The Lallantop

RR के खिलाफ पैट कमिंस करेंगे वापसी, क्या कप्तान ईशान का काम पूरा हो गया?

सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के रेग्युलर कैप्टन Pat Cummins अपनी पीठ की चोट से उबर चुके हैं. वह 25 अप्रैल को राजस्थान के खिलाफ होने वाले मुकाबले में खेलते हुए दिखाई देंगे. चोट की वजह से कमिंस पिछले 7 मैचों में सनराइजर्स के लि नहीं खेल पाए.

Advertisement
post-main-image
पैट कमिंस बैक इंजरी की वजह से क्रिकेट से दूर थे. (Photo- Pat Cummins Instagram)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • IPL 2026 में ईशान किशन के कप्तानी में सनराइजर्स हैदराबाद ने अब तक 7 मैचों में से 4 मैच जीते हैं।
  • पैट कमिंस की चोट के कारण उन्हें लंबे समय तक टीम से बाहर रहना पड़ा, जिसके चलते ईशान किशन को कप्तान बनाया गया था।
  • पैट कमिंस फिट होकर वापसी कर रहे हैं, जिससे आगामी मैचों में सनराइजर्स की कप्तानी में बदलाव हो सकता है।

IPL 2026 में ईशान किशन (Ishan Kishan) की कप्तानी में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने दमदार प्रदर्शन किया है. कई क्रिकेट एक्सपर्ट उनकी कप्तानी की तारीफ कर चुके हैं. उनकी कैप्टेंसी में SRH ने अब तक 7 में से 4 मुकाबले जीते हैं. इस सीजन RCB के खिलाफ हार से शुरुआत करने वाले ईशान अब जीत की हैट्रिक लगा चुके हैं. लेकिन, राजस्थान के खिलाफ ईशान प्लेयर के तौर पर खेलते हुए दिख सकते हैं. क्योंकि, टीम के रेगुलर कैप्टन पैट कमिंस RR के खिलाफ मैच में वापसी कर रहे हैं. उनके आने के बाद, ईशान की कप्तानी जाना तय है. 25 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद का मुकाबला राजस्थान रॉयल्स से होगा.

Advertisement
कमिंस ने खुद किया ऐलान

चोटिल होने की वजह से पैट कमिंस इस सीजन अभी तक खेल नहीं पाए हैं. लेकिन, अब वह फिट होकर वापसी करने के लिए तैयार हैं. SRH के नियमित कप्तान कमिंस ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वह दौड़ते हुए पूरी ताकत से बॉलिंग करते दिख रहे हैं. इस पोस्ट के कैप्शन में कमिंस ने लिखा,

बहुत लंबे समय से इस पल का इंतजार था. कल से ग्राउंड पर उतरने के लिए एक्साइटेड हूं.

Advertisement
कमिंस की इंस्टाग्राम पर पोस्ट
कमिंस की इंस्टाग्राम पर पोस्ट
बैक इंजरी से उबरे कमिंस

ऑस्ट्रेलियाई कैप्टन पैट कमिंस जुलाई से पीठ की चोट से जूझ रहे थे. इसकी वजह से वह T20 वर्ल्ड कप 2026 में नहीं खेल पाए. उन्होंने पिछले साल दिसंबर में टेस्ट मैच खेला था. उनके लंबे समय से बाहर होने की वजह से नेशनल टीम और फ्रेंचाइजी टीम की चिंता बढ़ गई थी, क्योंकि कमिंस खुद पेस अटैक के लीडर हैं.  

ये भी पढ़ें: 13 साल पहले ही अकील हुसैन ने बता दिया था एक दिन वो जड्डू वाला कारनामा करेंगे!

27 मार्च को RCB के खिलाफ हुए ओपनर मैच में पैट कमिंस टीम से जुड़े थे. लेकिन, 4 अप्रैल को KKR के खिलाफ मैच के बाद उन्हें अपना लास्ट स्कैन कराने के लिए ऑस्ट्रेलिया लौटना पड़ा. ऑस्ट्रेलिया में फिटनेस टेस्ट पास करने के बाद अब वह SRH के लिए खेलने को तैयार हैं.

Advertisement
SRH ने की जोरदार वापसी

IPL 2026 में ईशान किशन की लीडरशिप में सनराइजर्स की टीम जोरदार वापसी करने में सफल रही है. इस सीजन SRH ने हार से शुरुआत की. पहले 4 मैचों में हैदराबाद ने सिर्फ एक मुकाबला जीता था. लेकिन, इसके बाद टीम ने जबरदस्त कमबैक किया. इस दौरान SRH ने राजस्थान रॉयल्स, चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत की हैट्रिक लगाई.

मौजूदा समय में सनराइजर्स पॉइटंस टेबल पर चौथे नंबर पर है. ईशान किशन की कप्तानी में SRH ने 7 में से 4 मैच जीते हैं और उसके 8 पॉइंट्स हैं. अब 25 अप्रैल को उसका मुकाबला इस सीजन धमाकेदार प्रदर्शन करने वाले राजस्थान रॉयल्स से होगा. दोनों टीमों के बीच यह मैच जयपुर में खेला जाएगा.

वीडियो: जसप्रीत बुमराह ने संजू सैमसन को नहीं, तो किसे बताया मैच का टर्निंग पॉइंट?

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement