The Lallantop

श्रीलंका में साई सुदर्शन ने लगाई सेंचुरी, नंबर 3 की दावेदारी मजबूत

श्रीलंका के दौरे के लिए अब तक टीम का ऐलान नहीं किया गया है. हालांकि, साई सुदर्शन और ध्रुव जुरेल के चयन की बहुत ज्यादा संभावना है. ऐसे में उन दोनों के लिए यह टेस्ट मैच काफी अहम था.

Advertisement
post-main-image
साई सुदर्शन ने श्रीलंका ए के खिलाफ जमा दिया शतक. (Photo-PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • भारतीय टीम अगस्त में श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी, जो वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा होगी और इसका पहला मैच गॉल में आयोजित होगा।
  • भारतीय खिलाड़ी श्रीलंका क्रिकेट के माहौल और पिच की स्थिति के अनुभव के लिए मैच से एक महीने पहले ही वहां अभ्यास कर रहे हैं, जिससे उनकी तैयारी बेहतर हो।
  • साई सुदर्शन और ध्रुव जुरेल जैसे खिलाड़ियों ने हाल ही में प्रदर्शन किया है, जिससे उनकी श्रीलंका के दौरे के लिए टीम में चयन की संभावना बढ़ गई है।

भारतीय टीम को अगस्त में श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलनी है. यह सीरीज श्रीलंका में ही होनी है. भारत के लिए अच्छी खबर यह है कि सीरीज से एक महीने पहले ही भारतीय खिलाड़ी वहां अपना रंग जमा रहे हैं. इंडिया ए के लिए खेलते हुई साई सुदर्शन ने यहां शतकीय पारी खेली. सिर्फ इतना ही नहीं, कप्तान ध्रुव जुरेल ने भी यहां कमाल का प्रदर्शन किया.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
साई सुदर्शन का शतक

श्रीलंका के दौरे के लिए अब तक टीम का ऐलान नहीं किया गया है. हालांकि, साई सुदर्शन और ध्रुव जुरेल के चयन की बहुत ज्यादा संभावना है. साई सुदर्शन हाल के दिनों में टीम इंडिया के नंबर 3 बैटर के रूप में खेल रहे हैं. हालांकि, अब तक नंबर 3 पर खेलते हुए उन्होंने एक भी सेंचुरी नहीं लगाई है. लेकिन, यहां आई सेंचुरी उनकी नंबर 3 की दावेदारी को जरूर मजबूत कर देगा. जुरेल के लिए भी ये सीरीज काफी अहम है. भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. साई सुदर्शन, आयुष पांडे के साथ ओपनिंग करने उतरे.

दोनों ने अच्छी शुरुआत दिलाते हुए पहले विकेट के लिए 78 रन की साझेदारी की. इसके बाद साई को ऋतुराज गायकवाड़ का साथ मिला. उनके साथ साई ने तीसरे विकेट के लिए 90 रन की साझेदारी की. गायकवाड़ 22 रन बनाकर आउट हुए. साई एक छोर से टिके रहे. उन्होंने अपनी पारी में 19 चौके लगाए. वह काफी कॉन्फिडेंस में दिख रहे थे और श्रीलंकाई गेंदबाजों को काफी परेशान भी कर रहे थे. साई ने 175 गेंदों में 132 रन की पारी खेली. वह चामिका गुनासेकरा का शिकार बने.

Advertisement
ध्रुव जुरेल ने भी लगाई फिफ्टी

साई के आउट होने के बाद कप्तान ध्रुव जुरेल ने पारी संभाली. उन्होंने शेख रखीद के साथ मिलकर श्रीलंकाई बल्लेबाजों को काफी परेशान किया. दिन के आखिर तक वह क्रीज पर जमे रहे. दोनों के बीच 198 रनों की साझेदारी हो चुकी है. ध्रुव 68 रन बनाकर नाबाद हैं, वहीं शेख ने भी 53 रन बनाए. दिन के आखिर में टीम ने चार विकेट खोकर 333 रन बना लिए हैं. खिलाड़ियों को गॉल की पिच पर जो अनुभव मिल रहा है, वह टीम को टेस्ट सीरीज में काम आएगा.  देवदत्त पडिक्कल और ऋतुराज गायकवाड़ भी इस मैच का हिस्सा थे. हालांकि, दोनों कुछ खास नहीं कर पाए. देवदत्त ने 12 वहीं ऋतुराज ने 22 रन बनाए.

यह भी पढ़ें- ओलंपिक एथलीट्स को अब मिलेगा पैसा, IOC ने 130 साल पुरानी परंपरा तोड़ी 

भारतीय टीम को अगस्त में श्रीलंका जाना है. इस दौरे पर दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी. यह सीरीज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा है. पहला मैच गॉल में ही खेला जाएगा. अनऑफिशियल टेस्ट मैच भी यहीं खेला जा रहा है. दूसरे टेस्ट मैच के लिए फिलहाल वेन्यू फाइनल नहीं है. बहुत संभावना है कि ये मुकाबला सिन्हालीज स्पोर्ट्स क्लब, सेंट्रल कोलंबो में खेला जाए. इस सीरीज के अलावा यहां तीन टी20 मुकाबले भी खेले जाएंगे. 

Advertisement

वीडियो: भारत में जन्मे निखिल चौधरी ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए खेलेंगे?

Advertisement