The Lallantop

स्मृति मंधाना टीम इंडिया की कप्तान बनीं, BCCI ने कहा, 'नया दौर शुरू'

Indian Women cricket team captain Smriti Mandhana: स्मृति मंधाना को भारतीय महिला क्रिकेट टीम की नई कैप्टन बनाया गया है. BCCI ने स्मृति की नियुक्ति का ऐलान किया. आज सुबह ही हरमनप्रीत कौर ने टीम इंडिया की कप्तानी छोड़ने की घोषणा की थी.

Advertisement
post-main-image
स्मृति पिछले कई वर्षों से भारतीय टीम की सबसे अहम खिलाड़ियों में शामिल रही हैं. (Courtesy-इंडिया टुडे)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • भारतीय महिला क्रिकेट टीम की नई कप्तान स्मृति मंधाना होंगी, जिन्हें BCCI ने तीनों फॉर्मेट में टीम इंडिया की कमान सौंपने का आधिकारिक ऐलान किया है।
  • हरमनप्रीत कौर ने कप्तानी छोड़ने की घोषणा की जिसके बाद से स्मृति मंधाना को नई कप्तान बनाए जाने की अटकलें तेज हुईं और उन्होंने पिछले छह वर्षों तक वाइस कैप्टन के रूप में काम किया।
  • स्मृति मंधाना की कप्तानी में अब पहली चुनौती जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 और वनडे सीरीज होगी, जिसमें उन्होंने टीम का नेतृत्व करते हुए खेलनी होगी, और शेफाली वर्मा एवं दीप्ति शर्मा उप-कप्तान बनाए गए हैं।

भारत की स्टार बैटर स्मृति मंधाना महिला क्रिकेट टीम की नई कप्तान होंगी. BCCI ने मंगलवार, 6 अक्टूबर को आधिकारिक तौर पर ऐलान किया कि स्मृति तीनों फॉर्मेट में टीम इंडिया की कमान संभालेंगी. बोर्ड के मुताबिक, टीम अब एक नए दौर में प्रवेश कर रही है.

Advertisement
स्मृति बनीं नई कप्तान

इससे पहले मंगलवार को ही हरमनप्रीत कौर ने तीनों फॉर्मेट से टीम इंडिया की कप्तानी छोड़ने की घोषणा की थी. इसके बाद से ही अटकलें शुरू हो गई थीं कि स्मृति अगली कप्तान होंगी. स्मृति लगभग छह साल से टीम में वाइस कैप्टन की जिम्मेदारी संभाल रही थीं. 

BCCI ने अपने बयान में कहा कि स्मृति मंधाना ने बतौर कप्तान खुद को साबित किया है. उनकी कप्तानी में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 2024 और 2026 में विमेंस प्रीमियर लीग का खिताब जिताया. हरमनप्रीत की गैरमौजूदगी में स्मृति ने टीम इंडिया की जिम्मेदारी भी बखूबी निभाई.

Advertisement
कप्तान बनने पर स्मृति का रिएक्शन

स्मृति मंधाना ने इस जिम्मेदारी को खुद के लिए सम्मान की बात बताया. उन्होंने कहा,

भारत की कप्तानी की जिम्मेदारी मिलना बहुत सम्मान की बात है. भारत का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए हमेशा से बहुत मायने रखता है. अब मुझे नई जिम्मेदारी मिली है. यह भी मेरे लिए बहुत कीमती है.

स्मृति ने BCCI, सिलेक्टर्स और अपनी टीम की साथियों का भी आभार जताया. उन्होंने इस मौके पर हरमनप्रीत कौर को भी धन्यवाद कहा. वह सालों तक हरमन की कप्तानी में खेली हैं.

Advertisement

ये भी पढ़ें: हरमनप्रीत कौर ने अचानक किया कप्तानी छोड़ने का ऐलान, परफॉर्मेंस, उम्र या कोई और वजह?

जिम्बाब्वे के खिलाफ टीम का ऐलान

बतौर कप्तान स्मृति मंधाना की पहली परीक्षा जिम्बाब्वे के खिलाफ होगी. BCCI ने जिम्बाब्वे के खिलाफ T-20 और वनडे सीरीज के लिए टीम की घोषणा भी की है. इस सीरीज में स्मृति कप्तान होंगी तो टी20 में शेफाली वर्मा उपकप्तान होंगी. वनडे में उप कप्तानी दीप्ती शर्मा को दी गई है. T20I सीरीज रायपुर में खेली जाएगी. वनडे सीरीज वडोदरा में होगी.

भारत की टी20 टीम में ये खिलाड़ी शामिल होंगे- स्मृति मंधाना (कप्तान), शेफाली वर्मा (उप कप्तान), निकी प्रसाद, हरमनप्रीत कौर, अनुष्का शर्मा, ऋचा घोष , जी कमलिनी, दीप्ति शर्मा, प्रेमा रावत, श्री चरणी, नंदनी शर्मा, क्रांति गौड़, अरुंधति रेड्डी, जिन्तिमणि कलिता, मिन्नू मणि.

भारत की ODI टीम में ये खिलाड़ी शामिल: स्मृति मंधाना (कप्तान), शैफाली वर्मा, प्रतिका रावल, हरमनप्रीत कौर, हरलीन देयोल, तेजल हसब्निस, दीप्ति शर्मा (उप-कप्तान) , ऋचा घोष (WK), यास्तिका भाटिया (WK), वैष्णवी शर्मा, नंदनी शर्मा, श्री चरणी, क्रांति गौड़, सयाली सतघरे, रेणुका ठाकुर.

वीडियो: अचानक 28 हजार फीट नीचे आया विमान, ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट में क्या हुआ था?

Advertisement