T20 World Cup 2026 के पहले सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका की टीम न्यूजीलैंड के हाथों बुरी तरह हार गई. कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले गए इस मैच में प्रोटियाज टीम 9 विकेट से हारी. और टूर्नामेंट से बाहर हो गई. हार के बाद दक्षिण अफ्रीका के हेड कोच शुक्रि कॉनराड ने कहा कि ये हार कोई 'चोक' नहीं थी, बल्कि एक पूरी तरह से 'ब्लडी वॉलपिंग' यानी बुरी तरह की पिटाई थी.
'ये चोक नहीं, बुरी तरह पिटाई... ', साउथ अफ्रीका के कोच ने बड़ी ईमानदारी से सच स्वीकारा
कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले गए पहले सेमीफाइनल मैच में प्रोटियाज टीम 9 विकेट से हारी. और टूर्नामेंट से बाहर हो गई. हार के बाद दक्षिण अफ्रीका के हेड कोच शुक्रि कॉनराड ने बयान दिया है.


हार के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में शुक्रि कॉनराड ने कहा,
“मुझे नहीं लगता कि आज की हार चोकिंग थी. ये तो पूरी तरह से पिटाई थी. चोकिंग तब होती जब हमें थोड़ा सा भी मौका मिलता, थोड़ी सी भी उम्मीद होती. लेकिन आज तो किसी को भी जरा सा भी चांस नहीं मिला.”
हालांकि, कॉनराड ने टीम की तारीफ भी की. उन्होंने कहा,
“अब बहुत सारे लोग काफी कुछ बोलेंगे और ट्रोल करेंगे, लेकिन हमने बहुत कुछ कमाल का किया है. मुझे इन लड़कों पर बहुत गर्व है. जब हम टूर्नामेंट में आए थे, तो बहुत कम लोगों को लगता था कि हम सेमीफाइनल तक भी पहुंच पाएंगे.”
कॉनराड ने माना कि साउथ अफ्रीका की टीम को टूर्नामेंट में पहली हार गलत मैच में मिली. उन्होंने ये भी कहा कि इस हार के लिए ये बहाना नहीं बनाया जा सकता कि टीम ने ज्यादातर मैच अहमदाबाद में खेले थे. वो बोले,
“हमने सच में बहुत गलत समय चुना अपनी खराब परफॉर्मेंस के लिए. साफ है कि हम सारे मैच अहमदाबाद में खेल रहे थे और बाकी जगहों पर एक भी मैच नहीं खेल पाए, इस बारे में बहुत कुछ कहा जा सकता है. लेकिन फिर भी, ये कोई बहाना नहीं है.”
कॉनराड ने कहा कि शुरुआत से ही न्यूजीलैंड ने हम पर दबाव बना लिया था. हम विकेट जल्दी-जल्दी गंवा बैठे, कभी भी रन बनाने का मोमेंटम नहीं बना पाए.
ये हार दक्षिण अफ्रीका के लिए निराशाजनक रही, क्योंकि वो खिताब के मजबूत दावेदार थे. न्यूजीलैंड अब फाइनल में जाएगा, जहां उनका मुकाबला भारत-इंग्लैंड सेमीफाइनल मैच की विनिंग टीम के साथ होगा. फाइनल अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रविवार, 8 मार्च को खेला जाएगा.
वीडियो: क्या वानखेड़े स्टेडियम भारत से ज्यादा इंग्लैंड के लिए लकी है?













.webp?width=275)
.webp?width=275)



.webp?width=120)