क्रिकेट हो या हॉकी. पाकिस्तान (Pakistan) की टीम अपनी बेइज्जती कराने के लिए फेमस है. ताजा मामला हॉकी मेंस वर्ल्ड कप 2026 से जुड़ा है. 15 अगस्त को वर्ल्ड कप में पाकिस्तान और इंग्लैंड (England) के बीच मैच हुआ. इस मुकाबले में पाकिस्तान ने ऐसी हरकत की, जिससे उसे सरेआम बेइज्जत होना पड़ा. इंग्लैंड के खिलाफ मैच में पाकिस्तान की टीम पेनल्टी कॉर्नर प्रोटेक्टिव गियर ले जाना ही भूल गई. टीम से ऐसी गलती की उम्मीद नहीं थी. पाकिस्तान के पूर्व कप्तान सलमान अकबर ने टीम को इस गलती के लिए आड़े हाथों लिया.
हॉकी वर्ल्ड कप में भी पाकिस्तान ने करा ली बेइज्जती! पेनल्टी कॉर्नर गियर ले जाना ही भूल गए
हॉकी मेंस वर्ल्ड कप 2026 में 15 अगस्त को पाकिस्तान (Pakistan) और इंग्लैंड (England) के बीच मैच हुआ. इस मुकाबले में पाकिस्तान ने ऐसी हरकत की जिससे उसकी जमकर आलोचना हुई. इंग्लैंड के खिलाफ मैच में पाकिस्तान की टीम पेनल्टी कॉर्नर प्रोटेक्टिव गियर ग्राउंड पर ले जाना ही भूल गई थी.

पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच ये मुकाबला एम्स्टेलवीन (Amstelveen) में खेला गया. ये घटना 17वें मिनट में हुई. इंग्लैंड की टीम को पेनल्टी कॉर्नर मिला. इस दौरान पाकिस्तान को पता चला कि ग्राउंड पर पेनल्टी कॉर्नर गियर मौजूद नहीं थे. टीम चेंजिंग रूम में ही पेनल्टी कॉर्नर प्रोटेक्टिव गियर भूल आई थी.
ये गलती करने के लिए पाकिस्तान के कप्तान अबू बक्र को ग्रीन कार्ड मिला. कप्ताान को ग्रीन कार्ड मिलने से उन्हें दो मिनट मैच से बाहर बैठना पड़ा. हॉकी मैच में छोटी-मोटी गलती करने के लिए ग्रीन कार्ड दिया जाता है.
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान सलमान अकबर ने X हैंडल पर एक फोटो शेयर की. इस फोटो में पाकिस्तान टीम का एक प्लेयर काला बैग लेकर ग्राउंड की तरफ तेजी से आ रहा था. बैग में पेनल्टी कॉर्नर के समय पहने जाने वाले सुरक्षा उपकरण थे. सलमान अकबर ने X पर लिखा,
वाह पाकिस्तान! हॉकी के नाम एक और अनचाहा रिकॉर्ड. इंग्लैंड के खिलाफ हॉकी वर्ल्ड कप 2026 के शुरुआती मैच में, खबर है कि पाकिस्तान की टीम पेनल्टी कॉर्नर प्रोटेक्टिव गियर चेंजिंग रूम में ही भूल गई. इसके लिए कैप्टन को ग्रीन कार्ड मिला.
पूर्व कप्तान ने टीम को आड़े हाथों लेते हुए आगे कहा,
इंग्लैंड ने एकतरफा हरायाइंटरनेशनल हॉकी के सबसे बड़े मंच पर पेनल्टी कॉर्नर के लिए जरूरी सुरक्षा उपकरण भूल जाना. ये ऐसी चीज है जो बिल्कुल नहीं होनी चाहिए. तैयारी का मतलब सिर्फ स्ट्रेटजी, फिटनेस और स्किल नहीं है. यह अनुशासन और संगठन के बारे में भी है. वर्ल्ड कप में बहुत ज्यादा प्रोफेशनलिज्म की जरूरत होती है.
इंग्लैंड के खिलाफ मैच में पाकिस्तान की हॉकी टीम स्ट्रगल करते नजर आई. इंग्लैंड के बेहतरीन डिफेंस ने उसे गोल करने का चांस नहीं दिया. पूरे मैच में इंग्लिश टीम हावी रही. पाकिस्तान उसके प्रेशर से उबर नहीं पाया. इस मुकाबले में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 4-1 से हराया. इग्लैंड के लिए स्टुअर्ट रशमेयर, सैम वार्ड, सैमुअल हूपर और जेम्स एलबरी ने गोल दागे. मैच में पाकिस्तान की तरफ से एक मात्र गोल हुआ. ये गोल रेहान अब्दुल अफराज ने किया.
ये भी पढ़ें: कंगारुओं के सपने में आएगी ये बांग्लादेशी टीम, मुंह दिखाने लायक भी नहीं छोड़ा!
8 साल बाद वर्ल्ड कप में खेल रहा पाकिस्तानपाकिस्तान की मेंस हॉकी टीम ने 8 साल बाद वर्ल्ड कप में वापसी की है. टीम आखिरी बार 2018 के वर्ल्ड कप में खेली थी. 2023 हॉकी वर्ल्ड कप के लिए पाकिस्तान की टीम क्वालिफाई नहीं कर पाई थी. उसे 2026 वर्ल्ड कप के लिए भी क्वालिफायर खेलने पड़े. इस साल इजिप्ट के इस्माइलिया में FIH वर्ल्ड कप क्वालिफायर मुकाबले खेले गए. इस दौरान पाकिस्तान ने चीन, मलेशिया,ऑस्ट्रिया और जापान को हराकर वर्ल्ड कप में क्वालिफाई किया था.
वीडियो: श्रीसंत ने गौतम गंभीर को हटाने की सिफारिश क्यों कर दी?









