The Lallantop

कोच रिकी पोटिंग ने बता दिया, क्यों पंजाब किंग्स को हराना इतना मुश्किल है?

सबसे बड़े रन चेज के मामले में पंजाब किंग्स ने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया. IPL 2024 में पंजाब ने KKR के खिलाफ 262 रनों का टारगेट चेज किया था. इस तरह PBKS ने दो बार सबसे बड़ा टारगेट हासिल करने का करिश्मा किया है.

Advertisement
post-main-image
IPL 2026 में पंजाब किंग्स की टीम प्लेऑफ के करीब पहुंच गई है. (फोटो- PTI)

IPL 2026 में पंजाब किंग्स (Punjab Kings) का दबदबा बरकरार है. श्रेयस अय्यर की कप्तानी में इस सीजन टीम ने अब तक शानदार प्रदर्शन किया है. मौजूदा टूर्नामेंट में पंजाब ने अजेय रहते हुए आधा सफर तय कर लिया है. टीम प्लेऑफ के करीब पहुंच गई है. दो मैच जीतने के बाद, उसकी प्लेऑफ में जगह पक्की हो जाएगी. 25 अप्रैल को पंजाब ने दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के खिलाफ IPL और T20 क्रिकेट इतिहास का सबसे बड़ा टारगेट चेज किया. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

इस सीजन टीम ने जिस तरह से अपोनेंट्स को डोमिनेट किया है, उससे हेड कोच रिकी पोंटिंग बहुत खुश हैं. दिल्ली के खिलाफ रिकॉर्ड जीत के बाद, पोटिंग ने ड्रेसिंग में जाकर कप्तान और टीम की जमकर तारीफ की.

PBKS ने चेज किया सबसे बड़ा टारगेट

25 अप्रैल को IPL 2026 का 35वां मुकाबला DC और PBKS के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया. इस मुकाबले में दिल्ली ने 2 विकेट पर 264 रन बनाए. पंजाब को मैच जीतने के लिए 265 रनों का टारगेट मिला. पंजाब ने करिश्माई प्रदर्शन करते हुए यह लक्ष्य 4 विकेट खोकर 7 गेंद बाकी रहते हासिल कर लिया. यह IPL का ही नहीं, बल्कि ओवरऑल T20 क्रिकेट का सबसे सबसे बड़ा रन चेज है.

Advertisement

इस दौरान, सबसे बड़े रन चेज के मामले में पंजाब किंग्स ने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया. IPL 2024 में पंजाब ने KKR के खिलाफ 262 रनों का टारगेट चेज किया था. इस तरह PBKS ने दो बार सबसे बड़ा टारगेट हासिल करने का करिश्मा किया है. 

ये भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी की बैटिंग पर अब बात ही नहीं होनी चाहिए!

T20 क्रिकेट में तीसरा सबसे बड़ा रन चेज साउथ अफ्रीका के नाम है. दक्षिण अफ्रीका ने 2023 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 259 रनों का टारगेट हासिल किया था. इसके अलावा, 2025 में ब्रिस्बेन हीट ने पर्थ स्कॉर्चर्स के खिलाफ 258 रनों का लक्ष्य, और मिडलसेक्स ने 2023 में सरे के विरुद्ध 254 रनों का टारगेट हासिल किया.

Advertisement
पोटिंग ने बढ़ाया टीम का हौसला

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ ऐतिहासिक जीत हासिल करने के बाद, पंजाब के हेड कोच रिकी पोटिंग ने टीम का हौसला बढ़ाया. इस दौरान उन्होंने कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ की. ड्रेसिंग रूम में उन्होंने प्लेयर्स का मनोबल बढ़ाते हुए कहा,

इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि हम कहां खेलते हैं या किसके साथ खेलते हैं? यह एक अच्छी क्रिकेट टीम है और इसे हराना हमेशा अपोनेंट को मुश्किल होगा, क्योंकि आप एक दूसरे पर जो भरोसा रखते हैं, जिस तरह से क्रिकेट खेलते हैं और विश्वास रखते हैं. यह सब जानते हैं. हमें लगता है कि हम सब आधे सफर तक काफी कॉन्फिडेंट थे. हम जानते थे कि हम अपना बेस्ट देने वाले हैं.

श्रेयस को क्रेडिट

इस दौरान रिकी पोंटिंग ने कप्तान श्रेयस अय्यर की जमकर प्रशंसा की. उन्होंने कहा,

श्रेयस एक बेहतरीन इंसान हैं, और यही वजह है कि मैंने ऑक्शन में उनके लिए इतनी मेहनत की. हमें पता था कि हम इस टीम और फ्रेंचाइजी को फिर से बनाना चाहते हैं, तो श्रेयस हमारे लिए बेहतरीन लीडर साबित होंगे.

पोटिंग के मुताबिक, 

एक बात मैं जानता हूं कि अगर रन चेज के दौरान श्रेयस आखिर में क्रीज पर हैं, तो हम ज्यादा मैच नहीं हारेंगे. आज रात भी, मैं 11वें या 12वें ओवर के आसपास बाहर गया और श्रेयस से कहा, अगर तुम लास्ट तक क्रीज पर रहोगे, तो हम यह मैच जीत जाएंगे. श्रेयस ने फिर से ऐसा ही किया. उन्हें पूरा क्रेडिट. उन पर यकीन करने वाले सभी लड़कों को पूरा क्रेडिट. 

पंजाब किंग्स अजेय

IPL 2026 में पंजाब किंग्स की टीम अब तक अजेय है. टूर्नामेंट में उसने 7 मैच खेले हैं, जिनमें 6 मुकाबलों में जीत दर्ज की. 6 अप्रैल को बारिश की वजह से KKR के खिलाफ मैच नहीं हो पाया. इसके चलते उसे एक पॉइंट शेयर करना पड़ा. इस तरह पंजाब के 7 मैचों से 13 पॉइंट हैं, और टीम पॉइंट्स टेबल पर टॉप पर है. IPL 2026 पंजाब ने अपनी विनिंग स्ट्रीक जारी रखते हुए GT, CSK, SRH, मुंबई इंडियंस, LSG और DC को हराया है.

वीडियो: जसप्रीत बुमराह ने संजू सैमसन को नहीं, तो किसे बताया मैच का टर्निंग पॉइंट?

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement