The Lallantop

शुभमन गिल ने उड़कर बाएं हाथ से पकड़ा ऐसा कैच, कमिंदु मेंडिस भौंचक्के रह गए

टीम इंडिया (Team India) के कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) ने गॉल टेस्ट में शानदार फील्डिंग की. इस दौरान उन्होंने कमिंदु मेंडिस का हैरतअंगेज कैच पकड़ा. शुभमन ने ये कैच हवा में उड़ते हुए एक हाथ से लपका.

Advertisement
post-main-image
शुभमन गिल ने पकड़ा हैरतअंगेज कैच. (फोटो PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • भारतीय क्रिकेटर शुभमन गिल ने श्रीलंका के खिलाफ गॉल टेस्ट मैच के तीसरे दिन कमिंदु मेंडिस का एक हाथ से हवा में छलांग लगाकर कैच पकड़कर महत्वपूर्ण विकेट हासिल किया।
  • श्रीलंका के बल्लेबाज भारतीय स्पिन गेंदबाजों के सामने संघर्ष कर रहे थे और नियमित अंतराल पर विकेट खो रहे थे, जिससे भारतीय गेंदबाजी को बल मिला।
  • इस कैच और स्पिनर्स के सफल प्रदर्शन की वजह से भारत ने गॉल टेस्ट में श्रीलंका के खिलाफ अपनी पकड़ मजबूत करते हुए 178 रनों की लीड हासिल की।

भारतीय क्रिकेटर शुभमन गिल (Shubman Gill) टीम इंडिया के सबसे फिट खिलाड़ियों में से एक माने जाते हैं. इसकी झलक श्रीलंका के खिलाफ गॉल टेस्ट में दिखाई दी. तीसरे दिन श्रीलंका की पारी के दौरान एक नामुमकिन से लगने वाले कैच को पकड़कर उन्होंने सबको चौंका दिया. शुभमन गिल ने यह कैच हवा में उड़ते हुए एक हाथ से पकड़ा. बेहतरीन कैच पकड़ने के लिए टीम के बाकी खिलाड़ियों ने शुभमन गिल की तारीफ की.

Advertisement
शुभमन ने पकड़ा कमिंदु मेंडिस का कैच

श्रीलंका की पारी का 17वां ओवर था. भारत की तरफ से कुलदीप यादव बॉलिंग करने आए. स्ट्राइक पर कमिंदु मेंडिस थे. ओवर की पहली गेंद जो लेग स्पिन थी. कमिंदु ने कदमों का इस्तेमाल करके इसे फुलटॉस बनाते हुए एक्सट्रॉ कवर एरिया में खेला. गेंद को खेलते वक्त मेंडिस कंट्रोल नहीं रख पाए. गेंद हवा में चली गई. एक्स्ट्रॉ कवर पर शुभमन गिल मौजूद थे. इस दौरान गिल ने अपने लेफ्ट साइड में हवा में छलांग लगाते हुए एक हाथ से हैरतअंगेज कैच लपक लिया. 

कमिंदु मेंडिस भी शुभमन की शानदार फील्डिंग को देखकर भौंचक्के रह गए. टीम इंडिया के सभी प्लेयर्स ने शुभमन के पास जाकर इस शानदार कैच का जश्न मनाया. कमिंदु मेंडिस 25 बॉल्स पर 14 रन बनाकर आउट हुए.

Advertisement

टीम इंडिया के लिए कमिंदु मेंडिस का विकेट अहम था. वह लंबी पारियां खेलते हैं. एक समय कमिंदु ने शुरुआत के 8 टेस्ट मैचों में 50 प्लस स्कोर बनाया था. इन 8 टेस्ट में उनकी 5 सेंचुरी और 4 हाफ सेंचुरी थी. अगर वह भारत के खिलाफ गॉल टेस्ट में जम जाते तो टीम इंडिया को मुश्किल में डाल देते.

स्पिनर्स के जाल में फंसा श्रीलंका

श्रीलंका के बल्लेबाज टीम इंडिया के स्पिनर्स के आगे स्ट्रगल करते दिखे. वो इंडियन स्पिनर्स की काट नहीं ढूंढ पाए. भारतीय स्पिनर्स के खिलाफ श्रीलंका ने रेगुलर इंटरवल पर विकेट खोए. भारतीय स्पिनर्स ने श्रीलंका के 8 विकेट आउट किए. मानव सुथार ने सबसे ज्यादा 4 विकेट चटकाए. रवींद्र जडेजा को 3 विकेट मिले जबकि कुलदीप यादव ने एक खिलाड़ी को आउट किया.

Advertisement

ये भी पढ़ेें: देवदत्त पडिक्कल की पारी ने इस खिलाड़ी का टेस्ट करियर चौपट कर दिया?

श्रीलंका की तरफ से सोनल दिनुशा और निरोसन डिकेवेला ही इंडियन बॉलर्स के आगे टिक पाए. दोनों बैटर्स ने 146 रनों की पार्टनरशिप करके श्रीलंका को मुश्किल हालात से निकाला. दिनुशा 100 रन बनाकर आउट हुए जबकि, डिकवेला ने 80 रनों की पारी खेली. श्रीलंका के बाकी बैटर्स ने भी निराश किया.

भारत की पकड़ मजबूत

इन सबके साथ गॉल टेस्ट में भारत ने अपनी पकड़ मजबूत कर ली है. तीसरे दिन श्रीलंका अपनी पहली पारी में 284 रनों पर ढेर हो गया. भारत को पहली इनिंग्स के आधार पर 178 रनों की लीड मिली. टीम इंडिया ने अपनी पहली पारी में 462 रन बनाए थे. कुल मिलाकर भारत ने श्रीलंका पर शिकंजा कस लिया है और गॉल टेस्ट में जीत के करीब पहुंचती दिख रही है. 

वीडियो: श्रीसंत ने गौतम गंभीर को हटाने की सिफारिश क्यों कर दी?

Advertisement