The Lallantop

IPS अधिकारी महेश दीक्षित कौन हैं? जो इंटेलिजेंस ब्यूरो की कमान संभालेंगे

Intelligence Bureau Chief Mahesh Dixit: देश की आंतरिक सुरक्षा और खुफिया एजेंसी इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) के नए डायरेक्टर महेश दीक्षित होंगे. केंद्र सरकार ने 1993 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी महेश दीक्षित को नया आईबी प्रमुख नियुक्त किया है.

Advertisement
post-main-image
इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) के अगले डायरेक्टर के तौर पर सीनियर IPS अधिकारी महेश दीक्षित को नियुक्त किया गया है. (फोटो-इंडिया टुडे)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • महेश दीक्षित को इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) के अगले डायरेक्टर के रूप में नियुक्त किया गया है, जो वर्तमान निदेशक तपन कुमार डेका के स्थान पर 30 जून 2024 से दो साल के कार्यकाल के लिए पद संभालेंगे।
  • तपन कुमार डेका का कार्यकाल जून 2024 में समाप्त हो रहा है, और महेश दीक्षित की नियुक्ति इस समय बढ़ती आंतरिक सुरक्षा चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए हुई है, जिनमें आतंकवाद और सीमा-पार घुसपैठ शामिल हैं।
  • महेश दीक्षित के अध्यक्ष बनने से भारत की आंतरिक खुफिया क्षमता में सुधार और आतंकवाद-रोधी अभियानों की मजबूती की उम्मीद जताई जा रही है, जिससे एजेंसी की राष्ट्रीय सुरक्षा में भूमिका और प्रभावी होगी।

इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) के अगले डायरेक्टर के तौर पर सीनियर IPS अधिकारी महेश दीक्षित को नियुक्त किया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली कैबिनेट की अपॉइंटमेंट कमेटी ने उनकी नियुक्ति को मंजूरी दे दी. IB देश की सबसे पुरानी और आंतरिक खुफिया एजेंसी है. महेश दीक्षित वर्तमान IB डायरेक्टर तपन कुमार डेका का कार्यकाल पूरा होने के बाद उनकी जगह लेंगे. तपन कुमार को 2022 में नियुक्त किया गया था. इसके बाद जून 2024 और जून 2025 में उन्हें एक-एक साल का एक्सटेंशन मिला. वे 30 जून को रिटायर हो रहे हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
पद संभालने से दो साल का कार्यकाल

दीक्षित का कार्यकाल पद संभालने की तारीख से दो साल का होगा या अगले आदेश तक, जो भी पहले हो. तेलंगाना कैडर के 1993 बैच के अधिकारी दीक्षित ऐसे समय में एजेंसी की कमान संभाल रहे हैं, जब आंतरिक सुरक्षा से जुड़ी चुनौतियां बदल रही हैं. इंडिया टुडे से जुड़े मंजीत नेगी की रिपोर्ट के मुताबिक, दीक्षित के पास इंटेलिजेंस ऑपरेशन और आंतरिक सुरक्षा का काफी अनुभव है. उन्होंने श्रीनगर में IB के सब्सिडियरी इंटेलिजेंस ब्यूरो (SIB) के प्रमुख के तौर पर साल बिताए.

intelligence_bureau_chief_mahesh_dixit
 महेश दीक्षित IB के नए डायरेक्टर होंगे. (फोटो-ANI)

सब्सिडियरी इंटेलिजेंस ब्यूरो का अधिकार क्षेत्र जम्मू-कश्मीर और लेह तक फैला है. अधिकारियों का कहना है कि अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद के समय में आंतरिक स्थिरता बनाए रखने और क्षेत्रीय सुरक्षा खतरों पर नजर रखने में उन्होंने अहम भूमिका निभाई.

Advertisement
दीक्षित ने कई जिम्मेदारियां संभाली

अधिकारी महेश दीक्षित जमीनी स्तर पर मजबूत इंटेलिजेंस नेटवर्क और आतंकवाद-रोधी अभियानों में महारत के लिए पहचाने जाते हैं. उन्होंने इंटेलिजेंस ब्यूरो में कई संवेदनशील जिम्मेदारियां संभाली हैं, जिनमें वामपंथी उग्रवाद और सीमा-पार घुसपैठ से जुड़े मामले शामिल हैं.

ये भी पढ़ें: 'इंदिरा सरकार में बेरोजगारी, महंगाई... ', पहली बार कक्षा 9 की किताब में जोड़ा इमरजेंसी पर चैप्टर

जम्मू-कश्मीर में उनके लंबे और व्यापक फील्ड अनुभव से उम्मीद की जा रही है कि देश की शीर्ष घरेलू खुफिया एजेंसी के प्रमुख का पद संभालने के बाद वे पाकिस्तान समर्थित आतंकवाद, कट्टरपंथ और नार्को-टेरर नेटवर्क से निपटने के लिए एजेंसी की कार्यशैली को नई दिशा देंगे.

Advertisement

वीडियो: जहां रची गई केतन के मर्डर की साजिश, उस कैफ़े का वीडियो आया सामने

Advertisement