The Lallantop

डॉनल्ड ट्रंप के डिनर में गोली चलाने वाला आरोपी कौन है? 'टीचर ऑफ द मंथ' रह चुका है

25 अप्रैल की रात को वॉशिंगटन हिल्टन में व्हाइट हाउस कॉरेस्पॉन्डेंट्स डिनर चल रहा था, जिसमें डॉनल्ड ट्रंप के अलावा अमेरिका की फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप, उपराष्ट्रपति जेडी वांस और कई बड़े नेता मौजूद थे. तभी वहां गोली चली.

Advertisement
post-main-image
आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया है. (फोटो- truth social)

अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप (Donald Trump) की डिनर पार्टी में फायरिंग करने वाले आरोपी को पकड़ लिया गया है. आरोपी की पहचान के बारे में सामने आया है कि वह दक्षिणी कैलिफोर्निया में टीचर के तौर पर काम करता है. इसके अलावा वह वीडियो गेम डिवेलपर भी बताया जा रहा है. उसका नाम कोल टॉमस एलन बताया जा रहा है. वह 31 साल का है. शनिवार, 25 अप्रैल की रात को वॉशिंगटन हिल्टन होटल में ‘व्हाइट हाउस कॉरेस्पॉन्डेंट्स डिनर’ चल रहा था, जिसमें डॉनल्ड ट्रंप के अलावा अमेरिका की फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप, उपराष्ट्रपति जेडी वांस और कई बड़े नेता मौजूद थे. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

इसी दौरान कोल टॉमस एलन ने डिनर के पास ही गोली चलाई, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई. सुरक्षाकर्मियों ने एलन को दबोच लिया. उसकी एक फोटो भी सामने आई, जिसमें वह जमीन पर गिरा हुआ है. उसके हाथ बंधे हैं और वह बिना शर्ट के है. आरोपी एलन लॉस एंजेलिस के पास टॉरेंस इलाके का रहने वाला बताया जा रहा है. सीएनएन ने अपनी एक रिपोर्ट में एलन के नाम और फोटो से मेल खाते एक लिंक्डइन प्रोफाइल के हवाले से उसके बारे में बताया है कि वह ‘C2 Education’ नाम के संस्थान में में पार्ट-टाइम टीचर था. 

‘टीचर ऑफ द मंथ’ भी बना था

सीएनएन के मुताबिक, यह इंस्टिट्यूट स्टूडेंट्स को टेस्ट की तैयारी करवाता है. एलन को यहां पर दिसंबर 2024 में ‘टीचर ऑफ द मंथ’ भी चुना गया था. एलन ने 2017 में California Institute of Technology से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बैचलर डिग्री ली थी. इसके बाद उसने पिछले साल California State University-Dominguez Hills से कंप्यूटर साइंस में मास्टर्स किया था. Caltech में पढ़ाई के दौरान 2017 में वह एक लोकल न्यूज रिपोर्ट में भी आया था, जहां उसने व्हीलचेयर के लिए एक इमरजेंसी ब्रेक का प्रोटोटाइप बनाया था.

Advertisement
truth
ट्रंप ने आरोपी की फोटो शेयर की है. (truth social)
कमला हैरिस को दिया था डोनेशन

सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक, रिकॉर्ड्स बताते हैं कि उसने अक्टूबर 2024 में डेमोक्रेट उम्मीदवार कमला हैरिस के राष्ट्रपति चुनाव कैंपेन को 25 डॉलर का छोटा सा डोनेशन भी दिया था. एलन खुद को वीडियो गेम डेवलपर भी बताता था और उसने ‘Bohrdom’ नाम का एक इंडी गेम बनाया था, जो Steam प्लेटफॉर्म पर करीब 1.99 डॉलर में बिकता है. इस गेम के नाम का ट्रेडमार्क उसने 2018 में रजिस्टर भी कराया था. अपने लिंक्डइन (LinkedIn) प्रोफाइल पर उसने यह भी लिखा था कि वह एक दूसरा गेम बना रहा है, जिसका वर्किंग नाम ‘First Law’ है.

हालांकि, डीसी पुलिस की ओर से आरोपी के बारे में आधिकारिक तौर पर ज्यादा कुछ नहीं बताया गया है. वॉशिंगटन डीसी पुलिस के अंतरिम चीफ कैरोल ने कहा कि आरोपी होटल का ही गेस्ट था, लेकिन उसका निशाना कौन था, ये अभी साफ नहीं है. डीसी पुलिस के चीफ पामेला स्मिथ (Pamela Smith) ने बताया कि जांच अभी शुरुआती चरण में है. आरोपी को फिलहाल अस्पताल में जांच के लिए रखा गया है. उसे गोली नहीं लगी है. यूएस अटॉर्नी जेनी पिरो (Jeanine Pirro) ने बताया कि आरोपी पर हथियार रखने और हमला करने के आरोप लगाए गए हैं. हमले के वक्त वह खुद हॉल में मौजूद थीं. उन्होंने यह भी कहा कि सिक्योरिटी चेक सही तरह से काम कर रहा था. इसी वजह से हमले में कोई घायल नहीं हुआ.

वीडियो: ट्रंप ने भारत को Hell-Hole कहा, भारत से पहले ईरान ने ही सुना दिया

Advertisement

Advertisement