The Lallantop

बॉलीवुड में 38 साल पूरे होने पर आएगा सलमान खान की SVC63 का टाइटल-अनाउंसमेंट टीजर?

इसको लेकर सलमान खान के एक फैन ने फिल्म की प्रोडक्शन कंपनी श्री वेंकटेश्वर क्रिएशंस को ईमेल भेजा है.

Advertisement
post-main-image
सलमान खान स्टारर SVC63 को वामसी पैडिपली डायरेक्ट कर रहे हैं.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • इमरान हाशमी स्टारर फिल्म 'आवारापन 2' ने पहले वीकेंड में दुनिया भर से 110.10 करोड़ रुपए कमाए, जबकि सनी देओल की 'बंटवारा 1947' की कमाई 37.11 करोड़ रुपए रही।
  • 'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' के बीच बॉक्स ऑफिस टक्कर उस समय हुई जब दोनों ही फिल्में युद्ध और विभाजन की पृष्ठभूमि पर आधारित थीं, जिससे दर्शकों में तुलना बढ़ी।
  • मिर्जापुर: द मूवी के मेकर्स ने PVR INOX के साथ डील कर मुंबई, लखनऊ, हैदराबाद, अहमदाबाद और जयपुर के सिनेमाघरों में प्रमोशनल कैंपेन शुरू किया है, जो फिल्म रिलीज से पहले चलेगा।

Emraan Hashmi स्टारर Awarapan 2 ने Sunny Deol स्टारर Batwara 1947 को कितने मार्जिन से पीटा? Mirzapur The Movie के मेकर्स ने PVR के साथ क्या डील कर ली है? और Salman Khan की SVC63 का फर्स्ट लुक कब आएगा, ये भी बताएंगे. सिनेमा से जुड़ी ऐसी ही खबरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें.

Advertisement

# 'एवेंजर्स: डूम्सडे' का स्पेशल ट्रेलर आया  

बीते दिनों 'एवेंजर्स: डूम्सडे' के मेकर्स ने फिल्म का नया एसेट रिलीज़ किया. इसे स्पेशल लुक नाम दिया गया. इस ट्रेलरनुमा वीडियो में हमें डॉक्टर डूम की सनक से रूबरू कराया जाता है. साथ ही थॉर और डॉक्टर डूम के बीच लड़ाई की एक झलक दिखलाई गई है. इस फिल्म को रूसो ब्रदर्स ने डायरेक्ट किया है. 'एवेंजर्स: डूम्सडे' 18 दिसंबर को दुनियाभर में रिलीज़ होगी. इसी दिन 'ड्यून 3' भी आ रही है. इस क्लैश को 'बार्बेनहाइमर' की तर्ज पर 'ड्यून्सडे' बुलाया जा रहा है.    

Advertisement

# 'पायरेट्स ऑफ द कैरिबियन 6' में लौट रहे जॉनी डेप?

जॉनी डेप स्टारर 'पायरेट्स ऑफ द कैरिबियन' फ्रैंचाइज़ के पांचों पार्ट सुपरहिट रहे. पेज सिक्स की रिपोर्ट के मुताबिक अब इसका छठा पार्ट भी बनने जा रहा है. जॉनी डेप एक बार फिर अपने कैप्टन जैक स्पैरो वाले किरदार में लौट रहे हैं. फिल्म के प्रोड्यूसर जेरी ब्रुकहाइमर ने भी इसकी पुष्टि कर दी है. फिल्म की लीडिंग लेडी मार्गो रॉबी होंगी. हालांकि ये फिल्म कब रिलीज़ होगी, इस बारे में कोई अपडेट नहीं है.

# 26 अगस्त को रिलीज होगा सलमान की SVC63 का टाइटल?

Advertisement

इन दिनों सलमान खान स्टारर SVC63 की शूटिंग चल रही है. मुंबई के गोरेगांव में फिल्म का सेट बनाया गया है. जो अफगानिस्तान का सेट है. यहां फिल्म के कुछ ज़रूरी एक्शन सीक्वेंस शूट होने हैं. इस सब के बीच 26 अगस्त को सलमान खान हिंदी सिनेमा में अपने 38 साल पूरे कर रहे हैं. ऐसे में फैन्स मांग कर रहे हैं कि इस खास मौके पर SVC63 का ऑफिशियल टाइटल या अनाउंसमेंट टीजर रिलीज़ किया जाए. इसके लिए एक फैन ने फिल्म की प्रोडक्शन कंपनी श्री वेंकटेश्वर क्रिएशंस को ईमेल भी भेजा है. हालांकि इसको लेकर मेकर्स ने अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है. फिल्म को वामसी पैडिपली डायरेक्ट कर रहे हैं. SVC63 2027 में ईद के मौके पर रिलीज के लिए शेड्यूल्ड है. इस फिल्म में सलमान के साथ नयनतारा नज़र आएंगी.

# 'बंटवारा 1947' ने पहले वीकेंड कमाए 37 करोड़ रुपए

सनी देओल स्टारर 'बंटवारा 1947' की बॉक्स ऑफिस पर सीधी टक्कर 'आवारापन 2' से हुई. जिसका खामियाज़ा उसे भुगतना पड़ा. जहां 'आवारापन 2' ने पहले वीकेंड पर दुनियाभर से 110 करोड़ और इंडिया से 98 करोड़ रुपए कलेक्ट किए. वहीं 'बंटवारा 1947' पहले वीकेंड पर महज 37.11 करोड़ रुपये ही जुटा पाई हैं. सेकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने भारत से 31.61 करोड़ रुपयों का ग्रॉस कलेक्शन किया है. वहीं इसकी वर्ल्डवाइड कमाई 37.11 करोड़ रुपये रही है.

# पहले वीकेंड ही 100 करोड़ पार कर गई 'आवारापन 2'

इमरान हाशमी स्टारर 'आवारापन 2' ने पहले वीकेंड पर ही 110 करोड़ रुपयों का कलेक्शन कर लिया है. सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक फिल्म का भारत में 98.10 करोड़ रुपर का ग्रॉस कलेक्शन किया है. फिल्म का नेट कलेक्शन 81.75 करोड़ रुपये रहा. वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो आंकड़ा 110.10 करोड़ पहुंच गया है. फिल्म अभी भी सिनेमाघरों में रफ्तार पकड़े हुए है. ट्रेड का मानना है कि ये जल्द ही 200 करोड़ रुपए की कमाई भी कर डालेगी.

#'मिर्जापुर: द मूवी' के मेकर्स ने PVR से की तगड़ी डील

'मिर्जापुर: द मूवी' 4 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. इससे पहले ही फिल्म के मेकर्स ने PVR INOX के साथ तगड़ी डील कर ली है. जिसके तहत अब PVR सिनेमा ने अपने कई शहरों के सिनेमाघरों के नाम तक बदल दिए हैं. हालांकि ये टेंपरेरी व्यवस्था है, जो कि फिल्म के प्रमोशन कैंपेन का हिस्सा है. PVR ने लखनऊ के सिनेमाघर को 'मिर्जा PVR' (MIRZAPVR) का नाम दिया है. यही कैंपेन लखनऊ के साथ मुंबई, हैदराबाद, अहमदाबाद और जयपुर के सिनेमाघरों में चलाया जाएगा. इससे पहले PVR ने RRR फिल्म के साथ भी ऐसा ही कैंपेन चलाया था.  

वीडियो: सलमान खान स्टारर SVC63 की कास्टिंग को लेकर क्या बड़ा अपडेट आ गया?

Advertisement