक कड़ी चुनौती होने वाला है. उनका नेट रन रेट भी भारत से बहुत बेहतर है. यानी अगर भारत वो मुकाबला जीत भी जाता है तो वो अगर-मगर की गण‍ित में फंंस जाएगा. साउथ अफ्रीकी टीम ने नीदरलैंड्स को 88 रनों से हराकर अपना नेट रन रेट सुधार लिया है. अब उनका मुकाबला 28 जून को बांग्लादेश से है. ऐसे में टीम इंडिया को ये भी मनाना होगा कि बांग्लादेश के ख‍िलाफ साउथ अफ्रीका बड़ी जीत दर्ज न कर पाए. 

वीडियो: जसप्रीत बुमराह को इतना सेलिब्रेट क्यों नहीं करते?

Advertisement

Advertisement