The Lallantop

'सिया ने बार-बार कहा था, केतन पसंद है', बेटी पर लगे आरोपों पर मां-बाप पहली बार बोले

Pune Ketan Agarwal Murder Case: हत्याकांड के बाद सिया गोयल के माता-पिता का बयान आया है. सिया के पिता ने कहा कि अगर कोर्ट में सिया पर लगे आरोप साबित होते हैं, तो उसे कड़ी सजा दी जाए.

Advertisement
post-main-image
सिया गोयल के माता-पिता का बयान आया. (फोटो- इंडिया टुडे)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • पुणे में केतन अग्रवाल की हत्या मामले में उनकी मंगेतर सिया गोयल के माता-पिता ने पहली बार बयान दिया है, जिसमें उन्होंने सिया और चेतन चौधरी के रिश्ते के बारे में अनजान रहने का दावा किया है।
  • सिया के माता-पिता ने बताया कि केतन से शादी तय करने से पहले उन्होंने कई बार सिया से इस संबंध में सहमति ली थी और उन्हें किसी अन्य रिश्ते की जानकारी नहीं थी।
  • सिया के पिता ने कहा कि आरोपों के कारण उनकी बेटी ICU में भर्ती हुई और यदि आरोप साबित होते हैं तो सिया को कड़ी सजा मिलनी चाहिए।

पुणे में केतन अग्रवाल हत्याकांड में अब उनकी मंगेतर सिया गोयल के माता-पिता का पहला बयान सामने आया है. उन्होंने दावा किया कि उन्हें अपनी बेटी सिया और उसके कथित बॉयफ्रेंड चेतन चौधरी के रिश्ते के बारे में जानकारी नहीं थी. सिया के पेरेंट्स का यह भी दावा है कि केतन से शादी तय करने से पहले सिया ने कई बार कहा था कि उसे केतन पसंद है और वो उससे शादी करना चाहती है. साथ ही यह भी बताया कि वो किसी और के साथ किसी रिलेशनशिप में भी नहीं है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

सिया के माता-पिता ने ये सारी जानकारी इंडिया टुडे टीवी से बात करते हुए दीं. रिपोर्ट के मुताबिक, सिया की मां पूजा गोयल ने इस बात की पुष्टि की सिया और चेतन की मुलाकात एक क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान हुई थी और दोनों एक-दूसरे को सिर्फ जानते भर थे. पूजा ने इस बात पर जोर देकर कहा कि परिवार दोनों की ‘दोस्ती’  के बारे में जानता है. उन्होंने यह भी दावा किया केतन के साथ शादी करने से पहले परिजन ने कई दफा सिया की सहमति ली थी. सिया की मां ने टीवी से बात करते हुए कहा,

'सिया की शादी तय करने से पहले हमने उससे कम से कम 10 बार पूछा था. हमने उससे कहा कि सिया हम तुम्हारी शादी का प्लान बना रहे हैं. क्या तुम केतन को पसंद करती हो? क्या तुम इस शादी के लिए आगे बढ़ना चाहती हो? हर बार उसने हमसे कहा, हां, मैं केतन को पसंद करती हूं.’

Advertisement

सिया की मां ने बताया कि सिया की ओर से ऐसा कोई संकेत नहीं मिला कि वो केतन से शादी नहीं करना चाहती या वो किसी और के साथ रिलेशनशिप में थी. पूजा ने बताया कि सिया ने अपने जवाब में कहा,

‘हां मम्मी. मुझे सब पसंद है और मैं उससे शादी करना चाहती हूं. मेरा किसी और के साथ कोई रिलेशन नहीं है.’

सिया के पिता प्रवीण गोयल ने भी इस मामले पर बात की. उन्होंने सिया के चेतन के साथ कथित रिलेशनशिप के बारे में कोई जानकारी होने से इनकार कर दिया. प्रवीण ने दावा किया कि उन्होंने चेतन को पहले कभी नहीं देखा और ना ही वो उससे कभी मिले थे. इंडिया टुडे से बात करते हुए सिया के पिता ने कहा,

Advertisement

‘मैंने चेतन चौधरी को पहले कभी नहीं देखा था. मैंने उससे कभी बात नहीं की थी. हमें सिया और केतन के रिलेशनशिप के बारे में कोई जानकारी नहीं थी.’

केतन के परिवार ने दिखाई सिया में दिलचस्पी

सिया के पिता ने कहा कि गोवा में एक शादी के दौरान केतन के परिवार ने सिया में दिलचस्पी दिखाई थी. उस समय सिया मात्र 19 साल की थी. इसलिए परिवार ने शादी से मना कर दिया. कुछ समय बाद कर्जत में हो रही एक शादी के दौरान यह रिश्ता सिया के लिए फिर आया. बाद में दोनों परिवारों ने इस पर सहमति जताई और फरवरी में सगाई हो गई. प्रवीण ने बताया कि वो केतन को अपने बेटे की तरह मानने लगे थे और केतन भी उन्हें ‘पापा जी’ कहकर बुलाते थे. 

सिया के पिता ने उस आरोप का भी जिक्र किया, जिसमें केतन ने अपने पिता से सिया के फोन के बार-बार व्यस्त आने की शिकायत की थी. प्रवीण ने कहा कि अग्रवाल परिवार ने उनसे कभी भी इस बात की शिकायत नहीं की थी. सिया के माता-पिता ने यह भी दावा किया कि उन्होंने दोनों के बीच कभी कोई अनबन नहीं देखी थी. यहां तक कि दोनों रोजाना वीडियो कॉल पर बात करते थे. गोयल कपल ने बातचीत के दौरान दावा किया कि लोहागढ़ ट्रैकिंग का प्लान केतन का था, जहां पर उसकी हत्या हुई.

सिया की मां पूजा गोयल बताया कि सिया इस ट्रिप से हिचकिचा रही थी, क्योंकि अगले ही दिन कपल को महाबलेश्वर जाना था. लेकिन केतन ने ही उसे ट्रैक पर जाने के लिए मनाया था. पूजा ने कहा कि इस बात की पुष्टि सिया के फोन चैट्स से होगी. सिया के पिता का कहना है कि बेटी पर लगे इन आरोपों को वो बर्दाश्त नहीं कर पाए. इसलिए उन्हें ICU में एडमिट करना पड़ गया था. हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि अगर ये आरोप कोर्ट में साबित हो जाते हैं, तो सिया को कड़ी सजा मिलनी चाहिए.

वीडियो: जहां रची गई केतन के मर्डर की साजिश, उस कैफ़े का वीडियो आया सामने

Advertisement