The Lallantop

सुवेंदु अधिकारी की रैली से आ रहा था शोर, भड़कीं ममता बनर्जी भाषण छोड़ मंच से उतर गईं

West Bengal Election 2026: मुख्यमंत्री Mamata Banerjee ने आरोप लगाया कि BJP की रैली में लगे लाउडस्पीकर उनकी जनसभा में बाधा डाल रहे हैं. इससे नाराज होकर उन्होंने अचानक अपना भाषण खत्म कर दिया और वहां से जाने से पहले भीड़ से माफी मांगी.

Advertisement
post-main-image
भवानीपुर में ममता बनर्जी (बाएं) और सुवेंदु अधिकारी के समर्थकों के बीच झड़प हो गई. (फोटो: PTI)
author-image
इंद्रजीत कुंडू

पश्चिम बंगाल के भवानीपुर में चुनावी रैली के दौरान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपनी जनसभा को बीच में ही रोक दिया और नाराजगी जाहिर करते हुए मंच से उतर गईं. वजह थी बीजेपी की रैली से आ रहा शोर. ममता ने कहा कि पास में बीजेपी की रैली में लगे लाउडस्पीकरों का शोर जानबूझकर उनकी सभा में खलल डाल रहा था, जिससे उन्हें अपनी बात रखने में परेशानी हो रही थी. ममता इसके बाद गुस्से में मंच से उतर गईं. उनके जाने के बाद गुस्साए टीएमसी कार्यकर्ता बीजेपी की रैली की तरफ बढ़े, जहां दोनों पार्टियों के समर्थकों के बीच जमकर झड़प हुई.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, शनिवार, 25 अप्रैल को बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी की भवानीपुर में रैलियां थी, जो 100 मीटर के दायरे में आयोजित की गई थीं. परेशानी तब शुरू हुई जब पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि BJP की रैली में लाउडस्पीकर का इस्तेमाल करके उनकी जनसभा में बाधा डाली जा रही है. इससे नाराज होकर उन्होंने अचानक अपना भाषण खत्म कर दिया और वहां से जाने से पहले भीड़ से माफी भी मांगी.

ममता ने रैली में आए लोगों से कहा,

Advertisement

आप देख रहे हैं कैसे जानबूझकर शोर मचाया जा रहा है, ताकि मैं यहां मीटिंग न कर सकूं. मां, भाई-बहनों, आप मुझे माफ कर दीजिए. मैं आप सभी से माफी मांगती हूं. मैं कल यहां फिर से रैली करूंगी. इस तरह की असभ्यता मैं बर्दाश्त नहीं कर सकती. मैं आप सबको नमस्कार करती हूं और अब यहां से जा रही हूं.

ममता ने आगे ये भी कहा, 

अगर हो सके तो मुझे वोट दीजिए, मेरा चुनाव चिन्ह नंबर 2 है. लेकिन इस घटना के विरोध में आपको जरूर वोट करना होगा. मुझे मीटिंग तक करने नहीं दी जा रही, जबकि मैंने इसके लिए आधिकारिक तौर पर परमिशन ली है.

Advertisement

उनके जाने के बाद, गुस्साए TMC कार्यकर्ता विरोध करने के लिए सुवेंदु अधिकारी की रैली की तरफ बढ़े, जिससे दोनों तरफ के समर्थकों के बीच तीखी नोकझोंक हुई. हालात तेजी से बिगड़ गए, जिससे सिक्योरिटी फोर्स को दखल देना पड़ा और शांति बहाल करनी पड़ी.

बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी टकराव के वक्त मौके पर मौजूद नहीं थे. बाद में उन्होंने इस अफरा-तफरी के लिए सीएम बनर्जी को जिम्मेदार ठहराया. उन्होंने कहा कि BJP इसका मुंहतोड़ जवाब देगी. BJP नेता अमित मालवीय ने भी टीएमसी पर आरोप लगाए. उन्होंने घटना का एक वीडियो शेयर करते हुए कहा कि अपनी पार्टी की होने वाली हार के डर से ममता बनर्जी ने अपना आपा खो दिया है.

ये भी पढ़ें: 'अमित शाह डरा रहे हैं', बंगाल में वोटिंग के बीच ममता बनर्जी का बड़ा आरोप

भवानीपुर को तृणमूल सुप्रीमो का गढ़ माना जाता है, जिन्होंने 2011 से तीन बार यह सीट जीती है. इस सीट पर 141 दूसरी सीटों के साथ 29 अप्रैल को वोटिंग होगी. पहले फेज में 152 सीटों पर 23 अप्रैल को वोटिंग हुई थी. वोटों की गिनती 4 मई को होनी है.

वीडियो: पश्चिम बंगाल में सुवेंदु या ममता बनर्जी कौन आगे? वायरल वीडियो में क्या दिखा?

Advertisement